Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत से कोहराम

बांदा में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत से कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक पैर फिसलने के कारण ट्रेन से नीचे आ गिरा। इससे ट्रेन से कटकर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक बकरी को ट्रेन से बचाने के चक्कर में ट्रेन से कट गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मटौंध क्षेत्र में हुई एक घटना जानकारी के अनुसार एक घटना मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव में हुई। वहां दुरेड़ी गांव का विनय वर्मा (16) भूरागढ़ रेलवे लाइन पर बकरियां चरा रहा था। बताते हैं कि बकरी को रेलवे ट्रैक से हटाने के दौरान कानपुर-पैसेंजर ट्रेन की चेपट में आकर विनय कटकर घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भूरागढ़ के पास दूसरा हादसा दूसरी घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र में हुई। वहां पनगरा गांव कल्लू (22) खुरहंड रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। रेलवेकर्मी ने देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की जेब से आधार का...
UP : युवक की नृशंस हत्या, इलाके में सनसनी-परिवार में कोहराम

UP : युवक की नृशंस हत्या, इलाके में सनसनी-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शराब के नशे में हुए विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात बांदा जिले के बिसंडा के पल्हरी गांव में हुई। जन्म से ही अपने नाना के घर पर रह रहे 25 साल के देवेंद्र पटेल उर्फ गोलू पुत्र स्व. विकास सिंह की धारदार हथियार से हमला करके हत्या की गई। हत्या गांव के बाहर तालाब किनारे हुई। परिवार के लोगों को सुबह उस समय घटना की जानकारी हुई, जब आज सुबह उसका शव गांव के बाहर तालाब के किनारे पड़ा देखा गया। एसपी मौके पर पहुंचे, कही यह बात सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक गांव के दो लोगों के साथ वहां पहुंचा था। वहां इन लोगों ने शराब पी है। इसके बाद इनमें हाथापाई भी हुई है। ये भी पढ़ें : सनसनीखेज : बांदा में गर्भवती विवाहिता का फांसी पर लटकता ...
सनसनीखेज : गर्भवती विवाहिता का फांसी पर लटकता शव मिला, हत्या..

सनसनीखेज : गर्भवती विवाहिता का फांसी पर लटकता शव मिला, हत्या..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पति से नाराज पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटकता मिला। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों का कहना है कि मरने वाली विवाहिता छह महीने की गर्भवती थीं। मायके वालों ने लगाया यह आरोप जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के डांडिनपुरवा गांव के रहने वाले धर्मेंद्र की पत्नी भारती (23) ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग उनको किसी तरह उठाकर जिला अस्पताल पहुंचे। ये भी पढ़ें : खास खबर : डाॅन बाप-बेटे की कहानी में जेल का कितना रोल, कहीं बांदा भी न बन जाए चित्रकूट.. वहां चिकित्सकों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका के जीजा धीरेंद्र का कहना है कि दोनों की शादी एक साल पहले हुई ...
नर्स से छेड़छाड़ करने वाले डाक्टर का तबादला, जांच में उलझी पुलिस

नर्स से छेड़छाड़ करने वाले डाक्टर का तबादला, जांच में उलझी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के साथ छेड़खानी करने वाले डाक्टर लवलेश पटेल का तबादला कर दिया गया है। सीएमओ डा. अनिल कुमार ने बताया है कि डाक्टर लवलेश को हटाकर जौरही पीएचसी में कर दिया गया है। वहीं डा. विजय केसरवानी को तिंदवारी में प्रभारी चिकित्साधिकारी बनाया गया है। उधर, डाक्टर ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताया है। वहीं बता दें कि डाक्टर के घटना के समय शराब पीने की पुष्टि मेडिकल में हो चुकी है। मेडिकल में हुई थी शराब पीने की पुष्टि बताते चलें कि तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ नर्श ने डा. लवलेश पर शराब के नशे में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। डाक्टर के खिलाफ नर्स की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। साथ ही डाक्टर के घटना के समय शराब पीने की भी पुष्टि हो चुकी है। ये भी पढ़ें : बांदा में सिपाही का वीडियो वायरल, SP ने...
सिपाही का वीडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड

सिपाही का वीडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में अतर्रा चुंगी के पास ट्रकों से वसूली करते एक सिपाही का वीडियो वायरल हुआ है। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। मामले की जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। ये भी पढ़ें : चित्रकूट के जेल अधीक्षक और जेलर गिरफ्तार, अब्बास व निखत को मिलाने का मामला बताते हैं कि सिपाही का नाम सत्यप्रकाश है। उसकी ड्यूटी आजकल किसी परीक्षा केंद्र में लगी हुई है। बताते चलें की राजनीतिक संरक्षण में बांदा में बालू के ओवरलोड ट्रक चलना आम बात है। सभी जानते हैं कि इनपर नियंत्रण करना पुलिस के लिए भी बहुत संभव नहीं है। खदानों से ही ओवरलोड ट्रक निकलते हैं। ये भी पढ़ें : बांदा : दर्दनाक हादसा, चाचा-भतीजे की मौत से मचा कोहराम   ...
दर्दनाक हादसा, चाचा-भतीजे की मौत से मचा कोहराम

दर्दनाक हादसा, चाचा-भतीजे की मौत से मचा कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मौके से वाहन चालक भाग निकला। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि हादसे करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अतर्रा कस्बे के पास हादसा जानकारी के अनुसार बिसंडा के पुनाहुर के भुजबलपुरवा के सौरभ (23) पुत्र रामपाल अपने भतीजे विमल (18) के साथ आज दोपहर बाइक से अतर्रा गए थे। बताते हैं कि जैसे ही उनकी बाइक अतर्रा कस्बे के पास नहर पुलिया के पास पहुंची तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : BJP4UP : सुनील बंसल Come Back, आखिर भाजपा को क्यों आई याद.. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ...
प्यार में कांटा बना पिता, बेटी ने प्रेमी से कराया कत्ल, एक मोबाइल रिंग ने खोला राज..

प्यार में कांटा बना पिता, बेटी ने प्रेमी से कराया कत्ल, एक मोबाइल रिंग ने खोला राज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक बेटी पर प्यार का ऐसा भूत चढ़ा कि वो अच्छा-बुरा सब भूल गई। उसने अपने प्रेमी और उसके साथी संग मिलकर पिता का कत्ल करा दिया। पिता को ठिकाने लगाने के बाद प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी चालाकी से पूरे मामले में परिवार और पुलिस को गुमराह भी करने का प्रयास किया। हालांकि, जांच में सच्चाई खुलती गई। आखिरकार पुलिस ने युवती, उसके प्रेमी और एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों अब जेल की रोटियां तोड़ेंगे। पूरा मामला बिसंडा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए पूर्व बीडीसी हत्याकांड के खुलासे का है। पूर्व बीडीसी हत्याकांड का मामला बांदा पुलिस अक्षीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में दो दिन पहले बिसंडा क्षेत्र में हुए पूर्व बीडीसी सदस्य मोतीलाल यादव (45) की हत्या के खुलासे में पुलिस जुटी थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया था। ये भी पढ़ें : खास खबर : डाॅन बाप-बेट...
UP : STF के ताबड़तोड़ छापे, डाॅन बाप-बेटे का कनेक्शन खंगाला, ठेकेदार के बेटे को उठाया..

UP : STF के ताबड़तोड़ छापे, डाॅन बाप-बेटे का कनेक्शन खंगाला, ठेकेदार के बेटे को उठाया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट में अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी का जेल में बिना इंट्री पति संग पकड़े जाने की घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। इस खुलासे के साथ ही डान बाप-बेटे का जेल अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ लोकल कनेक्शन के भी तार जुड़े मिले थे। चित्रकूट का एक स्थानीय सपा नेता पकड़ा भी गया है। अब इसी कड़ी में एसटीएफ ने बांदा में दस्तक की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रविवार देर रात एसटीएफ की टीम ने लोकल पुलिस के साथ शहर के अलीगंज में छापे मारे। वहां 5 घरों पर छापे के दौरान घंटों पूछताछ की। कहा जा रहा है कि एक ठेकेदार को एसटीएफ अपने साथ भी ले गई है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। छापेमारी से इलाके में खलबली बताते हैं कि बाद में मुख्तार के करीबी एक ठेकेदार के बेटे को एसटीएफ अपने साथ ले गई। एसटीएफ की यह टीम लखनऊ से आई थी। सूत्रों से मिली जानक...
खास खबर : डाॅन बाप-बेटे की कहानी में जेल का कितना रोल, कहीं बांदा भी न बन जाए चित्रकूट..

खास खबर : डाॅन बाप-बेटे की कहानी में जेल का कितना रोल, कहीं बांदा भी न बन जाए चित्रकूट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : जेलों में अपराधियों का सिक्का चलना कोई नई बात नहीं है। सब जानते हैं कि जेलों में बंद माफियाओं को वो सारे ऐशोआराम मिलते हैं, जो वो चाहते हैं। सवाल उठता है कि क्या बिना जेल अधिकारियों और कर्मचारियों के यह हो सकता है..? हाल ही में यूपी की अतिसंवेदनशील बांदा और चित्रकूट जेलों में जो हालात उभरकर सामने आए हैं, उसके बाद यह सवाल और बड़ा हो गया है कि माफिया डान बाप-बेटे की कहानी में जेल का कितना रोल रहा है। चित्रकूट जेल में माफिया डाॅन मुख्तार अंसारी के बेटे सपा विधायक अब्बास अंसारी को उसकी पत्नी निखत अंसारी के साथ पकड़ा गया। अब्बास का बाप मुख्तार अंसारी तो बांदा में बंद खुलासे में पता चला कि निखत अंसारी महीनों से जेल में पति अब्बास के साथ घंटों घर जैसे माहौल में रहती थीं। यह तो सिर्फ ट्रेलर था। अब्बास का बाप डाॅन मुख्तार तो बांदा जेल में बंद है। कहीं बांदा जेल में ...
पर्स में दूसरी औरत की फोटो देख पत्नी भड़की, सुसाइड नोट छोड़ फांसी पर झूला पति, चौंकाने वाली यह खबर..

पर्स में दूसरी औरत की फोटो देख पत्नी भड़की, सुसाइड नोट छोड़ फांसी पर झूला पति, चौंकाने वाली यह खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक व्यक्ति ने जेब में सुसाइड नोट रखकर फांसी लगा ली। उसके परिजनों का कहना है कि मृतक के पर्स से एक दूसरी औरत की फोटो देखनेके बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। मृतक की पत्नी शक्की किस्म की हैं। बात इतनी बिगड़ गई कि व्यक्ति ने तंग आकर सुसाइड कर ली। बताते हैं कि पत्नी ने पति का शव घर में फांसी पर लटकते हुए देखा तो उसकी चीख निकल गई। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। परिवार में नहीं थी कोई संतान युवक ने सुसाइड नोट में चौंकाने वाली बात लिखी है।  जानकारी के अनुसार पैलानी क्षेत्र के खैरेई गांव के रहने वाले केशव (26) पुत्र रघुराई प्रजापति ने आज शनिवार को घर में फांसी लगा ली। उनकी जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी शक करती है, आए दिन झगड़ा हो...