Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

दीवाली पर बांदा शहर में दर्दनाक घटना, करंट से छात्र की मौत-जीजा गंभीर

Two people died due to electrocution in Banda chaos in families

समरनीति न्यूज, बांदा : घर में दीवाली की झालर लगा रहे छात्र की बिजली करंट से मौत हो गई। त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में उसे बचाने पहुंचा जीजा भी गंभीर रूप से करंट से झुलस गया। जीजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना बांदा शहर के ज्योति नगर की है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर निवासी पन्नी लाल विश्वकर्मा का बेटा सत्यम (18) रविवार सुबह दीपावली की झालर लगा रहा था।

तभी घर के पास से निकले 11 हजार के तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने के लिए दौड़े उसका जीजा दीपक (24) भी बुरी तरह से झुलस गया।

उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा सत्यम कानपुर में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। बीते वर्ष उसने सेंट मेरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी।

ये भी पढ़ें : बांदा : भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में दंगल, दिल्ली-हरियाणा की महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखम