Saturday, June 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में चार जिंदगियां खत्म-एक की हालत गंभीर

Four people lost their lives in accidents in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में मासूम समेत चार जिंदगियां खत्म हो गईं। बांदा जिले में अलग-अलग जगहों पर हादसों में जान गंवाने वाले लोगों में दो दोस्त भी हैं। इन हादसों में चार जिंदगियां खत्म होने से कई परिवारों की खुशियां छिन गई हैं। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने सभी का पोस्टमार्टम कराया है।

अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे

जानकारी अनुसार, मटौंध-गौरीहार मार्ग पर रात करीब 11 बजे एक रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोस्तों की मौत हो गई। दोनों एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें: बांदा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़-दुकानदार को लूटने वाले दो गिरफ्तार-एक फरार

बताया जाता है कि प्रदीप अहिरवार (24) अपने दोस्त रमेश यादव के साथ मटौंध गए थे। वहां से दोनों वापस आलमपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

Four people including two friends lost their lives in accidents in Banda

छतरपुर जिले के रहने वाले थे दोनों

हादसे में मध्य प्रदेश के छतरपुर के गौरीहार के हिनौती निवासी प्रदीप अहिरवार (25) और उनके साथी आलमपुर के रमेश यादव (40) की जान चली गई।

ये भी पढ़ें: बांदा में साइबर ठगी, पुलिस ने वापस दिलाए 1.54 लाख, स्वराज कालोनी-आवास विकास..

उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के दुरई माफी अखिलेश (30) की बाइक को देर रात अन्ना पशु ने टक्कर मार दी। वह और उनके साथी अर्जुन घायल हो गए। अखिलेश ने दम तोड़ दिया।

Four people including two friends lost their lives in accidents in Banda

वहीं घायल अर्जुन का इलाज चल रहा है। इसी तरह गिरवां थाना क्षेत्र में सिद्धिदात्री विंध्यवासिनी देवी मंदिर के पास 4 वर्षीय मासूम सुशांत की बाइक की टक्कर से मौत हो गई।

Four people including two friends lost their lives in accidents in Banda

उनके पिता नरैनी क्षेत्र के करतल गांव के दीपक गुप्ता का कहना है कि वह पत्नी प्रज्ञा के साथ बच्चे सुशांत का मुंडन कराने पहुंचे थे। मुंडन कराकर मंदिर से बाहर आने के बाद एक बाइक सवार ने बच्चे को टक्कर मार दी। मासूम अपने परिवार की इकलौती संतान था।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर में पांच मैरिज हॉल सील…बिना नक्शे के कारण BDA का एक्शन

ये भी पढ़ें: ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..

बांदा एसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में दो सिपाही लाइन हाजिर

ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..

बांदा शहर में पांच मैरिज हॉल सील…बिना नक्शे के कारण BDA का एक्शन

बांदा में भीषण हादसा, 3 युवकों की गई जानें, शादी कार्ड बांटकर लौटते समय..

बांदा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़-दुकानदार को लूटने वाले दो गिरफ्तार-एक फरार

बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात आ रही सामने