समरनीति न्यूज, बांदा : 7 महीने पहले हुई लव मैरिज का दुखद अंत हुआ। पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में आकर पत्नी ने फांसी लगा ली। पत्नी के शव को देखकर पति ने भी खौफनाक कदम उठाने का प्रयास किया। हालांकि, उसे समय रहते बचा लिया गया। अब पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं।
पैलानी के साड़ी गांव की घटना
जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के सांडी गांव के मजरा करिंदा डेरा के रहने वाले हरिओम निषाद की पत्नी किरन (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि दोनों करीब 7 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। ऐसे में किसी को उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी ऐसा दुखद
बांदा में धूमधाम से हुआ जैन समाज का मज्जिनबिम्ब स्थापना एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव
मोड़ आएगा। घटना के समय पति घर पर नहीं था। बताते हैं कि जब वह खेत से घर लौटा तो पत्नी के शव को कमरे में लटका देखा। इसके बाद अपनी मां प्रेमवती को बुलाया। दोनों ने किसी तरह शव को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि किरन के शव को देखकर हरिओम ने भी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। लेकिन घर वालों ने उसे समय रहते रोक लिया। सास प्रेमवती का कहना है कि दोनों ने करीब 7 महीने पहले
UP : बांदा की महिला जज ने मांगी इच्छा मृत्यु, जिला जज पर यौन शोषण के आरोप, सीजेआई को खुला पत्र..
मंदिर में शादी की थी। कहा कि सबकुछ रोज की तरह चल रहा था। सुबह बहू ने किस वजह से फांसी लगाई, यह पता नहीं है। उधर, सूचना पर चौकी प्रभारी मनोज पांडे, तहसीलदार और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन करते हुए पूछताछ भी की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : Chitrakoot News : गैंगरेप की शिकार लड़की ने तोड़ा दम, चित्रकूट से किया था दरिंदों ने अगवा