Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बेहोश मिला छात्र, जबरन शराब पिलाने का आरोप, पुलिस बोली..

 

छात्र को जबरदस्ती शराब पिलाने की खबर में एसपी ऑफिस की प्रतिकात्मक तस्वीर।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांदा के बिसंडा में एक नाबालिग छात्र को कथित तौर पर जबरन शराब पिलाने का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है। छात्र बेहोशी की हालत में एक खंडहर में मिला था। छात्र के पिता ने गांव के ही युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का यह भी कहना है कि थाना पुलिस ने अब तक रिपोर्ट नहीं लिखी है।

बिसंडा थाना क्षेत्र की है घटना

जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र का में रहने वाला एक छात्र कक्षा-6 में पढ़ता है। परिजनों का आरोप है कि वह हाल में ही पैदल स्कूल जा रहा था। आरोप है कि गांव का युवक छात्र को बहला-फुसलाकर साथ ले गया।

ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा में महिला अनुपमा की दर्दनाक घटना में गई जान, परिवार में कोहराम 

वहां उसे जबरन शराब पिला दी। जब छात्र शराब पीकर बेसुध हो गया तो आरोपी वहां से भाग गया।

TrendingNow, Electricity workers beaten up in Banda-report against gramPradhan

छात्र का बैग भी दूर फेंक गया। स्कूल से घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। तब छात्र परिजनों को बेसुध हालत में मिला।

ये भी पढ़ें: बड़ी घटना: बांदा शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास कपड़ा गोदाम में आग-लाखों का नुकसान

उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताते हैं कि पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि बिसंडा पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण हादसा, दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत-चार गंभीर 

दुखद: बांदा में महिला अनुपमा की दर्दनाक घटना में गई जान, परिवार में कोहराम

बांदा में भीषण हादसा, दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत-चार गंभीर

बड़ी घटना: बांदा शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास कपड़ा गोदाम में आग-लाखों का नुकसान