Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पुलिस

दो हत्याओं के बाद राजधानी में फिर बेटियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

दो हत्याओं के बाद राजधानी में फिर बेटियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  लखनऊः राजधानी लखनऊ में बेटियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर पुलिस कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। बेटियों को सुरक्षा को लेकर पुलिस पर तमाम सवाल उठ रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का डर क्यों नहीं बन पा रहा है, क्या पुलिस अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभा रही है। क्या पुलिस अपना काम ठीक से नहीं कर रही है। अगर कर रही है राजधानी में बेटियों के कत्ल क्यों हो रहे हैं क्या हत्यारों में पुलिस और कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। ऐसे तमाम सवाल राजधानी की पुलिस पर उठ रहे हैं। दो दिन में दो युवतियों की नृशंस ढंग से हत्या, पहली वारदात बीकेटी में दूसरी मड़ियावा क्षेत्र में   बीते तीन दिनों में दो बेटियों की अलग-अलग हत्या की वारदात ने राजधानी के लोगों को सोचना पर मजबूर कर दिया है कि उनकी बेटियां कितनी सुरक्षित हैं। बख्शी तालाब इलाके में बीती 21 जून को  खेतों पर गई किशोरी की हत्या का पुलिस अब...
लखनऊ में अधिवक्ता की बेटी पालीटेक्निक छात्रा की हत्या, मड़ियावां में झाड़ियों में मिली लाश 

लखनऊ में अधिवक्ता की बेटी पालीटेक्निक छात्रा की हत्या, मड़ियावां में झाड़ियों में मिली लाश 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
लखनऊः राजधानी के इंदिरनगर में किराये पर रहकर पालीटेक्निक की पढ़ाई करने वाली छात्रा का शव मड़ियावा थाना क्षेत्र में झाड़ियों में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या करने की बात सामने आ रही है। छात्रा का पर्स और मोबाइल अबतक गायब है। पुलिस इस घटना को लूट के इरादे से की गई हत्या मानकर चल रही है लेकिन वारदात में कई रहस्यमय बिंदु अबतक अनसुलझे हैं  जिनको लेकर फिलहाल पुलिस उलझी हुई है। इंदिरानगर में किराए पर कमरा लेकर कर रही थी पालीटेक्निक की पढ़ाई   मड़ियावा थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा के अनुसार बीते दिवस यानी 22 जून की दोपहर करीब 12 बजे दिन में धैला गांव निवासी प्रेमा ने झाड़ियों में एक युवती को लहूलुहान पड़ा देखा था। पुलिस का कहना है कि युवती की सांस चल रही थी। सूचना के बाद वहां पहुंचकर उसके फौरन ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। उसका मो...
लखनऊ के बीकेटी में किशोरी की हत्या व रेप की आशंका, आईपीएस के फार्महाउस के मजदूरों पर शक

लखनऊ के बीकेटी में किशोरी की हत्या व रेप की आशंका, आईपीएस के फार्महाउस के मजदूरों पर शक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में घर से खेत चराने गई किशोरी की हत्या की घिनौनी वारदात प्रकाश में आई है। वारदार लखनऊ के बख्शी तालाब इलाके की है। मौके पर मिले सबूतों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला रेप और फिर हत्या करने का लग रहा है। पास के ही एक आईपीएस अधिकारी के फार्म हाउस पर काम करने वाले मजदूरों पर किशोरी के परिजनों ने शक जाहिर किया है। घर से जानवर चराने व पानी लेने निकली थी किशोरी, ट्यूबेल के पिछे पड़ी मिली लाश   पुलिस का कहना है कि किशोरी घर से अक्सर पास के खेत में जानवर चराने और वहां बने ट्यूबेल से पानी लेने जाया करती थी। उसका शव पानी से भीगा हुआ था और चेहरे व सिर पर भारी चीज से चोट के निशान और खून भी लगा हुआ है। आशंका है कि किशोरी वहां पानी लेने गई होगी और हत्यारों ने उसे रेप के लिए दबोचा होगा। बाद में उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया, पुलिस को ज...
उरई में युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, मौके पर फोरेंसिक टीम

उरई में युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, मौके पर फोरेंसिक टीम

Breaking News, उरई, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति नीति न्यूज, उरईः जिले में एक युवक का रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक की हत्या होने का अंदेशा है। हत्या में किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मामला जिले की डकोर कोतवाली क्षेत्र में शताब्दी महाविद्यालय का है। हत्या की सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे हुए हैं। उधर, पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। साथ ही फोरेंसिक की टीम ने भी मौके पर जाकर सबूत इकट्ठा किए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।...
बांदाः जनाजे से लौट रहे सीनियर सिटीजन पर बदमाशों का हमला, लोगों ने पहुंचकर बचाया

बांदाः जनाजे से लौट रहे सीनियर सिटीजन पर बदमाशों का हमला, लोगों ने पहुंचकर बचाया

बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः जनाजे में शामिल होकर लौट रहे एक सीनियर सिटीजन को बदमाशों ने घेरकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। उनके चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने भागकर उनकी जान बचाई। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से ऐसा किया है। बताया जाता है कि तिन्दवारी क्षेत्र के धौसड़ गांव निवासी वजीर शाह (55) अपने भांजे असगर अली निवासी फतेहपुर मल्लावां के जनाजे में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय उनको अंधेरा हो गया। तिन्दवारी से वह गांव की ओर पैदल ही चल पड़े। रास्ते में संहिगा मोड़ के निकट अज्ञात लोगों ने पीछे से हमला करके उनको पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने जान बचाने को शोर मचाया। मौजूद लोगों ने दौड़कर उनको बचाया। मामले की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की रिपोर्ट लिख ...
घर से निकले युवक की हत्या, हादसे में एक अन्य की मौत

घर से निकले युवक की हत्या, हादसे में एक अन्य की मौत

Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
 समरनीति न्यूज, सीतापुरः  जिले में बीते 24 घंटों में अलग-अलग जगहों पर दो युवकों की मौत के मामले सामने आए हैं। इनमें से एक की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं दूसरे की हादसे में मौत हो गई। पहली घटना जिले के रामकोट थाना क्षेत्र की है वहां के सहरोई कालिका निवासी बक्श निवासी त्रिवेणी (35) पुत्र छेद्दू का शव गांव के बाहर खेत में मंगलवार सुबह बरामद किया गया है। रामकोट में घर से निकले युवक का शव मिला, परिजनों को हत्या की आशंका   परिजनों के अनुसार त्रिवेणी सोमवार दोपहर पड़ोस के गांव महमूदपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का लती था। थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। मिश्रिख थाना क्षेत्र में हादसे में आम...

कानपुर में आश्रय देने का झांसा देकर युवती से किया रेप, बंधक बनाकर कराई वेश्यावृति, मां-बेटे पर आरोप 

Breaking News
कानपुर में आश्रय देने का झांसा देकर युवती से किया रेप, बंधक बनाकर कराई वेश्यावृति, मां-बेटे पर आरोप

महोबा में बालू का ओवरलोड ट्रैक्टर पलटने के चालक की दर्दनाक मौत, सीमावर्ती डिगरिया घाट की घटना 

Breaking News
महोबा में बालू का ओवरलोड ट्रैक्टर पलटने के चालक की दर्दनाक मौत, सीमावर्ती डिगरिया घाट की घटना
महोबा में अवैध खनन पर वर्चस्व को लेकर बालू माफियाओं में गोलियां चलीं

महोबा में अवैध खनन पर वर्चस्व को लेकर बालू माफियाओं में गोलियां चलीं

Breaking News, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः अवैध खनन को लेकर बुंदेलखंड में फिर गैंगबार होने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। हालात धीरे-धीरे बेकाबू होते जा रहे हैं। गत दिवस महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में बराना घाट पर अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर बालू माफियाओं के दो गुटों में जमकर गोलियां चलीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग दहशत में आ गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया। लेकिन तबतक ना तो माफिया वहां थे और ना ही उनका कोई सुराग। बराना घाट पर वर्चस्व को लेकर दो बालू माफियाओं गुटों में लंबे समय से छिड़ी है जंग    सूत्र बतातें हैं कि बराना घाट पर लंबे समय से अवैध बालू खनन चल रहा है जिसे लेकर दो गुट काफी समय से आपस में भिड़े हुए हैं। दोनों अपना-अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। इसी को लेकर गोलिया...
सीतापुर में बंद कमरे में मिली मकान मालिक की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

सीतापुर में बंद कमरे में मिली मकान मालिक की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के सिंधौली कस्बे में एक बंद मकान के कमरे में मकानमालिक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कस्बे के विवेक नगर मोहल्ले में एक मकान मालिक की  लाश मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मकान मालिक रवि पांडे (32) मृत अवस्था में अपने घर के एक कमरे में बंद पाया गया। मकान में ही किराएदार फुरकान भी रहता था। उसने उसके मकान का एक हिस्सा चूड़ी गोदाम के लिए ले रखा था। बताते हैं कि शव तीन से चार दिन पुराना होने की आशंका जाहिर की जा रही है क्यों शव की हालत काफी खराब हो गई थी। किराया देने गए किराएदार ने लाश देखी तो पुलिस को दी मामले की सूचना  अंदेशा है कि घर में अकेले होने के कारण बीमारी से उसकी मौत हो गई है और किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी है। दरअसल, किरायदार मकान का किराया देने तीसरी मंजिल पर गया था। वहां शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत ही मामले की जा...