Thursday, November 12सही समय पर सच्ची खबर...

UP : बांदा में सास-ससुर ने पकड़े हाथ-पति ने रस्सी से कसा गला, फिर हुआ यह..

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

Attempt to dowry murder of married woman in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : कई महीने बाद ससुराल पहुंची युवती के साथ ससुराल में जो हुआ, वह दिलदहलाने वाला था। शरीर पर चोट के निशान लेकर पुलिस के पास पहुंची महिला ने बताया कि सास-ससुर ने उसे पकड़ लिया। वहीं पति ने गले में रस्सी कसकर उसका गला घोंटना चाहा। किसी तरह महिला ने खुद को बचाया और बाहर आकर शोर मचाया। पीड़िता ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित विवाहिता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़िता ने बताई दिलदहला देने वाली बात

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली के कहला गांव के घनश्याम की पत्नी पुष्पा (21) का आरोप है कि वह ससुराल में अपने कमरे में सो रही थी। तभी सास-ससुर अचानक आकर उसके हाथों को पकड़ लिया। इसके बाद पति ने गले में

UP : 14 साल की सुखसेना ने लगाई फांसी, परिवार के लोग बोले..

रस्सी का फंदा डाल दिया। महिला का कहना है कि किसी तरह बचकर बाहर भागी। बाद में पिता को सूचना दी। पिता उसे मायके ले गए। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ की। साथ ही चुटहिल पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

4 दिसंबर को ही पहुंची थी मायके

पीड़िता ने जिला अस्पताल मे बताया कि वह कई महीने बाद 4 दिसंबर को अपनी ससुराल पहुंची थी। 5 दिसंबर को उसे दहेज के लिए मारने का प्रयास किया गया। महिला का कहना है कि उसके एक बच्ची भी है, लेकिन दहेज के लिए ससुराली और पति दूसरी शादी करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा में 14 साल की सुखसेना ने लगाई फांसी, परिवार के लोग बोले..