
समरनीति न्यूज, बांदा : एक ओर भीषण गर्मी और दूसरी ओर अंधाधुंध बिजली कटौती। बांदा में आम जनमानस इस दोहरी समस्या से जूझ रहा है। इसी को लेकर भाजपा नेताओं ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर से मुलाकात की। दरअसल, प्रबंध निदेशक बांदा आए थे।
बढ़ती गर्मी में दर्द बढ़ा रही बिजली कटौती
इस दौरान बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ प्रबंध निदेशक से मुलाकात की। उन्हें लोकल फाल्ट के नाम पर होने वाली अंधाधुंध कटौती की जानकारी दी।
Heatwave का तांडव : बुंदेलखंड-कानपुर में अबतक 47 लोगों की मौत की खबरें
उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भले ही मंडल मुख्यालय समेत जिले में 24 घंटे आपूर्ति के निर्देश हैं, लेकिन हकीकत अलग है। लोकल फाल्ट व ओवरलोड के नाम पर 12 से 15 घंटे ही बिजली मिल रही है।
विद्युत अधिकारियों ने बैठक में दिए निर्देश
ऐसे में मुख्यालय से लेकर गांव तक के लोग बुरी तरह से परेशान हैं। एमडी विद्युत ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। निर्देश दिए कि समस्या की गंभीरता को समझें।
भाजपा नेताओं ने विद्युत अधिकारी को बताया कि बिजली तार व उपकरण पिंघल रहे हैं। घटिया सामग्री से समस्या निस्तारण संभव नहीं है। एमडी विद्युत ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि लोकल फाल्ट की समस्याएं जल्द से जल्द निपटाई जाएं। इसकी वजह से बेवजह से कटौती न की जाए।
ये भी पढ़ें : Heatwave का तांडव : बुंदेलखंड-कानपुर में अबतक 47 लोगों की मौत की खबरें
