Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पुलिस

सीतापुरः दोस्तों ने ही किया था मनीष का कत्ल, शराबखोरी में बाइक बनी वजह

सीतापुरः दोस्तों ने ही किया था मनीष का कत्ल, शराबखोरी में बाइक बनी वजह

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः पिसावां थाना क्षेत्र में मनीष हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुलासे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मनीष की हत्या उसे के दो शराबी दोस्तों ने की थी। हत्या की वजह मनीष की बाइक निकली। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि बीती 24 मार्च को पिसावां थाना क्षेत्र में बरगांवा गांव के पास खेतों में गन्ना कटाई का काम कर रहे मजदूरों को एक कंकाल मिला था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कपड़ों से पहचान सकी थी पत्नी   बाद में कंकाल की पहचान कपड़ों से मनीष निवासी नादन के रूप में उसकी पत्नी रिंकी ने की थी। रिंकी ने पति के लापता होने की सूचना भी थाने पर दर्ज करा रखी थी। कंकाल रूप शव की पहचान होने के बाद यह तय हो गया था कि...
बांदा में शादी के 30 दिन बाद 22 साल की प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत, आगरा में था मायका..

बांदा में शादी के 30 दिन बाद 22 साल की प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत, आगरा में था मायका..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः माता-पिता ढेरों सपने सजाने अपनी लाडली को मायके से शादी करके विदा करते हैं। कलेजे को टुकड़े को हजारों-लाखों आशिर्वाद देकर उसकी खुशी को हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसा ही आगरा की प्रियंका खरे के माता-पिता ने भी एक माह पहले बांदा के देवर्षि खरे के साथ बेटी की शादी के वक्त कुछ ऐसा ही किया था, लेकिन उनको पता नहीं था कि जिस बेटी को वह खुशी-खुशी विदा कर रहे हैं उसकी 1 माह बाद ही ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो जाएगी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका के माता-पिता और परिवार वालों पर क्या गुजर रही होगी। एक सप्ताह पहले ही विदा होकर आई थी ससुराल  दरअसल, शहर के कैलाशपुरी निवासी देवर्षि खरे के घर में उसकी नवविवाहित पत्नी प्रियंका (22) की शव संदिग्ध हालात में कमरे में फांसी पर लटकता मिला। शादी को मुश्किल से एक महीना हुआ था और नवविवाहिता की संदिग्ध मौत कई सवाल छोड़ गई। सूचना पर ...
बांदा में थाने के पास युवक की लाश मिलने से सनसनी फैली, 4 दिन से लापता था, हत्या की आशंका

बांदा में थाने के पास युवक की लाश मिलने से सनसनी फैली, 4 दिन से लापता था, हत्या की आशंका

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में चिल्ला थाने के पास एक युवक का क्षत-विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके पर छानबीन भी की। थाने से कुछ दूरी पर शव मिलने की सूचना पूरे इलाके में फैल गई। काफी देर तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। भतीजे ने मृतक को पहचाना  बाद में चिल्ला के लोमर गांव निवासी अनुभव तिवारी ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान अपने चाचा सोनू तिवारी (35) के रूप में की। सोनू का कहना है कि उसका चाचा बीते चार दिन से लापता था। उसने आरोप लगाया है कि साजिश के तहत हत्यारों ने उसके चाचा को मौत के घाट उतारा होगा। चिल्ला थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ेंः बांदा में इकलौते बेटे ने जमीन के लिए ...
‘मरहम’ के लिए अस्पताल में डाक्टर और ब्लाक प्रमुख में चले लात-घूंसे, दोनों को गंभीर चोटें

‘मरहम’ के लिए अस्पताल में डाक्टर और ब्लाक प्रमुख में चले लात-घूंसे, दोनों को गंभीर चोटें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वरुण यादव और प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के डाक्टर के बीच एक मरहम को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि ब्लाक प्रमुख और डाक्टर दोनों को ही चोटें आईं। ब्लाक प्रमुख अपने समर्थकों के साथ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने अस्पताल पहुंचे। वहां से पुलिस ने उनको मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, सीएमओ डा. संतोष कुमार ने मीडिया कर्मियों को बताया है कि चिकित्साधिकारी को भी गंभीर चोटें आई हैं, कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि चिकित्सक और ब्लाक प्रमुख दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तिंदवारी का है मामला  बताते हैं कि शुक्रवार को तिंदवारी ब्लाक प्रमुख वरुण यादव अपने कई समर्थकों के साथ तिंदवारी स्वास्थ केंद्र पहुंचे और वहां चिकित्साधिकारी डा. देव से बातचीत की। बताते हैं कि ब्लाक प्रमुख वरुण ने डाक्टर से एक मरहम देने को क...
कानपुर में युवक का बेरहमी से कत्ल, पनकी औद्योगिक क्षेत्र में फेंका शव

कानपुर में युवक का बेरहमी से कत्ल, पनकी औद्योगिक क्षेत्र में फेंका शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के पनकी औद्योगिक एरिया सराय मीता में एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने संभवतः उसे सिर पर लोहे की राड जैसी चीज से प्रहार किया है। शुक्रवार सुबह इलाके में एक तालाब के पास उक्त युवक का फेंका हुआ शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शुक्रवार दोपहर तक मृतक युवक की शिनाख्त करने का प्रयास करती रही, लेकिन मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। सिर से बहता मिला खून   युवक के सिर से खून बहता मिला है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की और सबूत इकट्ठा करने का प्रयास किया। वहीं डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी वेस्ट संजीव सुमन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही इंस्पेक्टर पनकी अजय सिंह ने इस मामले में कहा ह...
बड़ी खबरः बांदा में महिला प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान

बड़ी खबरः बांदा में महिला प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। अंतरजातीय विवाद करने वाली एक प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला जिलेके गिरवां थाना क्षेत्र का है। वहां के ग्राम छिबांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका 29 वर्षीय सबनम नाजमी पुत्री अली अकबर निवासी बरूआ सागर (झांसी) जनपद ने गुरुवार सुबह स्कूल के अपने कक्ष में रस्सी से फांसी लगा ली। स्कूल में जब कर्मचारी पहुंचे तो उनका शव पंखे से लटकता मिला। समय से पहले पहुंची थीं स्कूल   पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर यूपी 100 कर्मी आनन-फानन शिक्षिका को जिला अस्पताल ले गए। वहां से डाक्टरों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। अन्य शिक्षकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने पड़ोसी अनिकेत कुशवाहा से लगभग पांच वर्ष पहले अंतरजातीय शादी की थी। ये भी पढ़ेः बांदा शहर के पाॅश इलाके में लाखों का हाईप्...
सनसनीः यूपी में दिनदहाड़े बसपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या, एक के बाद एक 6 गोलियां मारी

सनसनीः यूपी में दिनदहाड़े बसपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या, एक के बाद एक 6 गोलियां मारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गाजियाबादः जिले में हुई एक दुस्साहसिक वारदात में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर एक बसपा नेता की हत्या कर दी। हत्यारों ने एक के बाद एक 6 गोलियां बसपा नेता के सीने में मारी। बसपा नेता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे हवा में असलहे लहराते हुए वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बार्डर थाना पुलिस ने इधर-उधर काफी हाथ-पैर मारे लेकिन हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की जानकारी होने पर बसपा के कई नेता मौके पर पहुंचे। मार्निंग वाक के वक्त घेरकर हत्या की  बताया जाता है कि दिल्ली-यूपी बॉर्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे बहुजन समाज पार्टी के नेता शब्बर जैदी (55) घर से मार्निंग वाक के लिए निकले थे। वह...
बांदा में पुलिस पर पथराव के बाद बवाल, मां-बाप व बेटे समेत 12 गिरफ्तार, भाजपा नेताओं का पुलिस पर आरोप

बांदा में पुलिस पर पथराव के बाद बवाल, मां-बाप व बेटे समेत 12 गिरफ्तार, भाजपा नेताओं का पुलिस पर आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बवाल कर रहे व्यक्ति को काबू में करने पहुंची पुलिस की डायल-100 गाड़ी पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए और पुलिस कर्मियों को पीटा गया। इसके बाद आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और आरोपियों को काबू में किया। पुलिस ने पिता-पुत्र और मां समेत 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं कई अज्ञात लोगों को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। उधर, भाजपा नेताओं ने मामले में पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने ग्रामीणों को घर में घुस-घुसकर पीटा है। आरोप है कि पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक समेत कई निर्दोषों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। एक शराबी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस  भाजपाइयों ने डीआईजी और एसपी से भी मिलकर मामले की शिकायत की है। वहीं पुलिस की ओर से पीड़ित होमगार्ड, डा...
बांदा में घर से नाराज होकर निकली इंटर की छात्रा ने केन नदी पुल से कूदकर दी जान

बांदा में घर से नाराज होकर निकली इंटर की छात्रा ने केन नदी पुल से कूदकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घर से किसी बात से नाराज होकर निकली छात्रा ने केन नदी के पुल से कूदकर जान दे दी। यह घटना उस वक्त हुआ जब 16 वर्षीय इस छात्रा को रोकने के लिए उसका भाई भी पीछे-पीछे जा ही रहा था लेकिन भी छात्रा की जान नहीं बच सकी। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोग पहले तो शव को घर ले गए, लेकिन बाद में छात्रा के पिता ने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार दोपहर की घटना  बताया जाता है कि शहर के स्वराज कालोनी निवासी हीरालाल की बेटी पूनम (16) किसी बात को लेकर घर से निकल गई। उसे रोकने के लिए भाई भी साथ-साथ गया। भागते-भागते वह केन नदी के पुल पर पहुंच गई। वहां पहुंचकर उसने नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह भाई ने अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। ...
लखनऊ में सनसनी, कृष्णानगर में बैग के भीतर टुकड़ों में मिली महिला की लाश

लखनऊ में सनसनी, कृष्णानगर में बैग के भीतर टुकड़ों में मिली महिला की लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के कृष्णानगर इलाके में सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया। बाद में बैग में भरकर लोहिया ला विश्वविद्यालय के सामने पार्किंग के बाहर बेंच पर रख दिया गया। लावारिस बैग की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, जांच में खुलासा  कई घंटे तक जब बैग को लेकर कोई नहीं आया तो आसपास के लोगों ने शक होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। बैग के पास से दुर्गंध आ रही थी और जब पुलिस ने उसे खोला तो लोगों के होश उड़ गए। लगभग 35 से 40 साल उम्र की महिला का शव उसमें रखा मिला। महिला का सिर, हाथ अलग थे। बताया जाता है कि पुलिस को मौके से एक फटा हुआ पत्र भी मिला है। उसके सहारे पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांचकर रही है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में दुस्साहसिक वारदात, बदमाशो...