Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: भाजपा

भारी किरकिरी के बाद भाजपा ने विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाला

भारी किरकिरी के बाद भाजपा ने विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उन्नाव दुष्कर्म मामले में भारी किरकिरी कराने के बाद भाजपा ने आखिरकार विपक्ष के दवाब के चलते आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाल दिया है। बता दें कि बीते दिवस पार्टी हाईकमान ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अचानक दिल्ली बुलाया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि सेंगर पर कार्रवाई हो सकती है। उधर, भाजपा ने सेंगर को बाहर करके एक तरह से राजनीतिक विरोधियों को भी शांत करने का काम किया है लेकिन पार्टी की छवि देर से लिए गए इस फैसले से खराब हुई है। हेलीकाप्टर भेजकर दिल्ली बुलाए गए प्रदेश अध्यक्ष   हालांकि इससे पहले भाजपा के नेता सेंगर के पार्टी से निलंबित होने की बात कहते रहे हैं, लेकिन दुष्कर्म पीड़िता के साथ दुर्घटना के बाद भाजपा इस मामले में चौतरफा घिर गई थी और पार्टी की काफी किरकिरी हो रही थी। कहीं न कहीं पार्टी हाईकमान भी इस बात को समझ चुका था और शाय...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, पार्टी से पहले ही निलंबित हो चुके हैं विधायक कुलदीप सेंगर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, पार्टी से पहले ही निलंबित हो चुके हैं विधायक कुलदीप सेंगर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के मामले में विपक्ष भाजपा पर चौतरफा हमला कर रहा है। सबसे ज्यादा फजीहत भाजपा की इस बात को लेकर हो रही है कि अबतक पार्टी ने दागी विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाला क्यों नहीं है। आज इस मसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विधायक कुलदीप सेंगर पहले ही पार्टी से निलंबित किए जा चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से भी बात हुई है। वहीं पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे दुखद बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है। कहा, सरकार विधायक सेंगर को बचाने के पक्ष में नहीं   इतना ही नहीं उसका सरकारी खर्च पर उचित इलाज चल रहा है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी कभी विधायक कुलदीप सेंगर को बचाने के पक्ष में नहीं रही। कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच के पक्ष में रह...
भाजपा जिला उपाध्यक्ष को भारी पड़ा पुलिस से उलझना, दरोगा ने ठोका काम में बाधा का मुकदमा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष को भारी पड़ा पुलिस से उलझना, दरोगा ने ठोका काम में बाधा का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, डेस्कः भाजपा के जिला उपाध्यक्ष को पुलिस से उलझना भारी पड़ा। वाहन चेकिंग के दौरान नेता जी पुलिस को ताव दिखा रहे थे, उनका कहना था कि चेकिंग यहां नहीं होनी चाहिए, नहीं तो हादसा हो सकता है, इतना ही नहीं पुलिस की सख्ती को लेकर भी नेता जी का मूड उखड़ा हुआ था। वहीं पुलिस तो पुलिस ठहरी, आम जनता की मित्र नहीं हो सकी, तो भला नेता जी की कैसे सुन सकती है। पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और उनके 10-15 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, मामला कानपुर देहात कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। हालांकि पुलिस ने यह कार्रवाई नेता जी के पुलिस से उझते वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर की है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर कार्रवाई   बताया जाता है कि शनिवार देर शाम पुलिस रूरा कस्बे में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान...
लखनऊ पहुंचकर आज कार्यभार संभालेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जगह-जगह स्वागत की तैयारी

लखनऊ पहुंचकर आज कार्यभार संभालेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जगह-जगह स्वागत की तैयारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज शुक्रवार को विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह शाम को भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और इस दौरान भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे उनको जिम्मेदारी सौंपेंने की औपचारिकता पूरी करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत को राजधानी में अमौसी से लेकर मुख्यालय तक जगह-जगह स्वागत और अगवानी की तैयारी कर रखई है। पार्टी कार्यालय में रहेंगे सीएम योगी व दोनों डिप्टी सीएम   बताते हैं कि करीब दो दर्जन स्थानों पर नए अध्यक्ष का स्वागत होगा। इन जगहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाए गए हैं और स्वागत द्वार भी बनवाए गए हैं। बताया जाता है कि पार्टी मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं अन्य मंत्री, विधायक और सांसद भी ...
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह, जानिए इनके बारे में खास बातें..

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह, जानिए इनके बारे में खास बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मंगलवार को बीजेपी की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही गृहमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की जगह जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रादेशिक संगठन में भी फेरबदल शुरू हो चुका है। बताते चलें कि परिवहन मंत्री रहे स्वतंत्र देव को संगठन स्तर पर काम करने वाले जमीनी नेता के रूप में देखा जाता है। दरअसल, स्वतंत्र देव पिछड़ा वर्ग से आते हैं और वह संघ से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। यही वजह है कि संघ के आम कार्यकर्ता से अपना सफर शुरू करने वाले स्वतंत्र देव ने सीढ़ी दर सीढ़ी एक मुकाम हासिल किया है। पार्टी के लिए एक माहौल भी बनाया है। मिर्जापुर है मूल घर, बुंदेलखंड कर्मभूमि   पिछड़े वर्ग से आने वाले स्वतंत्र देव सिंह का जन्म 13 फरवरी 1964...
हाथों में 4-4 तमंचे-शराब का गिलास लेकर डांस करने वाले भाजपा विधायक की पार्टी से छुट्टी

हाथों में 4-4 तमंचे-शराब का गिलास लेकर डांस करने वाले भाजपा विधायक की पार्टी से छुट्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः एक हात में बंदूक, दूसरे हाथ में दो तमंचे, तीसरा मुंह में तबाकर डांस करने वाले भाजपा के विधायक ने पार्टी के साथ खुद की भी फजीहत करा डाली। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड के खानपुर से पार्टी विधायक प्रणव चैंपियन को पार्टी से निकाल दिया है। बता दें कि विधायक के एक बेहद फुहड़ डांस वाला वीडियो वायरल हुआ था। पार्टी की हुई थी भारी किरकिरी   इसमें वह तीन-तीन तमंचे (पिस्टल) और बंदूक के साथ ही शराब हाथ में लेकर नशे में धुत्त होकर डांस कर रहा था। इस वीडियो पर सोशल मीडिया में लोगों ने जमकर कमेंट्स किए। लोगों ने विधायक के साथ-साथ भाजपा पर भी सवाल उठाए। उधर, पार्टी की किरकिरी होते देखकर उत्तराखंड बीजेपी ने केंद्रीय नेतृत्व से विधायक के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने बिना देरी किए विधायक चैंपियन को बाहर का रास्ता दिखा दिया। ये भी पढ़े...
‘सिर मुड़ाते ओले पड़े,’ वाले हालात से गुजर रहे ओम प्रकाश राजभर, हाल ही में तोड़ा था बीजेपी से रिश्ता..

‘सिर मुड़ाते ओले पड़े,’ वाले हालात से गुजर रहे ओम प्रकाश राजभर, हाल ही में तोड़ा था बीजेपी से रिश्ता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः कभी-कभी आंकलन भारी पड़ जाता है और फायदे की बजाय नुकसान भी हो जाता है। ऐसा ही कुछ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ हुआ है। विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर जीत हासिल करने वाले राजभर को लगा कि लोकसभा चुनाव में भी वह कुछ करिश्मा करेंगे। अति आत्मविश्वास में आकर भाजपा से बैर कर बैठे और जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। 2017 विधानसभा चुनाव से लोकसभा 2019 परिणाम तक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर चर्चा में रहे। योगी सरकार को जमकर था रुलाया   अपने बयानबाजी से उन्होंने योगी सरकार को जमकर रुलाया। कभी बेटे के लिए मंत्री पद तो कभी खुद के लिए बंगला को लेकर चर्चा में रहे। लोकसभा चुनाव करीब आया तो संसदीय सीट को लेकर बीजेपी अध्यक्ष के सामने तन गए। बात नहीं बनी तो अलग भी हो गए और अपनी ताकत दिखाने के लिए 39 सीटों पर अपने उम...
सनी देओल और दिलेर मेहंदी के बाद अब सेना के 7 रिटायर्ड अधिकारी भी बीजेपी में हुए शामिल

सनी देओल और दिलेर मेहंदी के बाद अब सेना के 7 रिटायर्ड अधिकारी भी बीजेपी में हुए शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीजेपी में कई बॉलीवुड स्टार्स के शामिल होने के बाद अब सेना के सात रिटायर्ड अधिकारी शामिल हुए हैं। शनिवार को बीजेपी मुख्यालय में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में सेना के 7 रिटायर्ड अधिकारी बीजेपी से जुड़ गए। बीजेपी में शामिल हुए 7 रिटायर्ड अधिकारियों में 6 थल सेना और 1 वायुसेना के हैं। बीजेपी में शामिल होने वाले लोगों में लेफ्टिनेंट जनरल जेबीएस यादव, लेफ्टिनेंट जनरल आर एन सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल एस के पटयाल, लेफ्टिनेंट जनरल सुनीत कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली, कर्नल आर के त्रिपाठी और विंग कमांडर नवनीत मेगन शामिल हैं। इससे पहले अभिनेता सन्नी देओल भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। रक्षामंत्री सीता रमन ने दिलाई सदस्यता  इन लोगों को रक्षा मंत्री निर्मला सीता रमन ने सदस्यता दिलाई। मालूम हो सेना के रिटायर्ड अधिकारियों का बीजेपी से जुडऩे का सिलसिला जारी है...
उन्नाव में भाजपा का बड़ा दांव, योगी की मौजूदगी में बसपा नेता शशांक शेखर सिंह भाजपा शामिल

उन्नाव में भाजपा का बड़ा दांव, योगी की मौजूदगी में बसपा नेता शशांक शेखर सिंह भाजपा शामिल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, उन्नावः कानपुर और लखनऊ से बीच स्थित उन्नाव हमेशा से ही राजनीतिक सरगर्मियों को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में भाजपा ने उन्नाव में एक बड़ा दांव खेला है। जब लोकसभा चुनाव के कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जिले के युवा चेहरे माने जाने वाले बसपा नेता शशांक शेखर सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। शशांक इससे पहले बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्होंने अच्छे-खासे वोट हासिल किए थे। इसके बाद शशांक का ग्राफ लगातार उपर उठ रहा है। जिले में तेजी से बदलेंगे जीत-हार के समीकरण  क्षेत्र में उनको एक सक्रिय युवा नेता के रूप में पहचाना जाता है। लोकसभा चुनाव से पहले शशांक का बसपा छोड़कर, भाजपा में शामिल होने को बड़े फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। इतना ही नहीं भाजपा के लिए यह कदम फायदेमंद होगा। ये भी पढे़ंः जानिए अपनी लोकसभा ...
बांदा में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता समेत दो के खिलाफ एफआईआर

बांदा में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता समेत दो के खिलाफ एफआईआर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः नेता अपनी हनकबाजी से बाज नहीं आते, फिर चाहे मामला चुनाव के दौरान वाहन चेकिंग का ही क्यों न हो। बुधवार को बांदा शहर में पुलिस चुनाव आयोग के निर्देशों पर वाहन चेक कर रही थी। पुलिस का कहना है कि चेकिंग के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा की गाड़ी रोके जाने पर महिला नेता ने विरोध किया। साथ ही बाइक से पहुंचे एक अन्य भाजपा नेता ने भी सरकारी कार्य में बाधा डाली। किसी तरह मामला सुलट गया, लेकिन बाद में फ्लाइंग स्काट के मजिस्ट्रेट की ओर से शहर कोतवाली में महिला भाजपा नेता व एक अन्य भाजपा नेता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वाहन चेकिंग के दौरान ठसक दिखाना पड़ा भारी  बताया जाता है कि शहर कोतवाली में मंगलवार देर रात लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए गठित फ्लाइंग स्काट, मजिस्ट्रेट आनंद कुमार चौरसिया (लेक्चरर राजकीय आयुर्विज्ञान कालेज,...