बांदा में बेहोश मिला छात्र, जबरन शराब पिलाने का आरोप, पुलिस बोली..
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांदा के बिसंडा में एक नाबालिग छात्र को कथित तौर पर जबरन शराब पिलाने का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है। छात्र बेहोशी की हालत में एक खंडहर में मिला था। छात्र के पिता ने गांव के ही युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का यह भी कहना है कि थाना पुलिस ने अब तक रिपोर्ट नहीं लिखी है।
बिसंडा थाना क्षेत्र की है घटना
जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र का में रहने वाला एक छात्र कक्षा-6 में पढ़ता है। परिजनों का आरोप है कि वह हाल में ही पैदल स्कूल जा रहा था। आरोप है कि गांव का युवक छात्र को बहला-फुसलाकर साथ ले गया।
ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा में महिला अनुपमा की दर्दनाक घटना में गई जान, परिवार में कोहराम
वहां उसे जबरन शराब पिला दी। जब छात्र शराब पीकर बेसुध हो गया तो आरोपी वहां से भाग गया।
छात्र का बैग भी दूर फेंक गया।...
