Saturday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

दुखद घटना: बांदा में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर, चालक व महिला मजदूर की मौत-दो गंभीर 

n Banda Truck and tractor collide driver and female laborer killed

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में देर रात दुखद हादसा हो गया। हादसा मटौंध क्षेत्र में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ। हादसे में ट्रैक्टर चालक-महिला मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि हादसा उस समय हुआ जब खड़े ट्रैक्टर में पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वाहन छोड़कर भागा ट्रक चालक

ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मटौंध कस्बे के सेवालाल (48) अपने ट्रैक्टर से फसल कटाई के मजदूरों को ले जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला

इन सभी मजदूरों को बिसंडा छोड़ना था। गुरुवार रात लगभग साढ़े 11 बजे मटौंध कस्बे के पास सेवालाल ने मजदूरों को पानी पिलाने के लिए ट्रैक्टर रोका। बताते हैं कि कुछ मजदूर पानी पीने नीचे उतर गए। वहीं ज्यादातर ट्राली और ट्रैक्टर पर बैठे थे।

दो महिला मजदूर गंभीर घायल

इसी दौरान कबरई की ओर से आए गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सेवालाल और पवई गांव की 35 वर्षीय महिला मजदूर राजकुमारी पत्नी उमाशंकर की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: बांदा में नाती ने दादी की गला दबाकर की हत्या, यह वजह.. 

वहीं दो अन्य महिला मजदूरों घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मटौंध थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह का कहना है कि हादसे की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: कानपुर: समलैंगिक प्रेम में फंसाकर किशोरी को ले गई महिला-दोनों इस हाल में मिलीं

तबतक ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग चुका था। उसका पता लगाया जा रहा है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है। उधर, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट

गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला

पति बना हैवान-पत्नी की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर की हत्या