Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ पहुंचकर आज कार्यभार संभालेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जगह-जगह स्वागत की तैयारी

समरनीति न्यूज, लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज शुक्रवार को विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह शाम को भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और इस दौरान भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे उनको जिम्मेदारी सौंपेंने की औपचारिकता पूरी करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत को राजधानी में अमौसी से लेकर मुख्यालय तक जगह-जगह स्वागत और अगवानी की तैयारी कर रखई है।

पार्टी कार्यालय में रहेंगे सीएम योगी व दोनों डिप्टी सीएम  

बताते हैं कि करीब दो दर्जन स्थानों पर नए अध्यक्ष का स्वागत होगा। इन जगहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाए गए हैं और स्वागत द्वार भी बनवाए गए हैं। बताया जाता है कि पार्टी मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं अन्य मंत्री, विधायक और सांसद भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

अमौसी से लेकर शहरभर में जगह-जगह होगा स्वागत  

वहीं दूसरी ओर अमौसी एयरपोर्ट पर राज्यमंत्री स्वाती सिंह, रामनिवास यादव, विधायक अविनाश त्रिवेदी आदि लोग रास्तेभर स्वागत करेंगे। वहीं बापू भवन चौराहा पर कानून मंत्री ब्रजेश पाठक तथा पार्टी मुख्यालय के बाहर कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। इस दौरान स्वागत की अभूतपूर्व तैयारियां की गई हैं।

ये भी पढ़ेंः भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह, जानिए इनके बारे में खास बातें..