Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

स्मृति दिवसः बांदा डीआईजी दीपक कुमार ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

स्मृति दिवसः बांदा डीआईजी दीपक कुमार ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर बांदा के डीआईजी दीपक कुमार ने शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। अन्य अधिकारियों द्वारा भी इस दौरान शहीदों को सलामी दी गई। डीआईजी दीपक कुमार ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कर्तव्य के पथ पर इन शहीदों के समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद बताया कि 21 अक्टूबर को लद्दाख के हाटस्प्रिंग में समुद्र तल से लगभग 10 हजार फिट की ऊंचाई पर चीनी सेना के साथ संघर्ष में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 वीर जवान शहीद हो गए थे। देश के प्रति उनके महान बलिदान को याद करते हुए देश में केंद्रीय एवं राज्य पुलिस संगठनों द्वारा पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस पांच जवान विगत एक वर्ष की अवधि में अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए। इनमें मुख्य आरक्षी सुरेश प्रताप सिंह, जिला गा...
बांदा में जमीन के विवाद में रिश्तों का बहा खून, बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली

बांदा में जमीन के विवाद में रिश्तों का बहा खून, बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज हुई एक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। खेत जोतने के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी। घर के भीतर भाईयों में विवाद के दौरान हुई इस वारदात से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने गोली मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। खेत की जुताई को लेकर हुआ विवाद बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली के ग्राम मुरवल निवासी धर्मेंद्र सिंह (30) का गुरुवार रात घर में बड़े भाई शिवनरेंद्र लाला से खेत जोतने को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों भाई एक-दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गए। इसी दौरान बड़े भाई शिवनरेंद्र ने तमंचे से छोटे धमेंद्र पर गोली चला ...
बांदा में दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं की देखते ही देखते मौत

बांदा में दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं की देखते ही देखते मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुधवार को जिले में हुए एक दर्दनाक घटनाक्रम में दो महिलाओं की पलक झपकते ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों के शवों को निकालने के लिए दर्जनों लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, दोनों महिलाओं की मिट्टी का टीला धंसने से दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई। दोनों महिलाएं वहां मिट्टी की खुदाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक टीला धंस गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जड़कड़ा अंश ग्राम कुरूहूं की है। मिट्टी की खुदाई कर रही थीं महिलाएं वहां की रहने वालीं मर्री यादव (45) पत्नी सधुवा तथा बिट्टी उर्फ फुलमतिया (48) पत्नी गया प्रसाद, आज बुधवार शाम घर में छपाई और पुताई के लिए गांव के बाहर बने टीले से मिट्टी लेने गईं थीं। दोनों महिलाएं टीले के अंदर घुसकर म...
बांदा में बाइक फिसलने से साले-बहनोई की मौत

बांदा में बाइक फिसलने से साले-बहनोई की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में शुक्रवार देर शाम हुए हादसे में साले-बहनोई की मौत हो गई। यह हादसा बाइक फिसलने के कारण हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीती देर शाम हुआ हादसा बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम मटौंध थाना क्षेत्र के गांव भुरेंडी के पास सड़क बाइक से जीजा-साले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में बहनोई चुनवाद (35) व उनका साला जालपा (20) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया है कि दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों बाइक से कहीं रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी द...
बांदा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शस्त्र पूजन में पहुंचे अतिथि

बांदा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शस्त्र पूजन में पहुंचे अतिथि

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज (अतर्रा रोड) में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने शस्त्रों के साथ पूजा भी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल जी, प्रांत सह-कार्यवाह तथा पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस शामिल हुए। कार्यक्रम विजयदश्मी के मौके पर आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने अपने शस्त्रों के साथ पूजन किया। साथ ही अतिथियों ने अपने विचार भी रखे। इस दौरान नगर प्रचारक सक्षम अग्रवाल, बलराम सिंह कछवाह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। उधर, शहर में विजय दशमी भी धूमधाम से मनाई गई। बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे से दशहरा मिलने घर पहुंचे। साथ ही एक-दूसरे को गले ल...
बांदा में जयकारों के बीच धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

बांदा में जयकारों के बीच धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंगलवार को जगत जननी मां जगदंबे की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निर्धारित रूट से होता हुआ गाजे-बाजे के साथ के नदी पहुंचा। वहां पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन रूट में जहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रही, वहीं पुलिस बल भी मुस्तैदी से तैनात रहा। जगह-जगह संचालकों का स्वागत लोगों ने जगह-जगह पंडाल लगाकर जुलुस में शामिल संचालकों व भक्तों को जलपान कराते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों ने भी जय माता दी के नारे लगाए। पूरा माहौल भक्ति के नारे से गूंज उठा। हर तरफ जय माता दी के नारों की गूंज हो गई। केंद्रीय पूजा समिति के पदाधिकारी अमित सेठ ने बताया कि शाम 5:00 बजे तक एक सैकड़ा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। इसके अलावा बिना टोकन लिए भी शहर और गांवों से आईं दुर्गा प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित किया गया है। धूम-धड़ाके और गाजे-बाजे के साथ विसर्जन जु...
कानपुरः लिफ्ट नहीं आई, लेकिन खुल गया गेट, बांदा के अधिकारी के पिता की गिरकर मौत

कानपुरः लिफ्ट नहीं आई, लेकिन खुल गया गेट, बांदा के अधिकारी के पिता की गिरकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः अगर आप भी लिफ्ट का उपयोग करते हैं तो कृप्या सजग रहें। लिफ्ट का दरवाजा खुलने के बाद अच्छी तरह से देख लें कि लिफ्ट आई भी है या नहीं। कानपुर में एयरफोर्स कालोनी के आकाशगंगा भवन में एक बुजुर्ग व्यक्ति की इसी धोखे में जान चली गई। दरअसल, बुजुर्ग द्वारा ऊपरी मंजिल से नीचे ग्राउंड पर जाने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया गया। बिना लिफ्ट आए गेट खुल गया और धोखे से बुजुर्ग लिफ्ट की छत पर जा गिरे। इससे उनकी दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बांदा के रहने वाले हैं वारंट अफसर बताया जाता है कि मूल रूप से बांदा के सिविल लाइंस के रहने वाले वारंट अफसर आरके मिश्र, इस वक्त चकेरी एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हैं। उनको एयरफोर्स कालोनी में आकाश गंगा भवन अपार्टमेंट में 9वीं मंजिल पर फ्लैट मिला है। उनके पिता सेवानिवृत बीडीओ मातृदत्त मिश्रा भी उनके साथ ही रहते थे। बताया जाता है कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे बुज...
बांदा में बाइक सवार श्रद्धालु की लोडर से कुचलकर मौत, एक घायल

बांदा में बाइक सवार श्रद्धालु की लोडर से कुचलकर मौत, एक घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः देवी दर्शन करके बाइक से घर लौट रहे युवक की लोडर से कुचलकर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुरौली गांव निवासी रोहित द्विवेदी (28) रविवार देर रात खत्री पहाड़ गांव स्थित विंध्यवासिनी देवी दर्शन करके घर लौट रहा था। बड़ोखरखुर्द गांव के पास हुआ हादसा उसके साथ गिरवां थाना क्षेत्र के घुरौंडा गांव निवासी मनीष (28) भी था। हाइवे बड़ोखरखुर्द गांव के नजदीक सामने से आ रहे लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहे रोहित की घटनास्थल पर ही उसके नीचे आने से मौत हो गई। पीछे बैठे साथी की इलाज के दौरान हालत गंभीर बताई जा रही है। एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज भिजवाया। लोडर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।...
बांदा डीआईजी दीपक कुमार के निर्देशन में सतना से पकड़ा गया हार्डकोर अपराधी

बांदा डीआईजी दीपक कुमार के निर्देशन में सतना से पकड़ा गया हार्डकोर अपराधी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस उपमहानिरीक्षक (चित्रकूटधाम) दीपक कुमार के निर्देशन में रेंज की एंटी डकैती टीम द्वारा मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक ईनामी हार्डकोर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। इस अपराधी का नाम हेमराज (पप्पू कोल) पुत्र बाबा जान है। बताते हैं कि अपराधी के पास से पुलिस ने 1 तमंचा, दो कारतूस भी बरामद किए हैं। बताते हैं कि इस अपराधी द्वारा लगातार क्षेत्र में घटनाएं की जा रही थीं। इसके खिलाफ एमपी और यूपी के कई थानों में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। हाथ मलती रह गई एमपी पुलिस दोनों प्रदेशों की पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। ऐसे में रेंज की एंटी डकैती टीम ने उसे सतना के मारतुंडी थाना क्षेत्र के डोडा कोलान के जंगलों से गिरफ्तार किया है। इस अपराधी की तलाश में एमपी और यूपी पुलिस लगातार हाथ-पांव मार रही थी लेकिन यह कामयाबी चित्रकूटधाम मंडल के हिस्से में आई। ऐसे में ...
बांदा में चलती रोडवेज बस में चालक को हार्ट अटैक, फिर भी जान देकर निभाया फर्ज

बांदा में चलती रोडवेज बस में चालक को हार्ट अटैक, फिर भी जान देकर निभाया फर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा से रोडवेज बस लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए संविदा चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि चालक रामबाबू को महोखर गांव के पास हार्ट अटैक पड़ा। उस वक्त बस चल रही थी और सीने में तेज दर्द ने अनहोनि का संकेत दे दिया था। फिर भी चालक रामबाबू ने अपना फर्ज निभाते हुए किसी तरह बस पर नियंत्रण बनाए रखा। बस चलाते हुए वह किसी तरह वहां से 10 किमी दूर तिंदवारी कस्बा तक पहुंचे। इस बीच अगर चालक हार्टअटैक की स्थिति में बस से नियंत्रण खो देते तो दर्जनों यात्रियों की जान पर बन सकती थी। एआरएम ने दिया मुआवजा का भरोसा तिंदवारी में बस को रोकने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां से बांदा रेफर कर दिया गया।  बताया जाता है कि प...