Saturday, May 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पुलिस

सनसनीः बुलंदशहर में महिला की हत्या कर ईंटभट्टे पर फेंकी लाश

सनसनीः बुलंदशहर में महिला की हत्या कर ईंटभट्टे पर फेंकी लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
बुलंदशहरः   बुलंदशहर में एक महिला की हत्सया का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बुलंदशहर के सिकंदरबाद क्षेत्र के अंधेल ईंट भट्टे पर एक महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। भट्टे पर काम करने वाले लोगों ने सुबह भट्टा मालिक और पुलिस को इसका जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन मौके की पस्थितियों से साफ है कि उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।...
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बाबरिया

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बाबरिया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  लखनऊ एसटीएफ ने एक 50 हजार के इनामी खतरनाक बाबरिया को रामपुर जिले से धर दबोचा। बताया जाता है कि लखनऊ में बीती 3 फरवरी को हुई पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गैंग के चार बदमाश राजेश, मनोज, राजू और महेंद्र पकड़े गए थे जबकि गिरोह का सरगना विनोद अपने अन्य साथी कालिया, रामवीर और दयाराम के साथ भागने में सफल रहा था। तभी से एसटीएफ इनकी तलाश में सक्रिय थी। हांलाकि गैंग के सरगना विनोद को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन बाकी हाथ नहीं आ रहे थे। मलिहाबाद, काकोरी और बाराबंकी समेत कई वारदातों में रहा शामिल इस गैंग के फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी (एसटीएफ) अभिषेख सिंह ने सीओ (एसटीएफ) पी.के. मिश्रा को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए थे। सीओ मिश्रा ने एसटीएफ इंस्पेक्टर अंजनी तिवारी के नेतृत्व में टीम को जिम्मेदारी सौंपी थी। इंस्पेक्टर श्री तिवारी ने बताया कि काफी सुरागकसी के बाद रामपु...

ललितपुरः अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सभी हैरान, पुलिस परेशान

Breaking News
ललितपुरः शहर के मुहल्ला आजादपुरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बंद कमरे में पड़ा हुआ मिला। व्यक्ति की मौत की जानकारी पुलिस को तब हो सकी, जब आसपास के लोगों ने बदबू आने पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरा खुलवाकर बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।...
विधायकों को धमकी देने वाले तकनीकि के मंझे खिलाड़ी

विधायकों को धमकी देने वाले तकनीकि के मंझे खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  भाजपा के विधायकों को धमकियां देने वाले अपराधि फुल्ली प्रोफेशनल हैं और तकनीकि में काफी मझे हुए खिलाड़ी हैं। यह वजह है कि देश की जांच एजेंसियां उनके बारे में कोई सुराग नहीं लगा पा रही हैं। दरअसल, सूत्रों की माने तो जांच एजेंसियों को धमकी देने वालों को पकड़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका बड़ा कारण है अपराधियों का तकनीकि रूप से मंझा हुआ होना है। वर्चुअल नंबरों का किया उपयोग, लोकेशन कभी अमेरिका तो कभी पाकिस्तान दिख रही मतलब अपराधी तकनीक के अच्छे जानकार हैं। अपराधियों ने विधायकों को धमकी वाले जो मैसेज भेज हैं उसमें उन्होंने प्राक्सी आइपी एड्रेस से लेकर अन्य बातों में भी काफी सावधानियां बरती हैं। यानी जांच एजेंसियों से बचने के लिए पहले ही फंडे अपना चुके हैं। इन अपराधियों ने धमकी देने को तीन वर्चुअल नंबरों का उपयोग किया है। जानकार बताते हैं कि अमूमन वर्चुअल नंबरों की आ...
हमीरपुर के ग्राम करियारी में युवक ने लगाई फांसी 

हमीरपुर के ग्राम करियारी में युवक ने लगाई फांसी 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
हमीरपुर ः जिले के करियारी गांव निवासी रामजीवन (38) ने बीती रात अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि उनको घटना के कारण के विषय में कोई जानकारी नहीं थी। परिवार के लोगों का कहना है कि बीती रात वे लोग गांव में हो रहे यज्ञ आयोजन को देखने के लिए गए थे। वहां से देर रात सब लोग लौटे तो रामजीवन घर में मृत मिला। परिवार के लोगों ने रात में ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का कहना है कि बीती 16 तारीख को वे लोग यमन से लौटकर आए थे और 27 तारीख को उनको वापस लौटना था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।...