Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

Accident : बांदा में बाइक-आटो की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

Accident : Bike driver killed in bike-auto collision, 5 injured

समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक और आटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार पैगंबरपुर गांव के रहने वाले राकेश मोहन (25) अपने दो साथियों के साथ विद्यासागर (25) और कमल सिंह (26) के साथ सोमवार देर शाम गिरवां से घर लौट रहे थे।

आटो सवार पांच लोग घायल

वह गांव के पास पहुंचे ही थे, कि तभी नरैनी की ओर जा रही बाइक ने उनको टक्कर मार दी। बाइक चला रहे राकेश मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे विद्यासागर और कमल घायल हो गए। ऑटो सवार नरेंद्र पाल (30) निवासी पतरहा, श्रीकांत (44) निवासी राजनगर, नरैनी, मधु (22) निवासी रिसौरा, सियालाल (50) निवासी मुरवां, प्रभावती निवासी रिसौरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bollywood : कभी श्रीदेवी से राखी बंधवाते थे बोनी कपूर, बाद में कर ली थी शादी

ये भी पढ़ें : रामचरित मानस : अखिलेश यादव भी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर नाराज  

ये भी पढ़ें : UP : ब्लैकमेलिंग कर चलती कार में गैंगरेप-रुपए वसूली, साहसी पीड़िता ने कराई FIR..