Thursday, November 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Bisanda News

बांदा: अराजक तत्वों ने खंडित किया शिवलिंग, सलमान समेत 2 गिरफ्तार

बांदा: अराजक तत्वों ने खंडित किया शिवलिंग, सलमान समेत 2 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बिसंडा के कोर्रही गांव के तरौस मोहल्ला स्थित कोदउवा बाबा स्थान पर अराजकतत्वों ने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का काम किया। सूत्रों की माने तो दोनों युवक गैर समुदाय के हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का पुलिस हिरासत में माफी मांगते हुए वीडियो भी सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद के चंद्रमोहन बेदी समेत अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई। साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की। दोनों को भेजा गया जेल पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है। बताया जाता है कि आज सुबह जब लोग मंदिर पूजा करने पहुंचे तो वहां शिवलिंग को क्षतिग्रस्त देखा। इसकी जानकारी फैलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। हिंदूवादी संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ये भी पढ़ें: बांदा: बंगालीपुरा में घर-दुकान नहीं, एटीएम में कर डाली चोरी...
बांदा: सरेआम मारपीट और गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बांदा: सरेआम मारपीट और गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बिसंडा पुलिस ने मारपीट करते हुए तमंचे से गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान गोलू उर्फ नीरज पुत्र हरिनारायण निवासी कस्बा बिसंडा के रूप में हुई है। मारपीट करते हुए चलाई थी गोली पीड़ित ओरन निवासी कुलदीप ने मामले में रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, उप निरीक्षक बुद्धी सागर, सिपाही अनिल पटेल और सिपाही अरुण गुप्ता शामिल रहे। ये भी पढ़ें: देखन में छोटे लगें…बांदा पुलिस ने पकड़ा एक और तमंचेबाज https://samarneetinews.com/banda-police-caught-another-illegal-pistol-holder/  ...
बांदा में दर्दनाक घटना, दो बहनों की डूबने से मौत-परिवार में कोहराम

बांदा में दर्दनाक घटना, दो बहनों की डूबने से मौत-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में दो बहनों की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहाराम मच गया। यह दुखद घटना सोमवार सुबह तब हुई जब दोनों बहनें गडरा नाले में डूब गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिसंडा के हस्तम गांव की घटना जानकारी के अनुसार, नरैनी के दिवली गांव के श्रवण कुमार की 9 वर्षीय बेटी राधिका और शिवशंकर की 9 वर्षीय पुत्री अंशिका अपनी बुआ के घर हस्तम गांव गईं थीं। दोनों रिश्ते की बहनें थीं। बताते हैं कि बिसंडा के हस्तम गांव में बुआ के घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर दोनों बहनें खेलते समय नाले में चली गईं। साथ खेल रहे बच्चों ने दौड़कर परिजनों को जानकारी दी। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में 9 साइबर ठग गिरफ्तार-पुलिस को बड़ी सफलता, कई खुलासे परिजनों दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और बच्चियों की तलाश शुरू की। दोनों को किसी तरह नाले से निकाला गय...
बांदा के बिसंडा में बड़ी घटना, घर में सो रही विवाहिता से रेप-मुकदमा

बांदा के बिसंडा में बड़ी घटना, घर में सो रही विवाहिता से रेप-मुकदमा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक विवाहिता से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक अरमान की तलाश में दबिशें दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। देर रात घर में घुसा आरोपी, विरोध पर धमकी जानकारी के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि बीती 2 जुलाई की रात घर में सो रही थीं। देर रात आरोपी अरमान उसके घर में घुस आया। आरोपी ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर जान से  मारने की धमकी दी। ये भी पढ़ें: बांदा एसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में दो सिपाही लाइन हाजिर  महिला का आरोप है कि धमकियां और शादी की बातें कर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में शिकायत  करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर भाग गया। आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही पुलिस महिला ने फोन पर परिजनों को ...