Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

‘सभी नेता दो मुंहे सांप.., समय आने पर निर्णय’, ओपी राजभर के बयान से खलबली, क्या फिर मारेंगे पलटी ?

‘सभी नेता दो मुंहे सांप.., समय आने पर निर्णय’, ओपी राजभर के बयान से खलबली, क्या फिर मारेंगे पलटी ?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हर दिन राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत में राजभर ने बड़ा बयान देकर राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है। राजभर ने कहा है कि सभी नेता 'दो मुंहे सांप होते हैं, समय आने पर वह फिर सही निर्णय लेंगे..।' दशहरा तक मंत्री में शामिल होने की थी चर्चा, हुआ कुछ नहीं दरअसल, राजभर और दारा सिंह चौहान को दशहरा तक मंत्रीमंडल में शामिल करने की चर्चा थी। माना जा रहा था कि विजयदशमी तक राजभर को यूपी मंत्रीमंडल में मंत्री बनाकर शामिल किया जा सकता है। खुद राजभर ने भी बातों-बात में इस ओर इशारा किया था, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। अयोध्या दीपोत्सव में केशव मौर्या के न पहुंचने पर कही यह बात.. अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि ओपी राजभर दोबारा पलटी मारकर ...
यूपी में भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार-6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

यूपी में भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार-6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर से एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। आज मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे जा घुसी। इससे कार सवार 6 दोस्तों की मौत हो गई। सभी मृतक दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से निकाला जा सका। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले थे सभी मृतक जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार के पास मंगलवार तड़के सुबह करीब 4 बजे एक 22 टायरा ट्रक मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की तरफ जा रहा था। तभी छपार के पास सियाज कार https://samarneetinews.com/amroha-mian-suhail-lost-his-wife-in-gambling-ran-away-with-mortgage-in-delhi-brother-saved-his-honour/ पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर च...
Banda : युवक को सांप ने काटा, डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा..

Banda : युवक को सांप ने काटा, डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक युवक को सफाई के दौरान जहरीले सांप ने काट लिया। युवक ने हिम्मत दिखाई और सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद उसे साथ लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां डाक्टर भी हैरान रह गए। युवक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के छाबी तालाब के रहने वाले नरेंद्र कि उनका भाई सोमवार को मजदूरी करने गया था। इसी दौरान वहां सफाई करते समय सांप ने काट लिया। उसने सांप को डंडे के सहारे पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि युवक की हालत स्थिर है। खतरे से बाहर है और चिंता की कोई बात नहीं है। उधर, मामले की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में मरीजों के तिमारदार और अन्य लोग युवक और सांप को देखने के लिए जुटे रहे। लोगों में युवक की बहादुरी क...
UP News : युवकों ने घोड़ी से बनाए यौन संबंध, वीडियो वायरल होने पर रिपोर्ट दर्ज

UP News : युवकों ने घोड़ी से बनाए यौन संबंध, वीडियो वायरल होने पर रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में कामांध युवकों की घिनौनी हरकत का खुलासा हुआ है। पांच युवकों ने घोड़ी के साथ यौन संबंध बनाए। युवकों के इस कुकृत्य का वीडियो बनाकर एक व्यक्ति ने इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जीशान, रिजवान, आमिर, भगवत शरण और देवेंद्र के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा लिखा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जांच के बाद पुलिस को पता चला कि वीडियो बरेली जिले के हाफिजगंज के इनायतपुर गांव का है। वीडियो में इसी गांव का भगवत शरण एक घोड़ी से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते दिख रहा है। वहीं जीशान जानवर की लगाम पकड़कर खड़ा है। इस मामले में मुख्य आरोपी भगवत शरण ही है। अन्य आरोपी उसका साथ दे रहे हैं। ग्रामीण ने वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत भी की। इसके ...
Banda : युवक को गोली मारी, आपसी विवाद में हुई घटना, पढ़िए पूरी खबर..

Banda : युवक को गोली मारी, आपसी विवाद में हुई घटना, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में दो युवकों में आपसी विवाद हो गया। एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। हालांकि, गोली से युवक बाल-बाल बच गया। सीओ गवेंद्र पाल गौतम का कहना है कि आरोपी मौके से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। बताया जाता है कि घटना मटौंध थाना क्षेत्र के जखौरा गांव की है। वहां रहने वाले अजय कहार और अंकुश कहार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस का कहना है कि अजय के माता-पिता अंकुश के घर पर उलाहना देने गए थे। इसी दौरान वह भी पीछे से पहुंच गया। उसने अवैध तमंचे से अंकुश पर गोली चला दी। गोली युवक को बाईं तरफ छूटे हुए निकल गई। गोली की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई। गांव को लग दौड़कर वहां पहुंचे। तबतक आरोपी वहां भाग निकला। सूचना पर मटौंध थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकद...
आगरा : होटल में युवती को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, महिला समेत 5 गिरफ्तार

आगरा : होटल में युवती को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, महिला समेत 5 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के आगरा में ताजनगरी फेस-2 में स्थित होटल होम स्टे में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। बताते हैं कि आरोपियों ने युवती को शराब पिलाई फिर उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब पिलाकर दरिंदगी, चीख-पुकार सुन पहुंचे लोग बताते हैं कि आरोपियों ने महिला को बुरी तरह से पीटा भी है। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती रोते-बिलखते https://samarneetinews.com/kumar-vishwass-security-personnel-beat-up-doctor-brutally-in-ghaziabad/ बुरी हालत में मिली। घटना शनिवार रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। युवती का रोते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने साथ हुई घटना ब...
अमरोहा : मियां सुहेल बीबी को जुए में हारे, फिर दिल्ली में गिरवीं रख आए, भाई ने बचाई इज्जत-रिपोर्ट दर्ज

अमरोहा : मियां सुहेल बीबी को जुए में हारे, फिर दिल्ली में गिरवीं रख आए, भाई ने बचाई इज्जत-रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शौहर ने अपनी बीवी को पहले जुए में दांव लगा दिया। जुए में बेगम का हारने के बाद उसे 2 लाख रुपए में दिल्ली में जाकर गिरवीं रख दिया। इसके बाद भागकर गांव आ गया। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो भाई ने पहुंचकर बहन को बचाया। अमरोहा जिले के डिडौली क्षेत्र का मामला अमरोहा पुलिस ने मामले में आरोपी पति सुहेल और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। मामला अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। महिला का निकाह करीब 3 साल पहले हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। ये भी पढ़ें : हिंदू बनीं मुस्कान, इजरायल में लड़कियों से हमास की बर्बरता से हुई आहत.. पीड़ित महिला ने आरोपी सुहेल और उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। बताते हैं कि अमरोहा का व्यक...
दीवाली पर बांदा शहर में दर्दनाक घटना, करंट से छात्र की मौत-जीजा गंभीर

दीवाली पर बांदा शहर में दर्दनाक घटना, करंट से छात्र की मौत-जीजा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर में दीवाली की झालर लगा रहे छात्र की बिजली करंट से मौत हो गई। त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में उसे बचाने पहुंचा जीजा भी गंभीर रूप से करंट से झुलस गया। जीजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घटना बांदा शहर के ज्योति नगर की है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर निवासी पन्नी लाल विश्वकर्मा का बेटा सत्यम (18) रविवार सुबह दीपावली की झालर लगा रहा था। तभी घर के पास से निकले 11 हजार के तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने के लिए दौड़े उसका जीजा दीपक (24) भी बुरी तरह से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा सत्यम कानपुर में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। बीते वर्ष उसने ...
बांदा : दो भाइयों की इकलौती बहन 12वीं की छात्रा ने दी जान, यह वजह..

बांदा : दो भाइयों की इकलौती बहन 12वीं की छात्रा ने दी जान, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 12वीं की छात्रा ने दीपावली ठीक एक दिन पहले जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन छात्रा को अतर्रा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाक्टर ने हालत गंभीर होने के कारण बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छात्रा चित्रकूट जिले के सुदिनपुर गांव की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के सुदिनपुर गांव की रहने वाली चंदा देवी की बेटी सुधा (17) ने शनिवार शाम उसकी मां ने पढ़ाई को लेकर डांट दिया। मां की डांट छात्रा को इतनी बुरी लगी कि उसने घर में रखा जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे लेकर अतर्रा अस्पताल पहुंचे। वहां से मेडिकल कालेज लेकर गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, छात्रा के चाचा दीनदयाल का कहना है कि छात्रा का पिता बब्बू हैदराबाद में टायल्स का काम करता है। वह दो भाइयों में एकलौती बहन थी। बदौसा ...
यूपी में एनकाउंटर : कारोबारी से लूट-हत्या का ईनामी बदमाश फारुख ढेर

यूपी में एनकाउंटर : कारोबारी से लूट-हत्या का ईनामी बदमाश फारुख ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 9 दिन पहले यूपी के आगरा में एक मुकुट कारोबारी से लूट और पत्नी की हत्या की सनसनीखेज वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया था। इस वारदात का मुख्य आरोपी फारुख आज पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस ने शनिवार दोपहर इस वारदात का कारोबारी के ड्राइवर मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया था। आगरा में हुई थी मुकुट कारोबारी के घर लाखों की लूट, पत्नी की हत्या बताया जाता है कि सीसीटीवी फुटैज खंगालने के बाद पुलिस ने कारोबारी के ड्राइवर मोहसिन निवासी डींग गेट को पकड़ा। उससे पूछताछ की। उसने बताया कि उसने अपने कारोबारी मालिक से लूट की योजना पड़ोसी फारुख के साथ मिलकर बनाई थी। पुलिस ने शनिवार को इसका खुलासा कर दिया था। आज रविवार सुबह करीब 4 बजे फारुख पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह थी लूट-हत्या की पूरी घटना जानकारी के अनुसार 3 नवंबर की रात गुरु कृपा विलास में रहने वाले शहर के प...