Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंग न्यूज

Loksabha 2024 : 29 को लखनऊ आ रही चुनाव आयोग की टीम

Loksabha 2024 : 29 को लखनऊ आ रही चुनाव आयोग की टीम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Lok Sabha Election 2024 भारत निर्वाचन आयोग की टीम 29 फरवरी को लखनऊ आ रही है। अपने 3 दिवसीय दौरे पर आयोग की यह टीम राजधानी पहुंचेगी। टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अरुण गोयल, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास तथा चुनाव उपायुक्त हृदयेश कुमार सहित कई अधिकारी शामिल रहेंगे। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा व पुलिस के नोडल अधिकारियों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करेगा। चुनावी तैयारियों को परखेगा आयोग साथ ही आयोग प्रदेश में लोकसभा चुनावों को लेकर चल रही तैयारियों को भी परखेगा। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा भी करेगा। माना जा रहा है कि मार्च में ही चुनाव की अधिसूचना भी जारी होगी। बताया जा रहा है कि पहले दिन 29 फरवरी को शाम 5 बजे ...
दर्दनाक : बांदा में सगाई का लहंगा लेने गई पूजा की मौत से परिवार में कोहराम

दर्दनाक : बांदा में सगाई का लहंगा लेने गई पूजा की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अपनी सगाई के लिए लहंगा लेने पिता संग गई पूजा की दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जिस परिवार से सगाई हो रही थी, वहां भी लोगों में शोक फैल गया है। दोनों परिवारों के लोग दुखी हैं। बता दें कि हादसा उस समय हुआ था जब युवती पूजा अपने पिता के साथ सगाई के लिए लहंगा बुक कराकर लौट रही थी। 4 मार्च को थी पूजा की शादी जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव के रहने वाले शिवशरण विश्वकर्मा अपनी बेटी पूजा (19) और उसकी सहेली अंजू (19) के साथ शनिवार देर शाम स्कूटी से बेर्राव गांव गए थे। ये भी पढ़ें : बांदा के सारंग होटल पर छापा, लाखों की टैक्स चौरी और अनियमितता पकड़ी वहां से सभी स्कूटी से पूजा की सगाई के लिए लहंगा बुक कराकर वापस घर लौट रहे थे। बताते हैं कि गांव लौटते समय तिलौसा मोड़ के पास ईंट से लदे ओवरलोड ट्रैक...
बांदा के सारंग होटल पर छापा, लाखों की टैक्स चौरी और अनियमितता पकड़ी

बांदा के सारंग होटल पर छापा, लाखों की टैक्स चौरी और अनियमितता पकड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्टेट जीएसटी टीम ने बांदा शहर के होटल सारंग इंटरकॉटिनेंटल, रघुराम गृह प्राइवेट लिमिटेड व संतुष्टि डिलीसियस फूड प्लाजा पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इन जगहों से अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया 25 से 30 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। फर्म के सभी पपत्र सीज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। छापे के दौरान लाखों की टैक्स चोरी पकड़ी राज्यकर विभाग (बांदा संभाग) के संयुक्त आयुक्त संतोष वर्मा का कहना है कि शहर के बलखंडी नाका मोहल्ले में स्थित होटल पर छापा मारा गया। डिप्टी कमिश्नर पंकज सिंह आदि ने जांच पड़ताल की। ये भी पढ़ें : Update – बांदा : पीली धातु के काले धंधेबाज, गोंदीलाल और राजाराम सर्राफा की दुकानों पर छापे, पढ़ें पूरी खबर छापेमारी के दौरान जांच की कार्रवाई सुबह साढ़े 11 बजे से शाम 7 बजे तक चली। संयुक्त आयुक्त का कहना है कि जांच में पाया गया कि फर्म मालिक संतो...
यूपी में बड़ी घटना, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 की मौत-12 से ज्यादा झुलसे

यूपी में बड़ी घटना, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 की मौत-12 से ज्यादा झुलसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश आज एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे में आज एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इससे 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। विस्फोट सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। मौके पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर स्थिति को काबू में लिया। एसपी बृजेश श्रीवास्तव समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या 8 हो चुकी है। इनमें फैक्ट्री मालिक सादिक अली भी शामिल है। ये पढ़ें : अपडेट : यूपी के कासगंज में भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत से मचा कोहराम  ...
UPNews : पहले मंगेतर से बातचीत, फिर लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

UPNews : पहले मंगेतर से बातचीत, फिर लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मंगेतर से मोबाइल पर बात करने के बाद एक युवती ने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के मजरा बहुंडरीपुरवा में के रहने वाले राम कुमार की बेटी ममता (18) ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। भाई ने कुछ दिन पहले ही दिया था मोबाइल बताते हैं कि घटना के समय युवती के पिता खेत पर गए हुए थे। शाम को पिता घर लौटे तो कमरा बंद मिला। कुंडी खटखटाने पर कोई जबाव नहीं मिला तो पड़ोसियों की भी भीड़ लग गई। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो अंदर ममता का शव फांसी पर लटक रहा था। ये भी पढ़ें : बांदा : इंदिरानगर में मिले अज्ञात शव की पहचान, पढ़िए-मृतक के भाई ने क्या कहा..  मृतका के ताऊ त्रिलोका प्रसाद वर्मा का कहना है कि ...
यूपी में दर्दनाक घटना, लुका-छिपी खेल रहे 3 मासूमों की जिंदा जलकर मौत, एक की हालत गंभीर

यूपी में दर्दनाक घटना, लुका-छिपी खेल रहे 3 मासूमों की जिंदा जलकर मौत, एक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बरेली में आज दोपहर एक दर्दनाक घटनाक्रम से कोहराम मच गया। एक झोपड़ी में आग लगने से 3 मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे लुका-छिपा खेलते समय एक झोपड़ी में छिपे थे। तभी वहां आग लग गई। छत से जलता पुआल गिरने से हादसा जानकारी के अनुसार बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के गांव नवादा बिलसंडी में दोपहर को एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। बताते हैं कि गांव में रामदास के मकान की छत पर पुआल रखे हैं। दोपहर के समय उसमें आग लग गई। तीनों आपस में चचेरे-तहेरे भाई-बहन जलता हुआ पुआल नीचे झोपड़ी पर...
बांदा DIG ने ली पुलिस कप्तानों की क्लास, ये खास दिशा-निर्देश..

बांदा DIG ने ली पुलिस कप्तानों की क्लास, ये खास दिशा-निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा डीआईजी अजय कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंडल के सभी पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। डीआईजी श्री सिंह ने सभी पुलिस कप्तानों को अपराध नियंत्रण के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। महिला अपराधों को रोकने और जनता से अच्छा व्यवहार करें डीआईजी श्री सिंह ने कहा कि महिला अपराधों पर तेजी से रोकथाम के उपाए किए जाएं। साथ ही लंबित पड़ी विविचनाओं को समय से निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का सिर्फ निस्तारण ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। https://samarneetinews.com/dig-banda-ips-deepak-kumar-in-samarneeti-news-office/ उन्होंने कहा कि अधिकारी और पुलिस कर्मचारी इस बात का ध्यान रखें कि जनता के साथ अच्छा व्यवहार ही किया जाए। इस मौके पर प...
Breaking : बांदा के इंदिरानगर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, छानबीन..

Breaking : बांदा के इंदिरानगर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, छानबीन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सुबह शहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव बांदा शहर के इंदिरा नगर में सड़क किनारे रामा देवी स्कूल के सामने नाली में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ गवेंद्र पाल का कहना है कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 साल के आसपास है। पुलिस मान रही किसी नशेबाज का शव वह पेंट-शर्ट और जैकेट पहने हुए था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को सुरक्षित रखवाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नशे में गिरने से हुई मौत का लग रहा है। खंगाले जा रहे इलाके के CCTV फुटैज उधर, शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हालांकि, कोई भी व्यक्ति मृतक को पहचान नहीं सका। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आपसी विवाद में मारपीट के कारण युवक की मौत हुई होगी। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फु...
UP : महिला इमराना ने टाइम बम का दिया था आर्डर, अब पुलिस कर रही पूछताछ

UP : महिला इमराना ने टाइम बम का दिया था आर्डर, अब पुलिस कर रही पूछताछ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में टाइम बोतल बम (आईईडी) बनवाने का आर्डर देने वाली महिला इमराना को एसटीएफ और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इमराना को एसटीएफ और शहर कोतवाली की संयुक्त टीम ने घर से पकड़ा है। पुलिस को पूरी उम्मीद है कि अब महिला की साजिश का खुलासा होगा। STF के बाद IB भी करेगी पूछताछ एसटीएफ के बाद अब दिल्ली से आईबी की टीम भी मुजफ्फरनगर पहुंचकर महिला इमराना से पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि शामली के के बंतीखेड़ा गांव के आजाद की पत्नी इमराना दवाई देने और तंत्र-मंत्र का काम करती है। काफी समय से प्रेमपुरी में परिवार के साथ रहती है। ये भी पढ़ें : दंगल की ‘छोटी बबीता’ एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन  बताते हैं कि उसका नेटवर्क काफी बड़ा है। बताते चलें कि शुक्रवार को एसटीएफ ने मिमलाना रोड के जावेद को गिरफ्तार किया था। चार टाइम बोतल बम...

बांदा में महिला से घर में घुसकर रेप, धमकी देकर आरोपी फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक महिला से घर में घुसकर रेप की घटना सामने आई है। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के बच्चे घर पहुंचे तो आरोपी वहां से धमकी देता हुआ भाग निकला। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया है। घटना बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी की तलाश में पुलिस, पीड़िता का मेडिकल जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक बड़कई उर्फ शारदा ने अपने पड़ोस की लगभग 33 साल की महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म कर डाला। घटना गुरुवार दोपहर की है। बताते हैं कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी और उनके पति कहीं बाहर गए हुए थे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पुलिस बोली-आत्महत्या  महिला की चीख-पुकार सुनकर घर के बाहर खेल रहे बच्चे दौड़कर अंदर आ...