Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

उन्नाव में भाजपा का बड़ा दांव, योगी की मौजूदगी में बसपा नेता शशांक शेखर सिंह भाजपा शामिल

मंच पर भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम योगी से मिलते युवा नेता शशांक शेखर सिंह।

समरनीति न्यूज, उन्नावः कानपुर और लखनऊ से बीच स्थित उन्नाव हमेशा से ही राजनीतिक सरगर्मियों को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में भाजपा ने उन्नाव में एक बड़ा दांव खेला है। जब लोकसभा चुनाव के कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जिले के युवा चेहरे माने जाने वाले बसपा नेता शशांक शेखर सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। शशांक इससे पहले बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्होंने अच्छे-खासे वोट हासिल किए थे। इसके बाद शशांक का ग्राफ लगातार उपर उठ रहा है।

भाजपा में शामिल होने जाने के दौरान सांसद साक्षी महाराज के साथ शशांक शेखर सिंह का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।

जिले में तेजी से बदलेंगे जीत-हार के समीकरण 

क्षेत्र में उनको एक सक्रिय युवा नेता के रूप में पहचाना जाता है। लोकसभा चुनाव से पहले शशांक का बसपा छोड़कर, भाजपा में शामिल होने को बड़े फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। इतना ही नहीं भाजपा के लिए यह कदम फायदेमंद होगा।

ये भी पढे़ंः जानिए अपनी लोकसभा सीट उन्नाव और उसका इतिहास..

बताते चलें कि भाजपा में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए बांगरमऊ जाते समय युवा नेता शशांक शेखर सिंह उर्फ शनि का सैकड़ों युवाओं ने उन्नाव के सिविल लाइन इलाके में भारत सिंह के आवास पर भव्य ढंग से स्वागत किया। इस मौके पर जिले के सांसद हरि साक्षी महाराज भी मौजूद रहे।

मंच पर भाजपा में शामिल होने के दौरान सीएम योगी व सांसद साक्षी महाराज के साथ युवा नेता शशांक शेखर सिंह।

इस मौके पर बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अनुज सिंह तथा कुश सिंह सहित सैकड़ों युवाओं ने सांसद साक्षी व शशांक का स्वागत किया। इस मौके पर शशांक ने कहा कि सामाजिक जीवन में रहकर जनता से जुड़े रहने का माहौल मुझे बचपन से मिला है। कहा कि उनके पिता स्व. अजीत सिंह भी एक जनप्रतिनिधि थे और एमएलसी रहे। शशांक ने कहा कि उन्होंने (स्व. अजीत सिंह) हमेशा जनता की सेवा की और अपने लोगों के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे।

भाजपा में शामिल होने जाने के दौरान सांसद साक्षी महाराज के साथ शशांक शेखर सिंह का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।

जिले में सक्रिय युवा नेता के रूप में है पहचान 

कहा कि पिता की कमी आज भी खलती है और आगे भी खलेगी, लेकिन उनके आदर्शों पर चलते हुए जनता की सेवा करने का मन बना लिया है। यही वजह है कि चुनावी समय हो या न हो, अपने पिता के क्षेत्र की जनता की सेवा करना बंद नहीं करता हूं। शशांक ने कहा कि 2017 में बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत नहीं सका, लेकिन इस हार के बावजूद कई लोगों के मन में जगह बनाई और जनता की सेवा करना नहीं छोड़ा। युवा नेता शशांक ने कहा कि सभी की इच्छा का सम्मान करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता लेकर एक नई शुरूआत कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि आप सभी का आशीर्वाद सदैव साथ रहेगा। शशांक ने लोगों से अपील की, कि आने वाली 29 अप्रैल को राष्ट्रहित में भाजपा के लिए मतदान करें।

ये भी पढ़ेंः यह रही पूरी सूची, पढ़िए यूपी में किस लोकसभा सीट के लिए किस तारीख में पड़ेंगे वोट..