Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Bollywood : कभी श्रीदेवी से राखी बंधवाते थे बोनी कपूर, बाद में कर ली थी शादी

Once upon time, Boney Kapoor used to get Rakhi tied with Shri Devi, later got married

मनोरंजन डेस्क : श्रीदेवी ( Sridevi) और बोनी कपूर की शादी को लेकर काफी चर्चाएं होती रही हैं। श्रीदेवी की निधन पर भी इसे लेकर तमाम खबरें सामने आई थीं। आज भले ही श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वालों की आज भी कमी नहीं हैं। उनकी एक्टिंग लोगों के दिलो-दिमाग में बसी है। दयालु स्वभाव की श्रीदेवी की मोहब्बत के किस्से भी खूब होते रहे हैं।

Once upon time, Boney Kapoor used to get Rakhi tied with Shri Devi, later got married

मिथुन चक्रवर्ती को बेइंतहा प्यार करती थीं श्रीदेवी

कहा जाता है कि बोनी कपूर से शादी से पहले वह मिथुन चक्रवर्ती से बेइंतहा प्यार करती थीं। बाद में हालातों ने ऐसी करवट बदली कि उन्हें मिथुन चक्रवर्ती का साथ छोड़कर बोनी का हाथ थामना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि श्रीदेवी जब मिथुन चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में रहीं तो वह बोनी कपूर को मुंहबोला भाई मानती थीं।

Once upon time, Boney Kapoor used to get Rakhi tied with Shri Devi, later got married

बोनी कपूर को राखी बांधती थीं श्रीदेवी

बोनी की पत्नी मोना कपूर, श्रीदेवी की अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। चर्चा रही कि बोनी की पत्नी ने श्रीदेवी को अपने घर में रोका भी था। कहते हैं कि यही बात मिथुन चक्रवर्ती को नगवार गुजरी। उनको शक रहता था कि बोनी और श्रीदेवी के बीच अफेयर है।

Once upon time, Boney Kapoor used to get Rakhi tied with Shri Devi, later got married

बोनी की पहली पत्नी ने किया था यह खुलासा

मीडिया रिपोर्ट की माने तो मोना कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि श्रीदेवी ने मिथुन के सामने अपनी वफाई साबित करने के लिए बोनी को राखी तक बांधी थी। फिर जब मिथुन की पत्नी गीता बाली को श्रीदेवी से उनके अफेयर की जानकारी हुई तो उनमें भी झगड़ा हुआ था। धीरे-धीरे मिथुन और श्रीदेवी के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं।

Once upon time, Boney Kapoor used to get Rakhi tied with Shri Devi, later got married

बोनी से शादी के बाद दो बेटियों को दिया जन्म

फिर बोनी कपूर ने ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म बनाते समय उसी सेट पर श्रीदेवी को प्रपोज कर डाला। आखिरकार श्रीदेवी के प्यार में शादीशुदा बोनी कपूर कैद हो गए। दोनों ने शादी कर ली। 67 साल के बोनी कपूर ने अपनी मुंहबोली बहन श्रीदेवी से 1996 में शादी की थी। इस रिश्ते से उनके दो बेटियां भी हैं। एक जाह्नवी कपूर और दूसरी खुशी कपूर। श्रीदेवी की 2018 में रहस्यमय हालातों में दुबई के एक होटल में मौत हो गई थी। उनके निधन ने सभी को हैरान कर दिया था।

‘गंदी बात’ फेम Abha Paul ने शेयर की सबसे बोल्ड Photos, मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें : शोले के ‘सांभा’ मैक मोहन की बेटियां बालीवुड में नाम कमाने को बेताब, करेंगी यह बड़ा काम.. 

ये भी पढ़ें : इटली की इस हसीना के बैकपोज ने मलाइका अरोड़ा को किया फेल, हकीकत से चौंक जाएंगे आप