Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

फिर नोटबंदी ! 2000 के नोट होंगे बंद, RBI ने दिया 4 महीने का समय

Demonetisation again ! 2000 notes will be closed, RBI gave 4 months time

समरनीति न्यूज, डेस्क : नोटबंदी के डरावने दौर को आप भूले नहीं होंगे। अब एक बार फिर छोटी सी नोटबंदी होने वाली है। हालांकि, बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। इस बार ऐसा कुछ होने नहीं जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने (RBI) ने शुक्रवार को 2000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की है। रिजर्ब बैंक ने कहा है कि 2000 रुपए के नोट सर्कुलेशन से वापस ले लिए जाएंगे।

30 सितंबर तक नोट बदलने की सीमा निर्धारित

रिजर्व बैंक के इस कदम से पुरानी नोटबंदी की याद ताजा हो गई। हालांकि, अबकी बार नोटबंदी का तरीका भयावह नहीं है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल 2 हजार के नोट बाजार में चलते रहेंगे। नोटों को बदलने के लिए 30 सितंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। हालांकि, आरबीआई की घोषणा के बाद अब 2000 रुपए का नया नोट जारी नहीं होगा।

8 नवंबर 2016 में सामने आया 2000 का नोट

अब इसका मतलब यह नहीं कि 2000 रुपए के नोट की वैधता समाप्त होगी। फिलहाल इनका चलन जारी रहेगा। आपको बताते चलें कि देश में 8 नवंबर, 2016 को मंगलयान की थीम वाला 2000 रुपए का नया नोट चलन में लाया गया था। उस वक्त 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए गए थे। फिर 500 रुपए और 2000 रुपए का नया नोट चलन में लाया गया था।

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, हिम्मत है तो नोटबंदी-जीएसटी पर लड़कर दिखाएं..

ये भी पढ़ें : नोटबंदी के बाद 50 लाख लोगों ने गवाई थीं नौकरियां, रिपोर्ट में हुआ खुलासा.. 

नोटबंदी के बाद 50 लाख लोगों ने गवाई थीं नौकरियां, रिपोर्ट में हुआ खुलासा..