Tuesday, May 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में

Update : बड़ी खबर : बांदा में कोरोना से दो की मौत, मेडिकल स्टाफ समेत 26 नए मरीज मिले

Update : बड़ी खबर : बांदा में कोरोना से दो की मौत, मेडिकल स्टाफ समेत 26 नए मरीज मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना का प्रकोप जारी है। आज बुधवार को राजकीय मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती महोबा और चित्रकूट के रहने वाले कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों की मौत हो गई। दोनों के शवों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। दोनों के शवों का मुक्तिधाम स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताते हैं कि जिले में अबतक कोरोना से मौतों का आंकड़ा 16 हो गया है। जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 सौ से उपर पहुंच गई है। मेडिकल कालेज का स्टाफ भी कोरोना संक्रमित उधर, आज आई जांच रिपोर्ट में 26 नए कोरोना संक्रिमत केस मिले हैं। जिले में कुल संख्या 1201 हो गई है। बताया जाता है कि राजकीय मेडिकल कालेज में चित्रकूट के एक 58 वर्षीय बुजुर्ग व महोबा के 60 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. मुकेश कुमार ने बताया कि महोब...
बांदा के व्यापारियों ने पूर्व मंत्री बोस जी को दी श्रद्धांजलि

बांदा के व्यापारियों ने पूर्व मंत्री बोस जी को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड के गांधी कहे जाने वाले पूर्व मंत्री वयोवृद्ध जमुना प्रसाद बोस को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। आज जिला एवं नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पूर्व मंत्री के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के तहत स्वर्गीय बोस जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर की प्रार्थना साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान लोगों ने उनको याद करते हुए अपने विचारों से उनका सम्मान किया। कहा कि बोस जी के रूप में बांदा के युगपुरुष का अंत हो गया है। कहा कि चार बार के विधायक और दो बार मंत्री रहे बोस का सादगीपूर्ण जीवन दूसरों के लिए बड़ी मिसाल है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस का कोरोना से निधन कहा कि उनका पूरा जीवन समा...
बांदा IG के. सत्यानारायण ने कोविड कंट्रोल सेंटर में कही यह खास बात..

बांदा IG के. सत्यानारायण ने कोविड कंट्रोल सेंटर में कही यह खास बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के आईजी के. सत्यनारायण ने सोमवार को इंट्रीगेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने अभिलेखों को चेक किया। साथ ही शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कोविड कंट्रोल सेंटर में मौजूद कर्मचारियों से एक बेहद खास बात कही। आईजी ने कहा कि ईमानदारी से समय पर काम कीजिए, शिकायतों को निपटाइये, ताकि कोरोना से पूरी ताकत से लड़ा जा सके। कोरोना को भगाया जा सके। उनकी यह बात बिल्कुल सही है, अगर समय पर कोरोना की पहचान हो जाए तो इसे हराना मुश्किल नहीं है। विकासभवन में बने कंट्रोल रूम पहुंचे डीआईजी बताते चलें कि जिले में इस वक्त कोरोना संक्रमण फैलाव तेजी से होता दिख रहा है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में कोरोना के पाजिटिव मिलने वाले केस और उनको आईसोलेट किए जाने या फिर होम आईसोल...
बांदा में नकल करते मिली बीए फाइनल की छात्रा, रस्टीकेशन

बांदा में नकल करते मिली बीए फाइनल की छात्रा, रस्टीकेशन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजीव गांधी डीएबी महाविद्यालय के प्राचार्य व केन्द्राध्यक्ष डा. रामभरत सिंह तोमर ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा अवशेष वार्षिक परीक्षाएं 2020 आयोजित हो रही है। इसी क्रम में सोमवार 7 सितंबर को शाम 2 बजे से 05 बजे की द्वितीय पाली में बीए फाइनल की राजनीति विज्ञान के दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। 102 में 100 ने दी परीक्षा, 2 गैरहाजिर इसमें कुल 102 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 100 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय के आंतरिक उड़ाका दल के सदस्य डा. विष्णुस्वरूप गुप्ता, डा. विवेक पांडेय, भारती गुप्ता ने परीक्षा कक्ष में छात्र-छात्राओं की गहन तलाशी ली। ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक हादसे में ससुर-दामाद की मौत, 5 महीने पहले जुड़ा था रिश्ता बीए फाइनल वर्ष की एक छात्रा को नकल करते पकड़ा। उसका रिस्टीकेशन कर दिया...
बांदा में खिलाड़ियों ने गुरुओं को केक खिलाकर किया सम्मानित

बांदा में खिलाड़ियों ने गुरुओं को केक खिलाकर किया सम्मानित

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जीवन को अंधेरे से उजाले में ले जाने वाले गुरु प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में एक आदर्श गुरु के रूप में मिलते हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर खिलाड़ियों के अपने कोचों का सम्मान किया। गुरु-शिष्य की परंपरा को किया साकार एक और सीनियर खिलाड़ियों ने अपने कोच वासिफ जमा खान का सम्मान किया। वहीं जूनियर खिलाड़ियों ने अपने गुरु जीतू यादव का सम्मान किया। दोनों ही गुरुओं ने केक काटकर शिक्षक दिवस में अपने शिष्यों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बांदा प्रीमियर लीग के सचिव महेश साहिल, सीनियर खिलाड़ी सुदीप पांडे, गोलू चंदेल, सूर्यांशु, मनीष, हर्षित यादव, वैभव त्रिवेदी, अमन, सूरज सक्सैना, शरद त्रिपाठी समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने दोनों कोच का सम्मान करने के बाद उनसे आशीर्वाद लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ये भी पढ़ें : बांदा जेल के क्वारंटीन बैरिक में भर्ती करोना संक्रमित हत्...
Big News : बांदा राज्यसभा सांसद की फेक Facebook आईडी बनाकर रुपए मांगे-धमकाया, जांच शुरू

Big News : बांदा राज्यसभा सांसद की फेक Facebook आईडी बनाकर रुपए मांगे-धमकाया, जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर पैसे मांगने का गड़बड़झाला तेजी से फैल रहै। अब इसका शिकाकर बांदा से राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद हुए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत बांदा पुलिस से की है। पुलिस ने एकाउंट की डिटेल्स खंगालनी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं बताते हैं कि फ्राड करने वाला आरोपी फोन करके भी रुपए मांग रहा है, साथ ही धमकियां भी दे रहा है। अब पूरे मामले की जांच साइबर सेल कर रही है। पैसे मांगने के साथ धमकियां भी बताया जाता है कि राज्यसभा सांसद निषाद ने बांदा पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर शिकायत की है कि उनकी फर्जी आईडी बनाकर कुछ लोग फ्राड कर रहे हैं। आरोपी उनके साथ जुड़े लोगों से रुपए मांग रहे हैं। साथ ही फोन करके धमकियां भी दे रहे हैं। ये भी पढ़ें : Covid-19 : बांदा की सबसे बड़ी खबर, एक साथ 96 पाॅजिटव मिले, 54 जेल के कैदी ऐसे में सासंद ने साइबर क्राइम के तहत कार्र...
बांदा में दर्दनाक हादसे में ससुर-दामाद की मौत, 5 महीने पहले जुड़ा था रिश्ता

बांदा में दर्दनाक हादसे में ससुर-दामाद की मौत, 5 महीने पहले जुड़ा था रिश्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक स्कूटी खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे स्कूटी सवार ससुर और दामाद की मौत हो गई। बताते हैं कि दामाद ने अतर्रा स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। वहीं ससुर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, वहां डाक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर कानपुर जा रहे थे। रास्ते में उनकी भी सांसें थम गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों ही परिवारों के लिए ससुर-दामादा की मौत ने वज्रपात का काम किया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अतर्रा से लौटते वक्त हादसा बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के छिबांव गांव निवासी सुनील (40) पुत्र बाबूलाल अपने दामाद अभिराम मिश्र (27) पुत्र संतोष मिश्रा निवासी महुआ (गिरवां) के साथ शुक्रवार रात अतर्रा से स्कूटी से छिबांव गांव जा ...
बांदा में फिर काल बनी ओवरलोडिंग, गोवंशों को रौंदकर ट्रक पलटा

बांदा में फिर काल बनी ओवरलोडिंग, गोवंशों को रौंदकर ट्रक पलटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिंदवारी थाना क्षेत्र में ग्राम मुंगुस में शनिवार को एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने सड़क में बैठे अन्ना जानवरों को रौंद दिया। इसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक भी सड़क किनारे जा पलटा। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। पांच मवेशियों की दर्दनाक मौत हादसे में पांच मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें तीन गायें व दो बछड़े शामिल हैं। क्षत-विक्षत शव सड़क में दूर-दूर तक फैल गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क में जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। तहसीलदार, बीडीओ प्रभात कुमार द्विवेदी ने घूम रहे अन्ना मवेशियों को गौशाला पर रखे जाने के आश्वासन दिया। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढे खोदवा कर पोस्टमार्टम के बाद मवेशियों के शवों को दफन करवा दिया। ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ गांव क...
दर्दनाक : बांदा में सड़क हादसे में डाक्टर की मौत, कार लेकर भाग रहा चालक..

दर्दनाक : बांदा में सड़क हादसे में डाक्टर की मौत, कार लेकर भाग रहा चालक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बहनोई के श्राद्ध में शामिल होकर लौट रहे एक प्राइवेट चिकित्सक की हादसे में दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हादसा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में हुआ है। सतना से लौटते वक्त हुआ हादसा  बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी प्राइवेट चिकित्सक डा. रमेश अवस्थी (50) पुत्र बद्री प्रसाद बुधवार को अपने बहनोई के श्राद्ध में शामिल होने सीमावर्ती जिले सतना (मध्य प्रदेश) के पहाड़ीखेरा गांव गए थे। देर शाम बाइक पर वह वापस गांव लौट रहे थे। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बांदा-नरैनी मार्ग स्थित पनगरा नहर पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।  ये भी पढ़ें : खास खबर : बांदा में कोरोना मरीज ले रहे ‘राम...
खास खबर : बांदा में कोरोना मरीज ले रहे ‘राम नाम की बूटी’, गूंज रहा जय सीता-राम

खास खबर : बांदा में कोरोना मरीज ले रहे ‘राम नाम की बूटी’, गूंज रहा जय सीता-राम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : कहते हैं जहां दवा काम न करें, वहां दुआ (प्रार्थना) काम करती है। बांदा में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (covid-19) से जंग लड़ रहे संक्रमित लोग इस बात को सच साबित कर रहे हैं। दबा के साथ-साथ राम नाम की बूटी ले रहे हैं, यानि राम नाम के भजन भी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की देख-रेख में कृषि विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे आइसोलेशन वार्ड/एल-1 हास्पिटल में आइसोलेट ये मरीज सुबह-शाम पूरे भक्तिभाव से प्रभु राम और माता सीता के भजन गाते सुने जा सकते हैं। सुबह-शाम वार्ड में गूंज रहा जय सीता-राम वार्ड से सुबह-शाम जय सीता-राम, राम-राम, सीता-राम की गूंज सुनी जा सकती है। बताते हैं कि वार्ड में करीब 23 महिला-पुरुष हैं। सभी का उत्साह देखते बनता है। कोरोना का कोई डर कहीं नजर नहीं आ रहा है। इनमें ज्यादातर एक ही परिवार के सदस्य हैं। सभी सामूहिक रूप से रोजाना सुबह-शाम कीर्तन और भजन ...