Tuesday, July 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के बिसंडा में बड़ी घटना, घर में सो रही विवाहिता से रेप-मुकदमा

पीड़ित महिला की प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक विवाहिता से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक अरमान की तलाश में दबिशें दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

देर रात घर में घुसा आरोपी, विरोध पर धमकी

जानकारी के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि बीती 2 जुलाई की रात घर में सो रही थीं। देर रात आरोपी अरमान उसके घर में घुस आया। आरोपी ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर जान से  मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें: बांदा एसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में दो सिपाही लाइन हाजिर 

महिला का आरोप है कि धमकियां और शादी की बातें कर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में शिकायत  करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर भाग गया।

आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही पुलिस

महिला ने फोन पर परिजनों को जानकारी दी। घटना के समय पीड़ित महिला का पति घर पर नहीं था। बाद में महिला ने पति के साथ बिसंडा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर में ‘पति-पत्नी और वो’ का मामला पहुंचा SP के पास-जांच शुरू

बिसंडा थाना प्रभारी सीपी तिवारी का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित महिला की डाॅक्टरी जांच कराई जा रही है। वहीं अभियुक्त की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल 

बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल

बांदा शहर में ‘पति-पत्नी और वो’ का मामला पहुंचा SP के पास-जांच शुरू

दर्दनाक: बांदा में दो लोगों ने उठाया आत्मघाती कदम-यह वजह..

बांदा में महिला को गोली मारी, बेटी के अपहरण की रंजिश का आरोप-सीओ बोले..

बांदा शहर में पांच मैरिज हॉल सील…बिना नक्शे के कारण BDA का एक्शन

बांदा में पुजारी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, शिष्या और मामा गिरफ्तार