Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, कर्जमाफी से बेहतर है निश्चित आमदनी योजना

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह।

समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में आज यहां लोकसभा चुनाव तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही निश्चित आमदनी योजना (यूनिवर्सल इनकम स्कीम) को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक पीली कोठी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि किसानों को 6 हजार रुपए वार्षिक अच्छा निर्णय है।

कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों पर चर्चा 

इससे उनकी स्थिति में सुधार होगा। कहा कि कर्जमाफी से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता। वरना इसकी बार-बार जरूरत नहीं पड़ती। बैठक के अंत में उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा के बिसंडा में पति ने पत्नी और 4 साल के बेटे का गला रेता, बेटे की मौत-पत्नी गंभीर

कहा कि चुनाव से पूर्व सभी गांवों का दौरा करने और केंद्र व प्रदेश सरकारी की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने को कहा। इस मौके पर मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, दीपक सिंह गौर, महामंत्री सूर्यपाल सिंह, जिला महामंत्री रामनरेश मिश्र, राममिलन तिवारी आदि मौजूद रहे।