Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: भाजपा

कैराना-नूरपुर में भाजपा की करारी हार

कैराना-नूरपुर में भाजपा की करारी हार

उत्तर प्रदेश
समरनीति टीम, लखनऊः  कैराना और नूरपुर में हुए उप चुनावों में भाजपा को करारी हार का मुंह देखना पड़ा है। दोनों ही जगहों पर विपक्ष के गठबंधन के प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज कराई। सबसे ज्यादा बड़ी हार कैराना में हुई। कैराना में आरएलडी की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा की मृगांदा सिंह को 44 हजार 681 वोटों के भारी अंतर से हराया। जीत के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए तबस्सुम हसन ने एक बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि तमाम साजिशों के बावजूद जनता ने उनका साथ नहीं छोड़ा। कहा कि मोदी के अहंकार और योगी के अभिमान को जनता ने कैराना में दफन कर दिया है। कहा कि अब हम नहीं चाहते कि कोई भी चुनाव ईवीएम मशीनों से हो। उधर, नूरपुर में विधानसभा सीट पर सपा के नईमुल हसन ने भाजपा उम्मीदवार को 6 हजार 211  वोटों से हराया। जीत के बाद दोनों जगहों पर समर्थकों ने जीत के नारे लगाते हुए खुशइयां मनाईं।...
दाऊद मांग रहा है बुदेश के नाम पर भाजपा विधायकों से रंगदारी

दाऊद मांग रहा है बुदेश के नाम पर भाजपा विधायकों से रंगदारी

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में 25 भाजपा विधायकों से रंगदारी मांगने वाला अंडरवर्ल्ड डान अली बुदेश नहीं बल्कि मुंबई बम ब्लास्ट का फरार आरोपी डान दाऊद इब्राहिम है! इसमें कितनी सच्चाई है यह तो जांच एजेंसियों की रिपोर्ट से ही पता चलेगा। लेकिन खुद डान बुदेश ने इस मामले में खुद का नाम आने पर साफ किया है कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि डान दाऊद इब्राहिम रंगदारी मांग रहा है और उसका नाम बदनाम कर रहा है। बहरीन में इस वक्त रह रहा बुदेश ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए यह बात कही। कहा कि दाऊद का बड़ा गुर्गा छोटा शकील अपने आका के इशारे पर यह सब कर रहा है। उधर, यूपी के बड़े पुलिस अधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि जिस नंबर से धमकी वाले संदेश मिल रहे हैं वह नंबर अली बुदेश के नाम पर हैं।...