Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में whatsapp पर सुसाइड नोट लिख अफसीन ने लगाई फांसी, 4 ससुरालियों पर मुकदमा

Afsin hanged himself by writing suicide note on WhatsApp in Banda, case against 4 in-laws
फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के आजाद नगर मोहल्ले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने व्हाट्सअप स्टेट्स (Whatsapp) पर सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। उसने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना से कोहराम, स्टेट्स पर उभरा दर्द

जानकारी के अनुसार शहर के आजाद नगर मुहल्ले की रहने वाली अफसीन (28) पत्नी साबिर खान ने मंगलवार शाम फांसी लगा ली। इससे पहले उसने अपने व्हाट्सअप स्टेटस (Whatsapp Status) पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया। उनको अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए सुसाइड नोट लिखा।

ये भी पढ़ें : पापी पापा : बांदा में बेटियों से दबवाता पांव और करता है अश्लीलता, पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, रिपोर्ट

इसके बाद सुसाइड कर ली। जल्द ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उधर, ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता फारूक खान का कहना है कि उन्होंने करीब ढाई साल पहले बेटी की शादी की थी।

ये भी पढ़ें : बांदा में 85 साल के वृद्ध ने 11 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, FIR..

उसे एक डेढ़ साल का बच्चा भी है। बताया कि अफसीन ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा है कि सास-ससुर, दो ननद उसे प्रताड़ित करती हैं। पति साथ नहीं देता है। इसी से परेशान होकर वह जान दे रही है। कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट लिखकर दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : देवरिया हत्याकांड : पढ़िए क्यों और कैसे हुईं एक-एक कर 6 हत्याएं, फोटोज..