बांदा नगर पालिका का कारनामा, सेल्फी प्वाइंट बना अवैध होर्डिंग्स का अड्डा
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा नगर पालिका की लापरवाही किसी से छिपे नहीं है। अवैध होर्डिंग्स शहर के प्रमुख चौराहों की खूबसूरती बर्बाद कर रहे हैं। महाराणा प्रताप चौराहा हो या कालूकुआं चौराहा। या फिर अशोक लाट तिराहा। सभी जगह अवैध होर्डिंग्स से शहर पटा पड़ा है। नगर पालिका को लेकर आम जनता के मन में नाखुशी बढ़ रही है। कुछ महीने पहले नगर पालिकाध्यक्ष मालती बासू के वार्ड में ही बीजेपी के चिह्न पर लड़ा सभासद प्रत्याशी चुनाव हार गया।
नगर पालिका नहीं हटवा रही अवैध होर्डिंग्स
यह हार सभासद से ज्यादा अध्यक्ष की हार मानी जा रही है। इसके बावजूद कामकाज में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा। बांदा के महाराणा प्रताप चौराहे पर अवैध होर्डिंग्स और पोस्टर शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं। प्रशासन ने इस चौराहे पर एक सेल्फी प्वाइंड बनाया था।
ये भी पढ़ें: Banda: कवि केदारनाथ अग्रवाल के जन्मोत्सव पर जुटे साहित्यकार, पुस्...





