Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समरनीतिन्यूज

सिर्फ पिता-शिक्षक ही ऐसे, जो बच्चे को खुद से आगे देखना चाहते-उमा शंकर

सिर्फ पिता-शिक्षक ही ऐसे, जो बच्चे को खुद से आगे देखना चाहते-उमा शंकर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा : समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने कर्तव्यों का बोध कराने हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के तत्वाधान में 'कर्तव्य बोध दिवस' मनाया गया। यह कालूकुआं में स्थित एक संगीन विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पद्मश्री से सम्मानित बुंदेलखंड के जलयोद्धा उमाशंकर पांडे रहे। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ शिव प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि डा. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला अध्यक्ष ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत भाषण के माध्यम से स्वागत किया। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस ने पिता के सामने बेटी से अश्लील हरकत करने वाले शोहदे के घर पर चलाया बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर.....
कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा :  प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही बापू को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसियों ने कुछ क्षण मौन रहकर बापू को याद भी किया। महात्मा गांधी अमरआज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। बांदा में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में गांधी रहें के नारे लगाए गए। बापू का पसंदीदा भजन 'रघुपति राधव राजाराम' भी गुनगुनाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला, सीमा खान, राजबहादुर गुप्ता आदि मौजूद रहे। https://samarneetinews.com/bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-hoisted-tricolor-at-lal-chowk-in-kashmir/ ये भी पढ़ें : लखनऊ में अखिलेश यादव बोले, भाजपा ने मुझे यज्ञ में जाने से रोकने के लिए गुंडे भेजे, पिछड़ों-दलितों को मानती...
बांदा में केन नदी में मिला अज्ञात शव, मौके पर पुलिस..

बांदा में केन नदी में मिला अज्ञात शव, मौके पर पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में भूरागढ़ केन नदी के पास एक व्यक्ति का अज्ञात शव नदी में उतराते मिला है। मरने वाला कौन था, कहां का रहने वाला था। इसका पता नहीं चला है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। जानकारी मिलने पर बांदा सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने भी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने मछुआरों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला करियानारे नए पुल केन नदी के पास का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। https://samarneetinews.com/youth-killed-in-bandas-girwa-police-officer-on-spot/ ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस ने पिता के सामने बेटी से अश्लील हरकत करने वाले शोहदे के घर पर चलाया बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर.. ये भी पढ़ें : बांदा : रहस्य बना दो भाभियों के बीच से राधा का लापता होना, फिर उसकी लाश मिलना, 9 को थी शादी  &nbs...
Breaking : बांदा के गिरवा में युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में..

Breaking : बांदा के गिरवा में युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात महुआ ब्लाक के दुर्गापुर गांव में हुई। बताते हैं कि दुर्गापुर का रहने वाला अर्जुन उर्फ छोटू (20) पुत्र भइयन प्रजापति बीती रात घर में सो रहा था। इसी बीच धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी गई। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा लग रहा है। प्रथम दृष्टया पुलिस भी मान रही प्रेमप्रसंग एएसपी ने बताया कि फील्ड यूनिट तथा डॉग स्क्वायड की टीम सबूत जुटा रही हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। परिवार के लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया है। उधर, सूत्रों का कहना है कि गांव की एक महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ...
बांदा पुलिस ने पिता के सामने बेटी से अश्लील हरकत करने वाले शोहदे के घर पर चलाया बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर..

बांदा पुलिस ने पिता के सामने बेटी से अश्लील हरकत करने वाले शोहदे के घर पर चलाया बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशों पर पेट्रोल पंप पर पिता के सामने बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाले दबंग शोहदे संदीप दीक्षित को बांदा पुलिस ने तगड़ा सबक सिखाया है। मिशन शक्ति के तहत इस दबंग गुंडे किस्म के मनचले को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इतना ही नहीं पुलिस ने एंटी रोमियो स्कवायड की ओर से खुद इस मामले में रिपोर्ट लिखी और अब सख्त एक्शन ले रही है। SP ने लिया सख्त एक्शन, कहीं ये बातें.. इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि पुलिस का मकसद सिर्फ इतना है कि दोबारा कोई शोहदा या मनचला ऐसा करने का दुस्साहस न कर सके।  एसपी ने कहा कि इस शोहदे को जेल भेजा जा चुका है। अब उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर करने की कार्रवाई की जाएगी। नरैनी और कालिंजर पुलिस ने की कार्रवाई कालिंजर थाना पुलिस ने क्षेत्र के गुढ़ाकला गांव के रहने वाले मनचले राजन...
राहुल गांधी ने कश्मीर के लालचौक पर फहराया तिरंगा, भारत जोड़ो यात्रा..

राहुल गांधी ने कश्मीर के लालचौक पर फहराया तिरंगा, भारत जोड़ो यात्रा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज रविवार को कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। राहुल ने अपने अंदाज में बड़ा संदेश दिया। हालांकि, इस दौरान लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहे। इस इलाके को सील कर दिया गया था। सिटी सेंटर के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया था। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी इस मौके पर मौजूद रहीं। बताते चलें कि कल कल सोमवार को भारत जोड़ों यात्रा का समापन होना है। बताते चलें कि 4,080 किलोमीटर लंबी इस भारत जोड़ों पदयात्रा का 30 जनवरी को समापन हो रहा है। यह यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इसके बाद देशभर के 75 जिलों से होकर यात्रा गुजरी। इस यात्रा ने राजनीतिक गलियारों में काफी खलबली मचाई। इसे लेकर काफी चर्चा होती रही। अब 30 जनवरी को इस यात्रा का समापन...
खास खबर : सपा में शिवपाल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी..

खास खबर : सपा में शिवपाल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने शिवपाल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। रविवार को सपा ने अपने पदाधिकारियों की जो सूची जारी की है। नई कार्यकारिणी सूची में कई कद्दावरों को जगह दी गई है। किरणमय नंदा बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उसमें शिवपाल यादव का भी नाम शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। हालांकि, कन्नौज उप चुनाव के बाद से ही माना जा रहा था कि अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। इसे लेकर पहले से ही क्यास लगाए जा रहे थे। आज इसपर से पर्दा उठ गया है। सपा की जारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची में 14 लोगों को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कि...
लखनऊ में अखिलेश यादव बोले, भाजपा ने मुझे यज्ञ में जाने से रोकने के लिए गुंडे भेजे, पिछड़ों-दलितों को मानती है शूद्र

लखनऊ में अखिलेश यादव बोले, भाजपा ने मुझे यज्ञ में जाने से रोकने के लिए गुंडे भेजे, पिछड़ों-दलितों को मानती है शूद्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
ब्यूरो, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में कहा कि भाजपा पिछड़ों और दलितों को शूद्र मानती है। भाजपा हम सभी को शूद्र मानती है। कहा कि हम धार्मिक स्थल पर जाते हैं या संतों और गुरुओं से मिलते हैं तो भाजपा को दिक्कत होती है। कहा कि आज हम यज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे तो हमें रोकने के लिए भाजपा ने गुंडे भेजे। भाजपा के गुंडों ने हमपर हमला किया। कहा कि भाजपा समझ ले कि हम समाजवादी लोग डरने-घबराने वाले नहीं। कहा, मेरी सुरक्षा कम की, पीएसी हटाई सपा मुखिया अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पुलिस और पीएसी को मौके से पहले ही हटा लिया। थोड़ी-बहुत पुलिस मौजूद रही, वह पूरी तरह से तमाशबीन बनी रही। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के लोग याद रखें समय बदलता है। याद रखें कि उनके लिए भी ऐसी ही व्यवस्था होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि आज समझ में ...
Planes crash : वायु सेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 में एक पायलट की जान गई, दो का इलाज..

Planes crash : वायु सेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 में एक पायलट की जान गई, दो का इलाज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : देश में शनिवार को मुरैना में भारतीय वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने से खलबली मच गई। इनमें से एक विमान मध्यप्रदेश के मुरैना में और दूसरा राजस्थान के भरतपुर जाकर गिरा। दोनों ही विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मुरैना में सुखाई-30 क्रैश हुआ है, जिसके दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। वहीं भरतपुर के पींगोरा गांव में गिरे मिराज के एक पायलट शहीद हो गए हैं। सुबह ग्वालियर से दोनों विमानों ने भरी थी उड़ान जानकारी के अनुसार ग्वालियर एयरबेस से सुबह करीब 9.15 बजे दोनों विमानों ने उड़ान भरी थी। मुरैना के एसपी आशुतोष बागरी का कहना है कि एयरफोर्स से मिली सूचना के अनुसार एक विमान में दो पायलट थे। वहीं दूसरे में एक ही पायलट उड़ा रहे थे। उधर, आईएएफ ने अपने बयान में कहा है कि भारतीय वायुसेना के द...
Breaking : बांदा में 24 साल की लापता लड़की का शव मिलने से सनसनी

Breaking : बांदा में 24 साल की लापता लड़की का शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से भाभियों के साथ मंदिर के लिए निकली लापता 24 साल की लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह लड़की अतर्रा के शिवपुरी मोहल्ले की रहने वाली थी। वह कल अपनी भाभियों के साथ घर से गौरा बाबा मंदिर के लिए निकली थी। बाद में लापता हो गई थी। आज उसका शव मंदिर के पास तालाब में उतराता हुआ मिला। मामला अतर्रा थाना क्षेत्र का है। सीओ अतर्रा जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए.. ये भी पढ़ें : Banda : घर से बुलाकर ले गए दो लोग, फिर मिली लाश-यह है पूरा मामला  ...