तो अब ‘हाथ’ के सहारे मैदान में ताल ठोकेंगे भाजपा के ‘शत्रु’ शत्रुघ्न सिन्हा!
Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः बिहार में एनडीए ने आज प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी, जिसमें पटना साहिब से सांसद और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नहीं है। सूची में शत्रुघ्न सिन्हा का नाम न होने से किसी को कोई हैरानी नहीं हुई। दरअसल वह काफी समय से मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक मुद्रा में है। सार्वजनिक मंच से वह कई बार सरकार के खिलाफ बोल चुके हैं। इसलिए कयास लगाया जा रहा था कि बीजेपी उनसे किनारा करेगी और ऐसा हुआ भी।
जल्द ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की चर्चा
फिलहाल उनका कांग्रेस में अब जाना तय माना जा हा है। ऐसी चर्चा है कि वह कल दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। राजनीतिक गलियारों में काफी दिनों से ऐसी चर्चा थी कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस का हाथ...









