Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: छानबीन

बांदा में डबल मर्डरः महिला और युवक की धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या, घर में पड़े मिले शव

बांदा में डबल मर्डरः महिला और युवक की धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या, घर में पड़े मिले शव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक सनसनीखेज वारदात के दौरान एक महिला और एक युवक की गला रेतकर नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दोनों शव महिला के घर में पड़े मिले। मरने वाले महिला की शिनाख्त हो गई है जबकि मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र साहा ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। कमासिन थाना क्षेत्र में हुई वारदात   बताया जाता है कि कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा गाँव निवासी सुनीता देवी (35) पत्नी रामनिहोर यादव की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसके साथ ही एक अन्य युवक की भी हत्या कर दी गई है। दोनों के शव खून से लतपथ हालत में सुनीता के घर में पड़े मिले हैं। डबल मर्डल की इस वारदात की जानकारी होते ही गांव में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले...
कानपुर में महिला वकील के घर में घुसकर बेटी की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या

कानपुर में महिला वकील के घर में घुसकर बेटी की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक महिला वकील की बेटी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब 23 साल की लड़की घर में अकेली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारे दिनदहाड़े कर गए वारदात  बताया जाता है कि वारदात नौबस्ता के केशव नगर इलाके में हुई। वहां 23 साल की बेटी स्नेहा के साथ रहने वाली अधिवक्ता पदमा रोज की तरह सुबह कानपुर कोर्ट के लिए निकल गईं। इसके बाद शाम को घर पर कुरियर देने के लिए एक व्यक्ति पहुंचा। ये भी पढ़ेंः कानपुर में रास्ते से गायब हुई 22 साल की लड़की, हत्या कर शव फेंक गए हत्यारे.. वहां बार-बार घंटी बजाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। उसने पास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पड़ोसियों ने घर में स्नेहा को आवाज लगाई, तो घर के पालतू कुत्ते ने भोंकना शुरू कर दिया। अनहोनी की आशंका ...
बांदा में साइबर क्राइम, जेब में एटीएम और चैन्नई से निकल गए रुपए, छानबीन करेगी पुलिस

बांदा में साइबर क्राइम, जेब में एटीएम और चैन्नई से निकल गए रुपए, छानबीन करेगी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अपने एटीएम और उससे जुड़ी गोपनीय जानकारी, जैसे पासवर्ड और सीवीवी को जरा संभालकर रखिए, क्योंकि साइबर अपराधी कहीं से भी आपकी मेहनत की गाढ़ी कमाई पार कर सकते हैं। जी, हां, बांदा के एक युवक के साथ ऐसा ही हुआ है। वह परिवार के साथ घर पर मौजूद रहा और उसे पता तक नहीं चला कि चैन्नई में बैठे किसी शख्स ने उसके एटीएम से हजारों की नगदी पार कर दी। शिकायत पर बैंक ने टका सा जवाब दे दिया, कि हम कुछ नहीं कर सकते हैं। बैंक से राहत न मिलने पर डीएम से गुहार  पीड़ित ने डीएम आफिस में जाकर शिकायत की। वहां से अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय को न्यायोचित कार्रवाई के लिए लिखा गया है। कुल मिलाकर पीड़ित के पैसे गए वो अलग और अब धक्के भी खा रहा है। ये भी पढ़ेंः बांदा में नाबालिग साली से जीजाओं ने कर डाला गैंगरेप, फिर सालों-ससुर ने सिखाया ऐसा सबक कि… जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव के ...
चित्रकूट में दिनदहाड़े स्कूल कंपाउंड में  बस से पिस्टल लगाकर व्यवसाई के दो जुड़वां बेटों का अपहरण, पुलिस ने घेरा जंगल

चित्रकूट में दिनदहाड़े स्कूल कंपाउंड में बस से पिस्टल लगाकर व्यवसाई के दो जुड़वां बेटों का अपहरण, पुलिस ने घेरा जंगल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः चित्रकूट में आज एक बड़ी दुस्साहसिक वारदात हो गई। दिनदहाड़े पिस्टल तानकर अपहरणकर्ता स्कूल से दो सगे जुड़वा भाइयों को उठा ले गए। अपहरण की इस दुस्साहसिक वारदात को अपहरणकर्ताओं ने नयागांव थाना क्षेत्र के जानकीकुंड सद्गुरू ट्रस्ट स्कूल के कंपाउंड में घुसकर स्कूल बस से अंजाम दिया। उधर, मंगलवार रातभर पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जंगल तलाशती रही, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला है। तेल व्यवसाई के बेटे हैं दोनों बच्चे   अपहरणकर्ता स्कूल के लंच टाइम के बीच वहां से ब्रजेश रावत के दो जुड़वा बच्चों शिवांश और देवांश को उठा ले गए। दोनों बच्चों का अपहरण बाइक से हुआ। स्कूल से लंच टाइम में वारदात  बताया जाता है कि बच्चों के पिता ब्रजेश रावत के पिता का तेल का कारोबार है जो बड़े व्यवसाई हैं। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस सक्रिय हो ...
फतेहपुर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सर्राफा भाइयों से लाखों की नगदी-जेवर लूटे, तमंचे की बट से फोड़ा सिर

फतेहपुर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सर्राफा भाइयों से लाखों की नगदी-जेवर लूटे, तमंचे की बट से फोड़ा सिर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में आपराधिक वारदातों की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आज दिनदहाड़े बदमाशों ने दो सगे भाइयों से लाखों की नगदी-जेवर लूट लिए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। वहीं पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में भैरवा कला गांव के पास बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकान जाते समय रास्ते में वारदात   वहां बाइक सवार सर्राफा कारोबारी मंडवा निवासी राजन सोनी और उनके चचेरे भाई चेतन सोनी को सुबह लगभग 11 बजे बदमाशों ने रोका। बदमाश भी दो बाइकों पर सवार थे। बताते हैं कि राजन बाइक चला रहा था जबकि चेतन उसके पीछे बैठा हुआ था। ये भी पढ़ेंः बैंक मैनेजर ने ही ग्राहक के खाते से उड़ा दिए 32 लाख, इस अंदाज में हाईटेक लूट को दिया अंजाम.. भैरवा कला गांव के पास स...
बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की ससुराल में जलकर मौत, परिवार बेहाल 

बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की ससुराल में जलकर मौत, परिवार बेहाल 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी तेजिया (35) की बीता शाम संदिग्ध हालात में झुलस गईं। उन्हें गंभीर हालत में बबेरू स्वास्थ केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में बांदा रेफर कर दिया गया। पुलिस कर रही जांच  जिला अस्पताल में उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान मौत से जूझते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के पति का कहना है कि तेजिया चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान उनके कपड़ों में आग लग गई और वह झुलस गईं। ये भी पढ़ेंः बांदा में 19 साल के युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार के लोग नहीं बता पाए वजह आग में पूरा घर और गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया है। हांलाकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। मृतका अपने पीछे 3 पुत्र व 4 पुत्रियां छोड़ गईं हैं।  ...
ओवरब्रिज पर सुसाइड नोट छोड़कर युवक ने नदी में लगाई छलांग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान..

ओवरब्रिज पर सुसाइड नोट छोड़कर युवक ने नदी में लगाई छलांग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्कः नदी के पुल पर पहुंचे युवक ने अजीबो-गरीब कदम उठाया। नदी के पुल पर सुसाइड नोट छोड़ा और उसके बाद नदी में छलांग लगा दी। उसके नदी में कूदने के बाद आसपास के लोगों का ध्यान उस ओर गया। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया। नदी में गोताखोरों को उतारा गया है ताकि कूदने वाले युवक की तलाश की जा सके। सुसाइडनोट में किया परेशानी का जिक्र  कई घंटे के रेसक्यू के बाद भी अबतक डूबे हुए युवक का पता नहीं चला है लेकिन सुसाइड नोट में लिखी युवक के नदी में कूदने की वजह चौंकाने वाली होने के साथ ही परेशान करने वाली भी है। दरअसल, इस युवक ने परेशान होकर कौशांबी जिले के कोखराज थाना इलाके के सिरोही गंगा ओवरब्रिज से छलांग लगी दी है। ये भी पढ़ेंः वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, बस एक मैसेज से चल जाएगा पता.. बताया गया कि घटना स्थल पर पुलिस को सुसाइड ...
बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में युवती का अर्द्धनग्न शव फेंककर भागे हत्यारे, हाथ पर लिखा है “रुचि .डी”

बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में युवती का अर्द्धनग्न शव फेंककर भागे हत्यारे, हाथ पर लिखा है “रुचि .डी”

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा और फतेहपुर बार्डर पर यमुना नदी के किनारे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार तड़के सुबह कुछ हत्यारे एक युवती की लाश को अर्द्धनग्न हालत में बेंदाघाट के पास यमुना पुल से नदी में फेंक गए। युवती के दोनों हाथों पर ताजी मेहंदी लगी हुई है जबकि उसके एक हाथ पर एक नाम भी लिखा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां छानबीन की। साथ ही शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने आशंका जताई है कि युवती शादीशुदा लग रही है। वहीं उसकी हत्या से पहले उसके साथ रेप या गैंगरेप की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। दोनों हाथों में रची है एक-दो दिन पुरानी मेहंदी  बताते हैं कि आज तड़के सुबह बेंदाघाट पुल के नीचे यमुना नदी में फतेहपुर की तरफ वाले हिस्से में लोगों ने एक युवती का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर बेंदाघाट चौकी और फतेहपुर जिले...
..जब सड़क पर चलते-चलते धू-धूकर जल उठा ट्रक, चालक का कहीं अता-पता तक नहीं

..जब सड़क पर चलते-चलते धू-धूकर जल उठा ट्रक, चालक का कहीं अता-पता तक नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बिजनौरः जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र में एक ट्रक में चलते-चलते अचानक आग लग गई। इस ट्रक में प्लास्टिक का सामान लदा हुआ था जबतक लोग आग बुझा पाते आग ने ट्रक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ट्रक जलकर राख हो गया। बीती रात की घटना से मचा हड़कंप  हांलाकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को किनारे कराकर यातायात चालू कराया। ये भी पढ़ेंः ..जब अचानक धू-धू कर जल उठी स्लीपर बस, यात्रियों ने कूद-कूदकर बचाई अपनी जानें इस दौरान ट्रक चालक का कुछ अता-पता नहीं चला। आग लगने की यह घटना हल्दौर के पैजनियां मार्ग पर बीती रात हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पता कराया जा रहा है कि ट्रक कहां का है और उसमें आग कैसे लगी।...
बांदा में युवक की जिंदा जलकर मौत, संदिग्ध हालात में लगी घर में आग से 3 और घर हुए स्वाहा

बांदा में युवक की जिंदा जलकर मौत, संदिग्ध हालात में लगी घर में आग से 3 और घर हुए स्वाहा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक ह्रदय विदारक घटनाक्रम के दौरान एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग में जलकर घर में सो रहे एक युवक जिंदा जलकर मौत हो गई। इतना ही नहीं आग में आसपास के तीन घर भी चपेट में आ गए। इससे चार घरों की संपत्ति पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हांलाकि मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक नशे का लती था और हो सकता है कि नशे की हालत में दीपक गिरने से आग लगी हो। हांलाकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।  बबेरू के सत्नांव गांव का मामला  बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के सत्नांव गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद के चार बेटे हैं। इनमें सबसे छोटा ओमकार (24) अविवाहित था और गांव में ही अलग घर में अकेला रहता था। बताते हैं कि बीती रात अचानक लोगों ने उसके घर और आसपास के घरों में आग की लपटे उठती देखीं। आग देखकर पूरे गांव...