Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदाः जनाजे से लौट रहे सीनियर सिटीजन पर बदमाशों का हमला, लोगों ने पहुंचकर बचाया

बदमाशों की पिटाई से घायल वजीर शाह, परिवार के युवक के साथ।

समरनीति न्यूज, बांदाः जनाजे में शामिल होकर लौट रहे एक सीनियर सिटीजन को बदमाशों ने घेरकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। उनके चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने भागकर उनकी जान बचाई। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से ऐसा किया है।

बताया जाता है कि तिन्दवारी क्षेत्र के धौसड़ गांव निवासी वजीर शाह (55) अपने भांजे असगर अली निवासी फतेहपुर मल्लावां के जनाजे में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय उनको अंधेरा हो गया। तिन्दवारी से वह गांव की ओर पैदल ही चल पड़े।

रास्ते में संहिगा मोड़ के निकट अज्ञात लोगों ने पीछे से हमला करके उनको पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने जान बचाने को शोर मचाया। मौजूद लोगों ने दौड़कर उनको बचाया। मामले की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की रिपोर्ट लिख रही है।