Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : बांदा में 14 साल की सुखसेना ने लगाई फांसी, परिवार के लोग बोले..

14 year old girl Sukhsena hanged herself in Banda
सुखसेना (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा : एक 14 साल की किशोरी ने घर में अमरूद के पेड़ से लटकर फांसी लगा ली। परिवार के लोग उसकी मौत की वजह नहीं बता सके हैं। लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़की माता-पिता के साथ सुबह खेतों पर गई थी। इसके बाद अकेले वापस घर लौट आई। फिर क्या हुआ, उन्हें नहीं पता।

अमरूद के पेड़ पर लटकता मिला शव

उन्हें बेटी का शव पेड़ के सहारे फांसी पर लटकते हुए मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के कुल्हकुम्हारी गांव की रहने

बांदा में 3 युवतियों ने खाया जहर, आरती ने तोड़ा दम, प्रिया-गुंजन का इलाज जारी..

वाले बच्चा प्रसाद की बेटी सुखसेना (14) अपनी मां सुशीला, पिता और भाई अमृत बाबू के साथ खेतों पर गई थी। बताते हैं कि दोपहर में सुखसेना वहां से घर लौट आई। परिवार के लोग शाम को वापस लौटे तो देखा कि बेटी आंगन में लगे अमरूद के पेड़ के सहारे दुपट्टे से फांसी पर लटक रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा के लहुरेहटा में अंधाधुंध अवैध खनन, खनिज विभाग ‘खास’ मेहरबान !