Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मौत

बांदा में टेंपो चालक की स्टंटबाजी में गई किसान की जान, तो अंधविश्वास ने ली महिला किसान की जान!

बांदा में टेंपो चालक की स्टंटबाजी में गई किसान की जान, तो अंधविश्वास ने ली महिला किसान की जान!

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में टेंपो चालक बेलगाम ढंग से वाहन दौड़ा रहे हैं। ओवरलोड चलने वाले यह वाहन चालक पुलिस की छूटा के चलते बेरोक-टोक वाहन दौड़ाते हैं और लोगों की जान लेने पर तुले हैं। ऐसे ही एक टेंपो ने दूसरे टेंपो से पहले सवारी भरने के टक्कर में अनियंत्रित ढंग से तेज टेंपो दौड़ाते हुए किसान को टक्कर मार दी। इससे किसान की मौत हो गई। घायल किसान को जिला अस्पताल लाया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। चालक टेंपो छोड़कर मौके से भाग निकला। बिसंडा इलाके के मरौली गांव का मामला   बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी किसान बाबूराम कुशवाहा (55) पुत्र रामविशाल कुशवाहा दोपहर को मरौली गांव से पैदल ओरन जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले सवारियां भरने के लिए ओवरटेक करते हुए दो टेंपो चालक अपने वाहनों को दौड़ा रहे थे। इस चक्कर में एक टेंपो चालक ने किसान को टक्कर मार दी। टक्क...
बांदा में दिल दहला देने वाली घटना, हाईटेंशन विद्युत तार टूटने से पिता-पुत्र की मौत

बांदा में दिल दहला देने वाली घटना, हाईटेंशन विद्युत तार टूटने से पिता-पुत्र की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से बुधवार को एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। एक बेहद दुखद घटनाक्रम में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर जाने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। यह दुखद घटना बीती देर रात हुई। बताते हैं कि तार गिरने से पिता की मरता देख, बेटे ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और खुद भी चपेट में आकर जान दे दी। गुस्साए लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना था कि तीन दिन से यह तार बार-बार टूटता था और लाइनमैन जोड़कर चला जाता था लेकिन उसने कोई स्थाई सुधार नहीं किया। बीती देर रात सोते समय हादसा  बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़े गांव में मंगलवार रात वहां रहने वाले पप्पू (50) पुत्र मदारी अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। बताते हैं कि रात करीब 2 बजे उपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर उनकी चारपाई पर गिर गया। इससे बिना संभलने का मौका ...
बांदा में खेत पर खाद डाल रहे किसान को सांप ने काटा, मौत से परिवार में हाहाकार

बांदा में खेत पर खाद डाल रहे किसान को सांप ने काटा, मौत से परिवार में हाहाकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बड़ैछ गांव में सोमवार की शाम को खेत में खाद डालते समय किसान को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे और इलाज के लिए लेकर भागे। बताते हैं कि किसान को पहले स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। बाद में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मंगलवार को हुई घटना, अस्पताल में तोड़ा दम   वहां इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया जाता है कि बड़ैछ गांव निवासी आसाराम (38) पुत्र सरजू सोमवार शाम को अपने खेतों में खाद डालने गए थे। खाद डालते समय उनको सांप ने काट लिया। इसके बाद वह गिरकर तड़पने लगे। आसपास के लोगों ने देखा तो दौड़कर पहुंचे और परिवार के लोगों को जानकारी दी। ये भी पढ़ेंः अच्छी खबरः नाव पलटने, सांप काटने और बोरवेल में गिरने पर भी भी 4-4 लाख मदद कुछ लोगों का कहना है कि इलाज से पहले परिवा...
बांदा में पूजा करने निकला था किसान, मौत कुछ इस तरह से खींच ले गई साथ..

बांदा में पूजा करने निकला था किसान, मौत कुछ इस तरह से खींच ले गई साथ..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घर से मंदिर पूजा करने के लिए किसान को जरा भी आभाष नहीं था कि आज उनके साथ इतनी बड़ी अनहोनी होने जा रही है। रोज की तरह घर से नहा-धोकर पास के मंदिर में पूजा करने के लिए निकला। समय यही कोई 5 बजे के आसपास का रहा होगा। इसी दौरान घर से चंद कदमों की दूरी पर तारों में फंसकर गिर पड़े और इसके बाद तारों में दौड़ रहे करंट ने उनको दोबारा उठने का मौका नहीं दिया। यहां तक कि वह मदद के लिए किसी को पुकार तक नहीं सके। परिवार और गांव के लोगों को काफी देर बाद जागने पर इसकी जानकारी हो सकी। कमासिन कस्बे में सुबह हुई घटना  इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।  बताया जाता है कि कमासिन कस्बा निवासी किसान कल्लू प्रसाद (70) मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे घर से स्नानादि करके पास में बने मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान वहां आंधी के दौरान टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आकर वहीं करंट से चिप...
बांदा में किसान की रहस्यमय हालात में मौत, बैठे-बैैठे लुढ़का

बांदा में किसान की रहस्यमय हालात में मौत, बैठे-बैैठे लुढ़का

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार की सुबह खाना खाने के बाद तखत पर बैठा किसान अचानक अचेत हो गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हकीकत सामने आएगी। गिरवां कस्बा निवासी रामप्रसाद (38) पुत्र मइयादीन प्रजापति पेशे से किसान था। दो छोटे बच्चोंऔर पत्नी का रो-रोककर बुरा हाल  वह अपने साढ़े चार बीघा खेत में किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की सुबह वह रोज की तरह खान खाने के बाद तखत पर बैठ गया। तखत पर बैठने के दौरान ही अचानक किसान रामप्रसाद बेहोश हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प...
बांदा में 12 दिन बाद मौत से हारी ‘रोशनी’, रेप में असफल रहने पर जिंदा जलाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा

बांदा में 12 दिन बाद मौत से हारी ‘रोशनी’, रेप में असफल रहने पर जिंदा जलाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में 14 साल की एक लड़की से दुष्कर्म के प्रयास में असफल रहने से गुस्साए दो दरिंदों ने उसे तेल डालकर जिंदा जला दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने मामले में शुरूआत में घोर लापरवाही दिखाते हुए कोई मामला दर्ज नहीं किया। जैसे ही लड़की की मौत की खबर मिली तो पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और गैरइरादतन हत्या जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 12 दिन पहले हुई थी वारदात, मौत से लड़ रही थी रोशनी   बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी रोशनी (14) पुत्री शंकर यादव की बेटी बीती 3 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह से झुलस गई थी। परिवार के लोगों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्...
बांदा में अधिवक्ताओं ने आयोजित की शोकसभा, वरिष्ठ साथी को दी श्रद्धांजलि

बांदा में अधिवक्ताओं ने आयोजित की शोकसभा, वरिष्ठ साथी को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला अधिवक्ता संघ हाल में आज एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान साथी के निधन पर अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही श्रद्धांजलि भी अर्पित की। सुबह साढ़े 10 बजे हुई शोकसभा की अध्यक्षता बार संघ के जिलाध्यक्ष सुबीर सिंह गौर ने की। संचालन महासचिव जयकरण वर्मा ने किया। एक दिन पहले हादसे में हुई थी वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत  बताते चलें कि बीते दिवस 14 जून को बांदा के वरिष्ठ अधिवक्ता सदाशिव त्रिपाठी (58) की देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरेह गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी जबकि उनका बेटा संदीप इस हादसे में बाल-बाल बच गया था। उनके निधन से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई थी। इसी को लेकर बार संघ के पदाधिकारियों ने आज शोकसभा का आयोजन किया। ये भी पढ़ेंः बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा, 15 को ...
बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा, 15 को होगी शोकसभा

बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा, 15 को होगी शोकसभा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में तेज रफ्तार दौड़ते बालू लदे ट्रक अब जानलेवा बन चुके हैं। शुक्रवार को एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए बांदा के वरिष्ठ अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। यह हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरेह गांव के पास हुआ। वहीं साथी की मृत्यु के समाचार से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बांदा से कई अधिवक्ता मौके पर भी पहुंचे। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। समधी के पिता के अंतिम संस्कार से लौटते वक्त हादसा बताया जाता है कि शहर के कटरा मुहल्ले में रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता सदाशिव त्रिपाठी (58) आज बेटे संदीप के साथ अपने समधी के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने सहेवा गांव गए थे। वहां से पिता-पुत्र दोनों बाइक से दोपहर करीब डेढ़ बजे लौटकर घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास पीछ...
जालौन में भीषण हादसा, दूल्हे और सगे भाई समेत चार की मौत, डंपर की टक्कर से वैन सवार 5 अन्य घायल

जालौन में भीषण हादसा, दूल्हे और सगे भाई समेत चार की मौत, डंपर की टक्कर से वैन सवार 5 अन्य घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः शुक्रवार को जालौन में एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में वैन में सवार एक दूल्हे समेत चार लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मारूति वैन में सवार दूल्हा-दूल्हन अन्य लोगों के साथ मंदिर पूजन को जा रहे थे। बताया जाता है कि जालौन के उरई में डकोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुहम्मदाबाद गांव के पास ओवरलोडेड डंपर ने एक मारुति वैन को सामने से टक्कर मार दी। शादी के बाद पहली बार मंदिर जा रहे थे दूल्हा-दुल्हन   इससे वैन में सवार दूल्हे व उसके सगे भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस दौरान पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कालपी के मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी भगवान यादव के 24 वर्षीय बेटे दीपू की 17 मई को शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी दूसरी बार ससुराल आई थी। इसके बाद आज शुक्रवार सुबह मारुति वैन किराए पर करके दूल्हा-दूल्हन परिवार के साथ मंदिर दर्शन को जा रहे ...
तेज धमाके से एक पल में उड़ गया पूरा घर, पत्नी के चीथड़े उड़े-पति की हालत गंभीर

तेज धमाके से एक पल में उड़ गया पूरा घर, पत्नी के चीथड़े उड़े-पति की हालत गंभीर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, औरैयाः जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के मेवातियान में स्थित एक घर में तेज धमाके से पूरा मकान ढह गया। दीवारों की ईंटे यहां-बहां बिखर गईं। पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। इस दौरान एक महिला के शरीर के चीथड़े उड़ गए, दो जानवर भी मलबे में दबकर मर गए। धमाके से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। काफी देर तक लोग समझ नहीं पाए क्या हुआ है। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। बताया जाता है कि कस्बे के मुहल्ला मेवातियान में रहने वाले मुन्ना मंसूरी उर्फ गप्पू का मकान है। आतिशबाज के घर में हुई घटना   वह पेशे से आतिशबाज बनाने का काम करता है। उसके घर में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि उसका पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। विस्फोट की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भागकर लोग वहां पहुंचे तो सभी हैरान रह गए। आतिशबाज की पत्नी नाजमा बेगम के श...