Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में महिला कारोबारी से 44 लाख की धोखाधड़ी, बैंक का बीमा एजेंट बनकर ट्रांसफर कराई रकम, FIR..

woman-businessman-cheated-of-rs-44-lakh-insurance-agent-transferred-money-to-his-account-in-banda
सीमा नंदा।

 समरनीति न्यूज, बांदा : बैंक के एक धोखेबाज बीमा एजेंट ने महिला कारोबारी के साथ 44 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली। महिला कारोबारी का पूरा का पूरा रुपया अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। इससे पहले महिला से कुछ कागजात लिए थे। 44 लाख दूसरे के खाते में ट्रांसफर होने के मैसेज मिलते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता की माने तो मामले में बैंक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। हालांकि, सूत्र बता रहे हैं कि बैंक के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी इसमें संदिग्ध है। क्यों कि खुद को बीमा एजेंट कहने वाला फ्राड बैंक में ही बैठता था। पीड़िता उसे बैंक के जरिए ही जानती थीं।

बैंक झाड़ रहा मामले से पल्ला, मगर भूमिका संदिग्ध

जानकारी के अनुसार शहर के महेश्वरी देवी के पास रहने वाली सीमा नंदा का बाबू लाल चौराहे के पास स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में खाता है। उसी बैंक से वह रुपए का लेन-देन करती हैं।

Banda : FIR against three including former municipality president in Banda

बताते हैं कि मंगलवार को बैंक में बीमा एजेंट रह चुका विकास चौरसिया उनके पास पहुंचा। उसने महिला कारोबारी सीमा से कुछ कागजात लिए। फिर महिला कारोबारी के फोन में एक लिंक मंगाया। इसके बाद उसने कुछ एक्टिवेट करके मिनटों में 44 लाख की रकम महिला कारोबारी के खाते से उडा़ ली।

ये भी पढ़ें : बांदा में मर्डर, कुल्हाड़ी से हमलाकर व्यक्ति की हत्या, दो गिरफ्तार

इसके बाद महिला के खाते से 44 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। जब मोबाइल पर महिला कारोबारी के पास रुपए ट्रांसफर होने का मैसेज आया तो उनको इसकी जानकारी हुई। सीमा ने तत्काल बैंक मैनेजर और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें : Banda : प्रेम कहानी का दुखद अंत, ऐन वक्त पर प्रेमी ने किया शादी से इंकार, प्रेमिका ने दी जान

बताते हैं कि दबाव में आने पर बैंक से 11 लाख रुपए उनके खाते में वापस आ गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे का कहना है कि महिला सीमा की महेश्वरी देवी मंदिर के पास अटैची और बैग का शोरूम है। पति की मौत हो चुकी है। अब वह खुद कारोबार संभाल रही हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, बैंक अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

बांदा में whatsapp पर सुसाइड नोट लिख अफसीन ने लगाई फांसी, 4 ससुरालियों पर मुकदमा