Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समरनीतिन्यूज

Update : बांदा में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Update : बांदा में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। बारात से लौट रही बोलेरो तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बारात से लौट रहे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रा के अंश बंगलन पुरवा के पास हाइवे पर हुआ है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। सूचना पर बदौसा एसओ विजय कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भिजवाया। बाद में दो लोगों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। बारात से लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर देर रात करीब 2.30 बजे बदौसा में बारात से शामिल होकर कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से वापस लौट रहे थे। बोलेरो में 7-8 लोग सवार थे। इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित हो गई और जाकर प...
अवैध खनन पर ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर, मरौली-6 पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का जुर्माना-खनन पर रोक

अवैध खनन पर ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर, मरौली-6 पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का जुर्माना-खनन पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अवैध खनन के खिलाफ 'समरनीति न्यूज' की खबरों का बड़ा असर हुआ है। अवैध खनन उजागर हुआ है। मरौली खदान खंड-6 पर बिना एमएम-11 और सीमा के बाहर अवैध खनन होता पकड़ा गया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशों पर प्रशासन और खनिज विभाग के अधिकारियों ने मरौली खदान पर छापा मारा। अवैध खनन पकड़े जाने के बाद खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की पोल भी खुल गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आसपास की बाकी खदानों पर भी एक्शन हुआ है या नहीं। बहरहाल, इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। अवैध बालू खनन करने वालों में खलबली मची है। खनन पर फिलहाल लगी रोक प्रशासन की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार खदान संचालन लखनऊ के तेलीबाग के सुभाषनगर के दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी की कंपनी द्वारा किया जा रहा है। मरौलीखादर में बिना एमएम-11 अवैध रूप से खनन पकड़ने के बाद अधिकारियों ने डीएम के आदेश प...
माफिया मुख्तार पर धोखाधड़ी का मुकदमा, DM-SP के जेल में छापे के बाद एक्शन

माफिया मुख्तार पर धोखाधड़ी का मुकदमा, DM-SP के जेल में छापे के बाद एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डीएम-एसपी के छापे के बाद माफिया डाॅन मुख्तार अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा हुआ है। यह मुकदमा बांदा की शहर कोतवाली में दर्ज हुआ है। दरअसल, शुक्रवार को डीएम और एसपी ने मंडल कारागार (बांदा) का निरीक्षण किया था। बताते हैं कि वहां मुख्तार के आईडी प्रूफ प्रपत्रों में नाम और जन्मतिथि में भिन्नता मिली। दोनों उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच की। इसके बाद बांदा शहर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आईडी प्रूफ प्रपत्रों में नाम में हेरफेर जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 बजे डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी अभिनंदन ने पुलिस बल के साथ बांदा जिला जेल पर छापा मारा था। तलाशी में मुख्तार की बैरक में उसके पास से मतदाता पहचानपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि दस्तावेज मिले थे। इन प्रपत्रों में जन्म तिथि व नाम की स्पेलिंग में भिन्नता मिली। ये भी पढ़ें : STF को ...
नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंस गोद में उठा ले गया दरिंदा, पड़ोसी के घर में किया दुष्कर्म, FIR..

नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंस गोद में उठा ले गया दरिंदा, पड़ोसी के घर में किया दुष्कर्म, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नाबालिग 14 साल की किशोरी को एक दरिंदा सोते समय मुंह में कपड़ा ठूंसकर उठा ले गया। फिर पड़ोसी के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदे से छूककर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा लिखा है। घटना से गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घर से सोते समय उठा ले गया दरिंदा मामले में नरैनी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय घटना हुई, पीड़िता और उसका 80 साल का दादा ही घर में मौजूद था। ये भी पढ़ें : STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश, बुंदेलखंड के कई जिलों में आपरेशन, पढ़िए पूरी खबर.. लड़की क...
शादी से 9 दिन पहले युवक की हादसे में मौत, परिवार में कोहराम मचा

शादी से 9 दिन पहले युवक की हादसे में मौत, परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन करने के बाद बाइक से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। मरने वाले युवक की 9 दिन बाद यानी 29 मई को शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार अतर्रा क्षेत्र के ऐंचवारा गांव आशीष यादव (22) शुक्रवार को पड़ोसी गोविंद (25) के साथ कामदगिरि दर्शन करने गए थे। हाइवे पर दूसरी बाइक से टक्कर दोनों देर रात वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे स्थित भरतकूप (चित्रकूट) थाना क्षेत्र के रौली गांव के पास एक दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको बांदा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां आशीष ने दम तोड़ दिया। वहीं गोविंद का इलाज चल रहा है। मृतक के ताऊ युगराज का कहना है कि 29 मई को छतरपुर से आशीष की बारात...
STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश, बुंदेलखंड के कई जिलों में आपरेशन, पढ़िए पूरी खबर..

STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश, बुंदेलखंड के कई जिलों में आपरेशन, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीएफ की लखनऊ टीम बीते दिन से बांदा-हमीरपुर, चित्रकूट और आसपास के जिलों को खंगाल रही है। सूत्रों का कहना है कि इस टीम को लखनऊ के एक साॅफ्टवेयर इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश है। दरअसल, साॅफ्टवेयर इंजीनियर प्रिंस गुप्ता (30) लखनऊ के विराज खंड, गोमती नगर के रहने वाले हैं। उनकी तलाश में ही एसटीएफ सर्च आपरेशन चला रही है। एसटीएफ की एक टीम बीते लगभग तीन दिन से बुंदेलखंड में डेरा डाले हुए है। फोन काॅल से पता चली थी यह बात इस टीम को साॅफ्टवेयर इंजीनियर प्रिंस की तलाश है। बताते हैं कि वह पिछले लगभग दो साल से लापता हैं। दो साल पहले वह लखनऊ स्थिति अपने घर से निकले थे लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। बताते हैं कि घर से जाते समय न उन्होंने अपना मोबाइल फोन लिया और न ही पर्स साथ में रखा। अब पूरा परिवार और माता-पिता उनके लिए परेशान हैं। सभी उनकी तलाश कर रहे हैं। सेवानिवृत इंजीनियर...
Weather Update : बांदा-चित्रकूट और फिरोजाबाद समेत 17 जिलों में लू की चेतावनी

Weather Update : बांदा-चित्रकूट और फिरोजाबाद समेत 17 जिलों में लू की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Weather Forecast आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ बुंदेलखंड समेत कुल 17 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट भीषण गर्मी और लू चलने का है। दरअल, मौसम विभाग ने बांदा, महोबा, चित्रकूट और फिरोजाबाद समेत 17 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 3 दिन तेज गर्मी और तपिश लोगों को परेशान करेगी। इन जिलों के लिए अलर्ट जारी लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर के अलावा आसपास के जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। इसके साथ ही तीन दिन तक लू चलने के भी जबरदस्त आसार हैं। लू का सबसे ज्यादा असर 20 से 22 मई के बीच प्रदेश के दक्षिण हिस्सों में दिखाई देने की आशंका है। बताते चल...
यूपी में कई IPS अफसरों के तबादले प्रशांत कुमार की जिम्मेदारी बढ़ी

यूपी में कई IPS अफसरों के तबादले प्रशांत कुमार की जिम्मेदारी बढ़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : शासन ने पुलिस विभाग में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 4 डीजी और 8 एडीजी रैंक के अफसरों को इधर से उधर किया गया है। स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार का कद बढ़ाया गया है। उनको स्टेट एसआईटी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है। स्टेट एसआईटी की डीजी रहीं रेणुका मिश्रा को डीजी प्रशिक्षण बना दिया गया है। यहां देखें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें : फिर नोटबंदी ! 2000 के नोट होंगे बंद, RBI ने दिया 4 महीने का समय    ये भी पढ़ें : नाकाम मोहब्बत : शादी तय हुई तो प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत-प्रेमी रेफर  ...
फिर नोटबंदी ! 2000 के नोट होंगे बंद, RBI ने दिया 4 महीने का समय

फिर नोटबंदी ! 2000 के नोट होंगे बंद, RBI ने दिया 4 महीने का समय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : नोटबंदी के डरावने दौर को आप भूले नहीं होंगे। अब एक बार फिर छोटी सी नोटबंदी होने वाली है। हालांकि, बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। इस बार ऐसा कुछ होने नहीं जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने (RBI) ने शुक्रवार को 2000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की है। रिजर्ब बैंक ने कहा है कि 2000 रुपए के नोट सर्कुलेशन से वापस ले लिए जाएंगे। 30 सितंबर तक नोट बदलने की सीमा निर्धारित रिजर्व बैंक के इस कदम से पुरानी नोटबंदी की याद ताजा हो गई। हालांकि, अबकी बार नोटबंदी का तरीका भयावह नहीं है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल 2 हजार के नोट बाजार में चलते रहेंगे। नोटों को बदलने के लिए 30 सितंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। हालांकि, आरबीआई की घोषणा के बाद अब 2000 रुपए का नया नोट जारी नहीं होगा। 8 नवंबर 2016 में सामने आया 2000 का नोट अब इसका मतलब यह नहीं कि 2000 रुपए के...
बांदा में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल रैली का जोरदार स्वागत

बांदा में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल रैली का जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 मशाल रैली बांदा पहुंची। यहां आयुक्त आरपी सिंह और जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्थानीय जीआईसी मैदान में स्वागत किया। इस मौके पर पद्मश्री उमाशंकर पांडे भी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। स्थानीय खिलाड़ियों ने भी मशाल हाथ में लेकर रैली में प्रतिभाग किया। बताते चलें कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के प्रचार प्रसार के लिए मशाल रैली पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है। मशाल रैली की टीम बांदा पहुंची है। इस टीम का नेतृत्व हरिओम सिंह द्वारा की गई। वह कबड्डी खिलाड़ी हैं। आज इस रैली का बांदा के स्थानीय स्कूलों में भी कार्यक्रम होगा। बताते चलें कि प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के लिए जन जागरण का कार्यक्रम चल रहा है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी 2022 गेम्स के प्रचार-प्रसार के लिए सीएम योगी ने बीती 5...