Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा के सिविल लाइन में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा के सिविल लाइन में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के सिविल लाइन मोहल्ले में एक नवविवाहिता का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन में जीआईसी हास्टल के पीछे रहने वाले सोनू सिंह की पत्नी खुशबू सिंह (22) ने आज बेडरूम में फांसी पर लटक रहा था। दोनों की शादी करीब 1 साल पहले हुई थी। आज विवाहिता ने अपनी साड़ी से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें : UP : बांदा में इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड, होटल में चादर से फंदा बनाकर युवक फांसी पर लटका  ये भी पढ़ें : Mahoba : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई बस...
बांदा में भाजयुमो नेता समेत 5 पर रंगदारी मांगने का मुकदमा

बांदा में भाजयुमो नेता समेत 5 पर रंगदारी मांगने का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के गिरवां थाना में भाजयुमो नेता समेत 5 लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ है। हमीरपुर के जिगनौड़ा के रहने वाले गिरजेश कुमार और पहरा (महोबा) के संग्राम सिंह ने गिरवां में मुकदमा लिखाते हुए कहा है कि गिरवां पहाड़ खनन पट्टा स्थल में मैनेजर है। गिरवां थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी कहा कि बीती 26 मार्च को भाजयुमो नेता समेत पांच लोग उनके पट्टा स्थल पर आए और अभद्रता करते हुए कहा कि पट्टा नहीं चलने देंगे, नहीं तो हमें एक लाख रुपए दो। कहा है कि इसपर कुछ रुपए दिए भी। इस घटना को वहां मौजूद लोगों ने भी देखा। ये भी पढ़ें : UP : इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड, होटल में चादर से फंदा बनाकर युवक फांसी पर लटका गिरवां पुलिस ने गिरजेश की तहरीर पर गिरवां पुलिस ने भाजयुमो नेता अतुल मोहन (बांदा नगर), अनिल तिवारी (जरोहरा-बिसंडा), कृष्ण कुमार (खुरहंड), राघवेंद...
UP : इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड, होटल में चादर से फंदा बनाकर युवक फांसी पर लटका

UP : इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड, होटल में चादर से फंदा बनाकर युवक फांसी पर लटका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुंबई से लौटे एक युवक ने बांदा के एक होटल में सुसाइड कर ली। सुसाइड की इस घटना को उसने इंस्टाग्राम पर लाइव किया है। परिवार के लोगों ने लाइव देखा तो उनको घटना की जानकारी हुई। हालांकि, परिजन यह नहीं समझ सके कि वीडियो कहा बनाया है। उधर, होटल मालिक ने कमरा न खुलने पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आकर कमरा खोला तो युवक वहां फांसी पर लटक रहा था। हालांकि, युवक ने सुसाइड क्यों की। इसका कारण अबतक पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा। एएसपी मौके पर पहुंचे, फारेंसिक टीम ने जुटाए सबूत सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फारेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : दो घंटे बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, ये निर...
दो घंटे बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, ये निर्देश दिए..

दो घंटे बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, ये निर्देश दिए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम श्रीमति नागपाल करीब 2 घंटे तक जिला अस्पताल में रहीं। उन्होंने पुरुष और महिला दोनों अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बारीकि के साथ देखा। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी, ओपीडी, आपरेशन थियेटर, दवा वितरण कक्ष, फार्मासिस्ट ड्यूटी रूम को लेकर जरूरी जानकारी ली। अधिकारियों में मची रही खलबली आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए डीएम ने साफ कहा है कि प्लांट बंद नहीं होने चाहिए। मरीजों को आक्सीजन मिलती रहे। साथ ही कहा कि औषधी भंडारण कक्ष में उपलब्ध दवाओं की लिस्ट क्रमवार बनाकर लगाई जाए। सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश डीएम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी पीएचसी/सीएचसी में 1-1 डाक्टर की तैनाती कर दी गई है। जिलाधि...
बांदा निकाय : BJP से 70 से ज्यादा दावेदार, सभी के अपने-अपने पैरोकार

बांदा निकाय : BJP से 70 से ज्यादा दावेदार, सभी के अपने-अपने पैरोकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा नगर पालिका इस समय बुंदेलखंड की हाॅटसीट बनी हुई है। इसके लिए बीजेपी से 70 से ज्यादा दावेदार अपना दावा ठोक रहे हैं। इनमें एक से बढ़कर एक नाम सामने आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भले ही यह साफ कर दिया हो कि टिकट पर फैसला लखनऊ और क्षेत्रीय स्तर पर होगा। इसके बावजूद इन दावेदारों में लगभग सभी के अपने-अपने पैरोकार हैं। कुछ स्थानीय नेताओं के सहारे टिकट की राह आसान बना रहे हैं, तो कुछ संगठन के जरिए अपनी पहुंच बनाने में जुटे हैं। ज्यादातर सिर्फ पैसे दम पर.. पार्टी सूत्रों की माने तो बांदा नगर पालिका सीट के लिए अबतक 70 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। अभी यह संख्या 100 तक पहुंचेगी। इसमें कोई दो राय नहीं है। आने वाले आवेदनों में पार्टी के कुछ पुराने कार्यकर्ता हैं तो कुछ दूसरे दलों से आयातीत हैं। ठेकेदारों और धनाड्यों की संख्या भी बहुताय में है। वहीं पहली पंक्ति में ...
राष्ट्रपति के हाथों बांदा के उमाशंकर पांडे ने ग्रहण किया पद्मश्री अवार्ड

राष्ट्रपति के हाथों बांदा के उमाशंकर पांडे ने ग्रहण किया पद्मश्री अवार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : PadmaShriAward  बांदा के जखनी गांव के जल योद्धा उमाशंकर पांडे को पद्मश्री अवार्ड मिला है। बुधवार को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों से श्री पांडे ने यह अवार्ड ग्रहण किया। उनको अवार्ड मिलने से बांदा समेत पूरा बुंदेलखंड खुद को गौरांवित महसूस कर रहा है। उनको बधाई देने वालों का तांता लगा है। बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी उनको बधाई दी है। बुंदेलखंड गौरांवित दरअसल, उमा शंकर पांडे को पद्मश्री अवार्ड उनके जल संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्ण कार्य के लिए मिला है। श्री पांडे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली नीति आयोग की भू-जल संरक्षण समिति के सदस्य भी हैं। बुधवार को उनको यह अवार्ड मिलने के बाद जिलेभर के लोग उनको बधाईयां दे रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले श्री पांडे को जलयोद्धा का अवार्ड मिल चुका है। इसके ...
Breaking : बांदा में गैस सिलेंडर फटने से कार और टेंपो जलकर राख

Breaking : बांदा में गैस सिलेंडर फटने से कार और टेंपो जलकर राख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में गैस रिफलिंग के दौरान सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के साथ फटे सिलेंडर से फैली आग ने देखते ही देखते एक कार और टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तबतक दोनों गाड़ियां पूरी तरह से जल चुकी थीं। कार में गैस रिफलिंग के दौरान हादसा घटना उस समय हुई जब चिल्ला कस्बा के सूरजपाल एलपीजी सिलिंडर से अपनी ओमनी वैन में गैस भर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लगी और फिर सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। ये भी पढ़ें : खास खबर : बांदा में मुख्यमंत्री के विभाग में घाटे का बिजनेस, साढ़े 8 करोड़ का ठेका लुढ़ककर ढाई करोड़ पर.. वैन के पास खड़ी टेंपो भी आग की चपेट में आ गई। दोनों गाड़ियां जलकर कबाड़ हो गईं। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा रहा। लोगों के चेहरों पर डर सा देखा गया। गैस सिलेंडर फ...
खास खबर : मुख्यमंत्री के विभाग में घाटे का बिजनेस, साढ़े 8 करोड़ का ठेका लुढ़ककर ढाई करोड़ पर..

खास खबर : मुख्यमंत्री के विभाग में घाटे का बिजनेस, साढ़े 8 करोड़ का ठेका लुढ़ककर ढाई करोड़ पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाले विभाग की जिला पंचायत बांदा में सरकार को एक बार फिर करोड़ों के राजस्व का चुना लगा है। खनिज संपदा से संपन्न बुंदेलखंड के बांदा जिले में खनिज तहबाजारी का ठेका 4 बार टेंडर कैंसल होने के बाद 5वीं बार में हो गया है। इस लगभग ढाई करोड़ के ठेके ने पूरी बांदा जिला पंचायत के अधिकारियों और जिम्मेदारों पर सवाल खड़ कर दिए हैं। ठेकेदारों का टोटा, घाटे का सौदा दो साल पहले 8 करोड़ 53 लाख में हुआ यह ठेका दो साल से नीचे गिरकर अब ढाई करोड़ के आसपास अटका हुआ है। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। वजह यह है कि जब सबकुछ महंगा हो रहा है, सरकार खनिज संपदा से समृद्ध क्षेत्र में तहबाजारी में घाटे में क्यों है। बार-बार ठेके का कैंसल होना और फिर अचानक तीन आवेदन का आना। इस पूरे घटनाक्रम ने सवाल खड़े कर दिए हैं। पांचवी बार में आ गए 3 आवेदन.. इस बार खनिज ...
Banda : नशे में धुत्त बेटे ने पिता के सिर पर मारी ईंट, मौत

Banda : नशे में धुत्त बेटे ने पिता के सिर पर मारी ईंट, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। बाद में पिता के सिर पर ईंट दे मारी। इससे उनकी मौत हो गई। बड़े भाई की तहरीर पर मुकदमा लिखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू की घटना, आरोपी गिरफ्तार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव के रहने वाले कमलेश तिवारी (60) सोमवार रात अपने घर में थे। इसी दौरान उनका मंझला बेटा सोनू तिवारी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। पिता और बड़े भाई ने उसे चारपाई से बांध दिया। बाद में शांत होने पर उसे खोल दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में नई DM के आने से ‘वेट एंड वाच’ मोड पर खनन माफिया और कारोबारी भी..  इसके बाद नशेबाज बेटा भागकर छत पर चढ़ गया और नीचे घर वालों पर ईंटें फेंकने लगा। एक ईंट उसके पिता के सिर पर लगी। ईंट लगने से वह गंभी...
सास से तंग बहू अपनी मासूम बेटी को लेकर कुएं में कूदी, दोनों की मौत से कोहराम

सास से तंग बहू अपनी मासूम बेटी को लेकर कुएं में कूदी, दोनों की मौत से कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में सास से कहासुनी के बाद एक विवाहिता ने अपने 14 माह की बेटी के साथ कूएं में छलांग लगा दी। गांव के लोगों ने जबतक दोनों को बाहर निकाला। उनकी सांसें थम चुकी थीं। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से पूरा गांव स्तब्ध और दुखी है। गांव के लोगों का कहना है कि घटना बेहद दुखद है। वहीं घटना के बाद गांव में मातम सा पसरा रहा। उधर, महिला की दूसरी बेटी को रोते-बिलखते देख, सभी की आंखें नम रहीं। मायके से कल ही लौटी थी विवाहिता जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के रहने वाली वंदना (26) पत्नी दिग्विजय ने सोमवार सुबह अपनी मासूम बेटी दिव्यांशी (14 माह) को गोद में लेकर कुएं में छलांग लगा दी। परिवार की बच्ची ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे। ये ...