Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा CMS के खिलाफ जांच शुरू ! यह है पूरा मामला..

बांदा CMS के खिलाफ जांच शुरू ! यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिला अस्पताल से सीएमएस डा. एसएन मिश्रा के खिलाफ करोड़ों के घपले की जांच शुरू होने की खबर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि मामला जिला अस्पताल में बने नए भवन के उपकरणों की खरीद और दवाओं से जुड़ा है। हालांकि, अधिकारी इस बारे में अभी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव से जब बात की गई, तो उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि एक मामले में सीएमएस डा. मिश्रा के खिलाफ जांच शुरू हुई है।  सीएमएस फिलहाल छुट्टी पर चल रहे हैं। जिला अस्पताल का चार्ज दूसरे डाॅक्टर पर है। बताते हैं कि जिला अस्पताल का चार्ज डा. विनीत सचान के पास है। सूत्रों का कहना है कि कुछ ही दिन में सीएमएस डा. मिश्रा रिटायरमेंट था। हालांकि, रिटायरमेंट की उम्र अब 65 वर्ष हो गई है। इसलिए फिलहाल उनका सीएमएस पद से हटना तय है। बताते हैं कि जांच शुरू होना एक गंभीर विषय है। सूत्रों का तो यह भी क...
बांदा में जैन संत ने भी बताई भगवान राम की महिमा…

बांदा में जैन संत ने भी बताई भगवान राम की महिमा…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में जैन संत ने भी भगवान राम की महिमा बताई। साथ ही मौजूद लोगों से धर्म का अनुसरण कर श्री राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जैन संत 108 श्री प्रणम्य सागर महाराज ने अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छोटी बाजार झंडा चौराहे पर प्रवचन दिए। बच्चियों ने नृत्य प्रस्तुत कर मोह लिया मन जैन समाज ने जीव दया के लिए, प्राणियों के प्राणों की रक्षा करने के लिए सर्वोदय जीव दया केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया। वहीं बच्चियों ने भगवान श्री राम के गुणगान को लेकर नृत्य के माध्यम से प्रस्तुतियां दीं। वहीं जैन संत ने प्रवचन के दौरान भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। मुनि श्री ने कहा कि अयोध्या श्री राम की जन्मभूमि के साथ-साथ पांच जैन तीर्थंकरों की भूमि भी है। इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन डा. शिव दत्त त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर योगेश जैन, विजय ओ...
जय श्री राम के नारों से गूंजा बांदा, धूमधाम से निकली कलश यात्रा से कार्यक्रमों का शुभारंभ..

जय श्री राम के नारों से गूंजा बांदा, धूमधाम से निकली कलश यात्रा से कार्यक्रमों का शुभारंभ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अयोध्या धाम में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बांदा में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ आज कलश यात्रा से हुआ। कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज बांदा शहर में बड़े ही धूमधाम से राम मंदिर रथ व कलश यात्रा निकाली गई। गली-गली और मोहल्ले जय श्री राम के नारों से गूंज उठे। सभी भक्ति भाव में डूबे नजर आए। यह यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर महेश्वरी देवी मंदिर, शंकर गुरु, कोतवाली, झंडा चौराहा व कैलाशपुरी होते हुए अयोध्यावासी श्रीराम मंदिर पहुंची। इस अवसर पर श्रद्धालु जय श्री राम के नारे लगाते रहे। प्रमुख मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कई मंदिरों में हवन-पूजन हुआ। कुछ जगहों पर कीर्तन भी हुआ0। 22 जनवरी को अयोध्या...
बांदा विधायक बोले, यह विकास की गारंटी वाली यात्रा..

बांदा विधायक बोले, यह विकास की गारंटी वाली यात्रा..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी महुआ ब्लाक में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चौमुखी विकास की गारंटी की यात्रा है। ग्राम दुर्गापुर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक ने कहा कि सरकार हर वर्ग को लाभ पहुंचा रही है। विधायक ने लोगों को योगी-मोदी सराकर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में पूर्व फौजी का कुकर्म : दो मासूम बहनों को घर बुलाकर एक से छेड़छाड़, ऐसे हुआ भंडाफोड़..  ...
Banda : लव मैरिज के 7 महीने बाद ही किरन ने लगाई फांसी, तो पति ने भी उठाया ये कदम, फिर हुआ यह..

Banda : लव मैरिज के 7 महीने बाद ही किरन ने लगाई फांसी, तो पति ने भी उठाया ये कदम, फिर हुआ यह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 7 महीने पहले हुई लव मैरिज का दुखद अंत हुआ। पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में आकर पत्नी ने फांसी लगा ली। पत्नी के शव को देखकर पति ने भी खौफनाक कदम उठाने का प्रयास किया। हालांकि, उसे समय रहते बचा लिया गया। अब पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। पैलानी के साड़ी गांव की घटना जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के सांडी गांव के मजरा करिंदा डेरा के रहने वाले हरिओम निषाद की पत्नी किरन (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि दोनों करीब 7 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। ऐसे में किसी को उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी ऐसा दुखद https://samarneetinews.com/majjinimbham-installation-and-altar-consecration-festival-of-jain-community-held-with-great-p...
UP : हमीरपुर के इंजीनियरिंग कालेज के छात्र की हादसे में मौत, एग्जाम देकर लौट रहा था घर..

UP : हमीरपुर के इंजीनियरिंग कालेज के छात्र की हादसे में मौत, एग्जाम देकर लौट रहा था घर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब छात्र परीक्षा देकर घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हमीरपुर का रहने वाला था छात्र रोहित यादव जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के चमरखन्ना गांव के रहने वाले गया प्रसाद के बेटे रोहित यादव (25) बांदा के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कालेज से आईटीआई कर रहे थे। आज बुधवार को परीक्षा देने के बाद वह https://samarneetinews.com/amroha-mian-suhail-lost-his-wife-in-gambling-ran-away-with-mortgage-in-delhi-brother-saved-his-honour/ अतर्रा से बाइक घर लौट रहे थे। रास्ते में खड्डी तिगैला के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उ...
UP : बांदा की महिला जज ने मांगी इच्छा मृत्यु, जिला जज पर यौन शोषण के आरोप, सीजेआई को खुला पत्र..

UP : बांदा की महिला जज ने मांगी इच्छा मृत्यु, जिला जज पर यौन शोषण के आरोप, सीजेआई को खुला पत्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा की बबेरू तहसील में तैनात सिविल जज अर्पिता साहू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को खुला पत्र लिखकर तूफान ला दिया है। महिला जज ने बाराबंकी के जिला जज पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाते हुए सीजेआई से न्याय न मिलने पर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। बाराबंकी के जिला जज पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह पत्र वायरल होते ही बांदा से लेकर लखनऊ-दिल्ली तक हड़कंप मच गया। बाराबंकी में तैनात रहीं हैं पीड़ित महिला जज, अब बांदा में.. हालांकि, जिस जिला जज पर आरोप लगाया गया है, वह बाराबंकी में तैनात है। मामला वहीं का है। आज बांदा की बबेरू और जिला अदालत परिसर में भी इस मामले को लेकर चर्चाएं रहीं। जानकारी के अनुसार महिला जज अर्पिता साहू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को खुला पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 'बाराबंकी में तैनाती के दौरान जिला...

चित्रकूट के युवक की बांदा में हुए हादसे में मौत, बहन के लिए लड़का देखने आ रहा था भाई के साथ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बहन के लिए लड़का देखने अपने साथी के साथ बाइक से निकले युवक की हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चित्रकूट से अतर्रा आते समय हादसा जानकारी के अनुसार चित्रकूट के भैंसोधा गांव के छोटे लाला का बेटा कल्लू (18) मौसेरे भाई भगवानदीन के साथ बाइक से निकले थे। वह अपनी बहन के लिए लड़का https://samarneetinews.com/in-banda-seeing-mothers-dead-body-hanging-innocent-son-screamed-when-he-returned-from-school/ देखने बांदा के अतर्रा गए थे। बताते हैं कि रास्ते में अनथुवा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकरा गई। इससे कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कालेज में उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा भाई मामूली रूप से च...
अनूठी पहल : बांदा में जल ज्ञान यात्रा का शुभारंभ, राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

अनूठी पहल : बांदा में जल ज्ञान यात्रा का शुभारंभ, राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में छात्रों के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। बांदा में सरकारी स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल ''जल ज्ञान यात्रा' के शुभारंभ के गवाह बने। इससे जुड़े भी। जल जागरूकता के लिए निकाली गई इस यात्रा का शुभारंभ जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्कूली बच्चों को पुस्तकें भी भेंट की उन्होंने स्कूली बच्चों को पुस्तकें भी भेंट कीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल भी मौजूद रहीं। बच्चों ने जल के जीवन में महत्व और उसकी उपयोगिता को समझा। बच्चों ने जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से जुड़ी पूरी शुद्ध पेयजल सप्लाई की परियोजना को बारीकि के साथ समझा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी देखा। यात्रा में पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पा...
बांदा में मां का शव लटकता देख स्कूल से लौटे मासूम बेटे की निकली चीख, पढ़िए पूरी खबर..

बांदा में मां का शव लटकता देख स्कूल से लौटे मासूम बेटे की निकली चीख, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर में अकेली मां का शव फांसी पर लटकते देख स्कूल से लौटे मासूम बेटे की चीख निकल गई। परिवार के बाकी लोग भी वहां पहुंचे तो घटना की सभी को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घर में बेटे संग अकेली रहती थीं आशा जानकारी के अनुसार कमासिन कस्बे के अंबेडकरनगर की रहने वाली आशा देवी (65) घर में बेटे के साथ अकेली रहती थी। उनके पति राजू और सास-ससुर पंजाब में रहकर काम करते हैं। दोपहर में उनका शव फांसी पर लटकता मिला। इसकी जानकारी लोगों को https://samarneetinews.com/deputy-cm-brajesh-pathak-said-in-banda-it-is-not-good-if-outside-medicines-are-prescribed-to-patients/ तब हुई जब दोपहर बाद उनका 10 साल का मासूम बेटा लौटकर घर पहुंचा। उसने मां का शव घर में फांसी पर लटकता देखा तो चीख पड़ा। आवाज सुनकर आसपास लोग मौके पर प...