Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मौत

बांदा के कालूकुआं इलाके में छत से गिरकर छात्र की मौत

बांदा के कालूकुआं इलाके में छत से गिरकर छात्र की मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव निवासी दुर्गेश कुमार (22) पुत्र रामबाबू पिछले चार साल बांदा के से कालूकुआं में रतन प्रसाद के घर पर किराए पर रहता था। बताते हैं कि वह बीएससी की पढ़ाई करने के बाद अब आईटीआई करने के साथ-साथ कंपटीशन की तैयारी कर रहा था। नींद में छत से गिरा  गुरुवार रात को वह छत पर सो रहा था। इसी दौरान रात में लघुशंका के लिए जाते समय नींद में दो मंजिला छत में नीचे आंगन में आ गिरा। लोगों ने आनन-फानन में दुर्गेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में बारातियों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 22 लोग बचाए गए, 7 लापता बच्चों की तलाश जारी...
बांदा में फांसी पर लटकता मिला 70 साल की वृद्धा का शव, एक और विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

बांदा में फांसी पर लटकता मिला 70 साल की वृद्धा का शव, एक और विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुईं वारदातों में, जहां एक 70 साल की वृद्धा का शव फांसी पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया है वहीं दूसरी ओर एक और विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। दोनों ही मामलों में कई बातें रहस्य बनी हुई हैं। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से काफी हद तक वारदातों के खुलासे में सफलता मिल सकती है। हांलाकि पुलिस दोनों ही मामलों को प्रथम दृष्टया आत्महत्या करार दे रही है। बिसंडा के नाहरपुरवा गांव में गुरुवार सुबह वारदात     बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के नाहरपुरवा गांव की रहने वाली लक्षमिनिया (70) पत्नी स्व. बच्चू का शव आज सुबह घर की अटारी में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा गया। सबसे पहले सुबह 5 बजे वृद्धा की बहू जब उनको चाय देने पहुंची तो वहां उनका शव लटकता देखकर उसकी...
अब बांदा की सोना खदान पर ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में डूबकर मौत

अब बांदा की सोना खदान पर ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की बालू खदानों पर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। भले ही कुछ दिन पहले खनिज निदेशक की छापे में अवैध खनन पकड़े जाने और इसके बाद जिले के खनिज अधिकारी के तबादले और निलंबन की कार्रवाई हो चुकी हो। लेकिन शासन की इस सख्ती के बाद भी जिले की खदानों में अवैध खनन का गोरखधंधा जारी है। कुछ दिन पहले जहां एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी वहीं अब एक और खदान पर अवैध खनन से बने बड़े तालाबनुमा गड्ढे में संदिग्ध हालात में डूबकर मौत हो गई। सूत्र बताते हैं कि ट्रक चालक की अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर मौत हुई है। मटौंध क्षेत्र में स्थित अवैध खनन के लिए बदनाम सोना खदान   खदान पर हुई इस संदिग्ध मौत से तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस मामले को सामान्य डूबकर हुई मौत बता रही है लेकिन 22 साल के युवक की डूबने से मौत का मामला लोगों के गले नहीं उतर रहा है। चौंक...
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे समेत दो की बरेली में सड़क हादसे में मौत

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे समेत दो की बरेली में सड़क हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बरेली में बीती रात करीब 3 बजे हुए एक सड़क हादसे में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के बेटे अंकुर पांडेय की मौत हो गई। कार और ट्रक की टक्कर से हुए हादसे में मंत्री के बेटे के दोस्त की भी मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक अभी कोमा में है। यह हादसा बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रात करीब 3 बजे हुआ। उधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही शिक्षा मंत्री पांडे के बेटे के निधन पर शोक जताया है। गोरखपुर शादी समारोह में जाते वक्त हुआ हादसा   बताया जाता है कि मंगलवार रात उत्तराखंड के शिक्षा व खेल मंत्री अरविंद पांडे का बेटा अंकुर पांडे (27) अपने दोस्तों के साथ गोरखपुर में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में दि...
बांदा में तालाब में नहा रहे दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत, बच्ची बाल-बाल बची

बांदा में तालाब में नहा रहे दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत, बच्ची बाल-बाल बची

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव में मंगलवार सुबह तालाब में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। वहीं पर नहा रही एक अन्य बच्ची भी गहरे पानी में डूबने लगी। हालांकि ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। हालांकि बाकी दोनों बच्चों को नहीं बचाया जा सका। बाद में उनके शव तालाब से निकाले गए। स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बावजूद इसके परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। वहां पर भी चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित किया। परिजन बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। दोनों शवों को मर्चरी में रखवा दिया गया है। डूबने से बची बच्ची के बताने पर लोगों को चला पता धौंसड़ गांव निवासी समीर (10) पुत्र अमर सिंह और अतुल (10) पुत्र गणेश सिंह दोनों गांव के विद्यालय में कक्षा चार में पढ़त थे। दोनों बच्चे गांव के धऊ तालाब में नहाने के लिए गए थे।...
प्रधान सास से विवाद के बाद कुएं में मासूम संग कूदी बहू की मौत, मौत से जूझ रहा मासूम

प्रधान सास से विवाद के बाद कुएं में मासूम संग कूदी बहू की मौत, मौत से जूझ रहा मासूम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः सास-बहू के बीच घरेलू झगड़े ने एक हंसता परिवार बर्बाद कर दिया। बहू और ग्राम प्रधान सास के बीच झगड़ा होने के बाद रात में बहू ने परेशान होकर पड़ोसी के घर के बाहर बने कुएं में अपने 5 साल के मासूम बेटे के साथ छलांग लगा दी। लोगों को उस वक्त जानकारी हुई जब बच्चे के रोने की आवाज कुएं से आई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद महिला और बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते वक्त महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बच्चे के कुएं से रोने की आवाज आने पर चला पता   बताया जाता है कि जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के भौराजपुर गांव निवासी कुलदीप दिवाकर की मां विज्मा देवी मौजूदा समय में गांव की प्रधान है। बहू और सास में आपसी अनबन रहती है। विवाद इस हद तक था कि ब...
बांदा में घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, किसान की मौत और उपकरण फुंके

बांदा में घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, किसान की मौत और उपकरण फुंके

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः समरनीति न्यूज, बांदाः हाईटेंशन लाइन का तार 440 बोल्ट की लाइन पर टूटकर गिर जाने से घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। इससे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि बीती देर रात परसौड़ा गांव निवासी बालेंद्र मिश्रा (45) अपने घर पर सो रहे थे। तिंदवारी क्षेत्र के परसौड़ा गांव का मामला  इसी दौरान लगभग 2 बजे अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर 440 वोल्ट की लाइन पर गिर पड़ा। इससे गांव के केई घरों में तेज वोल्टेज करंट दौड़ गया और ग्रामीणों के विद्युत उपकरण फुंक गए। बताते हैं कि किसान बालेंद्र के घर में लगा टेबल फैन भी धुंआ देने लगा। पंखा बंद करने लिए वह उसके बटन बंद करने लगे। बताते हैं कि जैसे ही बटन छुआ, चिपककर उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिक...
बांदा में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत

बांदा में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर की क्यूटरा मुक्तिधाम रोड निवासी रिटायर्ड रेल कर्मचारी राम अवतार पाल (72) पूर्व रेलवे कर्मचारी थे। वह लगेज मैन के तौर पर कार्यरत थे। शुक्रवार रात उनके सीने में अचानक दर्द उठा। इसके बाद उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी कलावती समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भतीजे राजेंद्र पाल ने मामले की जानकारी दी। ये भी पढ़ेंः बांदा में योग दिवस की जबरदस्त धूम, राज्यमंत्री, सदर विधायक, एसपी-डीएम के साथ हजारों लोगों ने किया योग...
बांदा में ट्रेन से कटकर एक किसान की मौत, दूसरे ने भी चपेट में आकर तोड़ा दम

बांदा में ट्रेन से कटकर एक किसान की मौत, दूसरे ने भी चपेट में आकर तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा जीआरपी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो किसानों की मौत हो गई। एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दूसरा किसान ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसने भी बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि जसपुरा कस्बा निवासी किसान हरिश्चंद्र (55) किसी काम से बुधवार को भरुआ गए थे। भरुआ और सिमरिया के पास हुए हादसे  वहां ट्रेन की चपेट में आने से उनका पैर कट गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी जवानों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी किसान सियाराम (70) शुक्रवार तड़के खेतों की तरफ गए थे। नित्य क्रिया से निवृत्त होने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिमरिया मिरदहा के पास पटरी पार करते समय महाकौशल एक्...
बांदा में छतरपुर ससुर की तेरहवीं में जा रहे दामाद की हादसे में मौत, परिवार में मचा हाहाकार

बांदा में छतरपुर ससुर की तेरहवीं में जा रहे दामाद की हादसे में मौत, परिवार में मचा हाहाकार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार सुबह अपने ससुर की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। फतेहपुर जिले के अयाह गांव के रहने वाले कामता प्रसाद (55) पुत्र अयोध्या प्रसाद पेशे से किसान थे। उनके पास 12 बीघा जमीन थी और उसी पर खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना   शुक्रवार सुबह अपने ससुर की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से मध्य प्रदेश के छतरपुर अंतर्गत सरबई गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार किसान अभी बेंदा गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक से उछलकर दूर जा ...