Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

रामचरित मानस : अखिलेश यादव भी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर नाराज

Ramcharit Manas : Akhilesh Yadav expressed displeasure over Maurya's statement, party sidelined from matter

समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर विवादित बयान के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी नाराज हैं। पार्टी के विश्वस्त्र सूत्रों की माने तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही पार्टी ने उनके बयान से पूरी तरह से किनारा कर लिया है। सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा है कि यह बयान स्वामी प्रसाद मौर्य का निजी है।

सपा ने किया मौर्य के बयान से किनारा

इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। बताते चलें कि रामचरित मानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान देते हुए इस पवित्र ग्रंथ पर प्रतिबंध लगाने की बात कह डाली थी। मौर्य ने कहा था कि रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान है। कहा था कि तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। मौर्य ने इस ग्रंथ को बकवास बताते हुए यह भी कहा था कि सरकार को इसपर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

ये भी पढ़ें : सीएम योगी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले..  

ये भी पढ़ें : Lucknow : सीएम योगी बोले- निकाय चुनाव अप्रैल-मई में कराएंगे, विधायक-सांसद करें तैयारी