
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के अलीगढ़ के छज्जूपुर गांव के नरेंद्र अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा के चलते सुर्खियों में हैं। शिव भक्तों के बीच उनकी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, नरेंद्र हरिद्वार से 11 लीटर गंगाजल और भगवान शिव की प्रतिमा कार पर रखकर लौट रहे हैं। वह अपनी कार को दांतों से खींचते हुए चल रहे हैं। उनकी इस असाधारण शिवभक्ति को देखकर लोग हैरान हैं।
भक्ति देख लोग हैरान, जगह-जगह स्वागत
इतना ही नहीं, जगह-जगह उनका स्वागत हो रहा है। लोग फूल बरसा रहे हैं। कुछ लोग रील भी बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नरेंद्र ने 10 जुलाई को हर की पौड़ी, हरिद्वार से गंगाजल लिया। इसके बाद अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की। उनके साथ पांच अन्य शिवभक्त और 10 वर्षीय बालक भी चल रहा है।
ये भी पढ़ें: पढ़िए! कौन है यह युवती, जो कान्हा संग ब्याह रचाकर भक्ति समर्पण का नया उदाहरण बनीं
कार के आगे एक पंखा लगाया गया है, ताकि गर्मी से राहत मिल सके। नरेंद्र की कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट आस्था, दृढ़ संकल्प और गहरी श्रद्धा का प्रतीक बनकर सामने आ रही है।
बताते हैं कि यह यात्रा लगभग 1 महीने तक चलेगी। सावन माह के अंतिम सोमवार तक नरेंद्र अपने गांव छज्जूपुर पहुंचेंगे। वहां प्राचीन महादेव मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। उनकी यह अनूठी कांवड़ यात्रा लोगों को खूब आकर्षित कर रही है।
ये भी पढ़ें: यूपी: बुर्के में कांवड़ ला रही मुस्लिम महिला तमन्ना सुर्खियों में..
यूपी: बुर्के में कांवड़ ला रही मुस्लिम महिला तमन्ना सुर्खियों में..
