Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

अखिलेश यादव बोले, EVM पर भरोसा नहीं, अमेरिका की तरह बैलेट पेपर से हो मतदान

in Lucknow Akhilesh Yadav said, do not trust EVM, voting should be done through ballot paper like America

समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश की जनता को ईवीएम पर अब भरोसा नहीं रहा है। इसलिए अमेरिका की तरह देश में बैलेट पेपर से मतदान होना चाहिए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से टक्कर लेने के लिए सभई को साथ लेकर चलेंगे। कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में हमने यादवों और मुस्लिमों के वोट काटे जाने की बात उठाई थी।

लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे अखिलेश

इससे संबंधित 18 हजार शपथपत्र चुनाव आयोग को भेजे थे। एक भी अधिकारी पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई नहीं की। दरअसल, अखिलेश यादव सपा मुख्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। एक सवाल का जबाव देते हुए

यूपी में 42 ASP के तबादले, कानपुर-सीतापुर-बिजनौर समेत कई जिलों के बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

अखिलेश ने कहा कि सपा का लक्ष्य भाजपा का हराना है। इसलिए सभी का सम्मान करते हुए साथ लेकर चलेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज में 4 घंटे पहले ही सर्वर बंद कर दिया गया। ताकि वोट न बन सकें। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता खत्म होने के सवाल कहा कि कन्नौज के सांसद ने पुलिस को सरेआम

यूपी में बड़ी घटना, हल्दी की रस्म निभा रहीं महिलाओं पर दीवार गिरी, 5 की मौत-17 घायल

गालियां दी थीं। उनकी सदस्यता भी जानी चाहिए थी। वहीं सपा अध्यक्ष ने रैट होल माइनिंग टीम के सदस्यों को 1-1 लाख रुपए देकर सम्मानित किया। बताते चलें कि इस टीम के सदस्यों ने उत्तराखंड की सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने का काम किया था। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : अलीगढ़ : दरोगा ने थाने में चलाई गोली, फरियादी महिला के सिर में लगी-जमकर हंगामा