Friday, March 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

रात में प्रेमिका के घर पहुंचे युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, फिर दी चोर की सूचना..

रात में प्रेमिका के घर पहुंचे युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, फिर दी चोर की सूचना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक युवक अपनी प्रेमिका के बुलाने पर देर रात उसके घर मिलने पहुंच गया। दोनों रात में प्रेमप्रसंग में व्यस्त थे। इसी बीच महिला के पति, देवर व अन्य घरवाले जाग गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और चोर-चोर का शोर मचाकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। परिवार वालों ने पीट-पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया। बाद में पुलिस को सूचना दी कि घर में चोर घुस आया था, उसे पीटा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां युवक की मौत हो गई। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने बिना देर किए महिला के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो लोग फरार बताए जा रहे हैं। SP अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर किया मुआयना पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव की रहने वाली एक महिला के गांव के ही व्यक्...
सावरकर को पढ़ेंगे यूपी बोर्ड के विद्यार्थी, साथ में इन महापुरुषों की जीवनगाथाएं भी..

सावरकर को पढ़ेंगे यूपी बोर्ड के विद्यार्थी, साथ में इन महापुरुषों की जीवनगाथाएं भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी बोर्ड के विद्यार्थी अब विनायक दामोदर सावरकर की जीवन गाथा को भी पढ़ेंगे। दरअसल, बोर्ड ने पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। करीब 50 महारुषों की जीवन कथा को बोर्ड के पाठ्यक्रम में जोड़ा गया है। इन जीवन गाथाओं को 9वीं से 12वीं तक के नैतिक शिक्षा विषय में जोड़ा गया है। पाठ्यक्रम में शामिल हुईं 50 महापुरुष की जीवन कथाएं सावरकर के अलावा महावीर जैन, पं. दीन दयाल उपाध्याय, भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय, राजा राम मोहन राय, सरोजनी नायडू, अरविंद घोष और नाना साहब की जीवन कथा भी बोर्ड पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगी। नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय में शामिल इन महापुरुषों की जीवन कथाएं जुलाई में स्कूलों के खुलने पर पढ़ाई जाएंगी। बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक नैतिक शिक्षा विषय में जोड़ा दरअसल, बोर्ड की वेबसाइट पर इन पाठ्यक्रमों में महापुरुषों के नाम शामिल कर जारी कर द...
महोबा में मूसलादार बारिश तबाही जैसे हालात, टापू बने मोहल्ले

महोबा में मूसलादार बारिश तबाही जैसे हालात, टापू बने मोहल्ले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : मानसून की पहली बारिश ने महोबा में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। 5 घंटे की मूसलाधार बारिश से सड़कें और गलियां लबालब भर गईं। जलभराव ने तबाही मचा दी। गौरहारी-विजयपुर मार्ग की सड़क और दो पुलिया बारिश में बह गईं। दरअसल, बुधवार रात करीब डेढ़ बजे अचानक मौसम बदला। फिर तेज हवाओं के साथ सुबह करीब साढ़े 6 बजे तक झमाझम बारिश हुी। सड़कों पर दो-ढाई फुट ऊंचा पानी भर गया। बजरंगवार्ड, लवकुशनगर तिराहा, सुभाषनगर, काजीपुरा, जारीगंज समेत कई इलाके बारिश के पानी से टापू जैसे बन गए। बारिश में गौरहारी-विजयपुर मार्ग की सड़क भी बह गई। बुंदेलखंड विकास निधि से दो महीने पहले इस सड़क का निर्माण हुआ था। लोगों ने इसपर नाराजगी जताई। महोबा में 12 घंटे के भीतर 172 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। ये भी पढ़ें : कानपुर में आयकर छापे, ज्वेलर्स और एमराल्ड के प्रमोटर के ठिकानों पर कार्रवाई...
खास खबर : यूपी में लागू हुई LADCS प्रणाली, ऐसे लोगों को मिलेगी कानूनी मदद..

खास खबर : यूपी में लागू हुई LADCS प्रणाली, ऐसे लोगों को मिलेगी कानूनी मदद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जनता को फ्री कानूनी सहायता के लिए एलएडीसीएस व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत दो वर्ष के लिए लागू की गई है। कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली (एलएडीसीएस) के तहत आम लोग फ्री कानूनी सहायता ले सकेंगे। जनता से ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील योगी सरकार ने प्रदेश की जनता से इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है। बताते हैं कि एलएडीसीएस प्रणाली में चीफ, डिप्टी एवं असिस्टेंट काउंसिल होंगे। ये भी पढ़ें : UP : पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, होमगार्ड की मौत-सिपाही समेत दो घायल इनके द्वारा आम जन को कानूनी सहायता दी जाएगी। दरअसल, योगी सरकार का एलएडीसीएस लागू करने का उद्देश्य समाज के कमजोर और निर्बल वर्गों को प्रभावी कानूनी मदद देना है। ऐसे लोग उठा सकेंगे LADCS का लाभ प्रदेश की पी...
UP : पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, होमगार्ड की मौत-सिपाही समेत दो घायल

UP : पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, होमगार्ड की मौत-सिपाही समेत दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनी न्यूज, बांदा : बांदा में पुलिस की पीआरबी गाड़ी चिल्ला थाना क्षेत्र में बुधवार को अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। सवार होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं होमगार्ड का बेटा और सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि पीआरबी होमगार्ड चला रहा था। चिल्ला थाना क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार यूपी-112 की पीआरबी-795 में तैनात पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव का होमगार्ड रामनरेश चंदेल (50) अपने साथी सिपाही जालौन के कुठौंद के खरका पिपरी के दीपक कुमार (30) के साथ पपरेंदा गांव से चिल्ला की ओर जा रहे थे। ये भी पढ़ें : बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-हम राष्ट्र के लिए लड़ रहे, वो कुर्सी के लिए बताते हैं कि गाड़ी होमगार्ड चला रहा था। पपरेंदा गांव के पास होमगार्ड का बेटा राजा (25) मिल गया। उसे पिता ने गाड़ी में बैठा लिया। ...
कानपुर में आयकर छापे, ज्वेलर्स और एमराल्ड के प्रमोटर के ठिकानों पर कार्रवाई

कानपुर में आयकर छापे, ज्वेलर्स और एमराल्ड के प्रमोटर के ठिकानों पर कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : गुरुवार सुबह बिरहाना रोड पर स्थित राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स और एमराल्ड के प्रमोटर राकेश झुनझुनवाला के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। इस छापे को देशभर में चल रही आईटी की छापेमारी का ही हिस्सा माना जा रहा है। बताते हैं कि कानपुर के अलावा दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, कोलकाता के ठिकानों पर छापे पड़े हैं। राधामोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स और एमराल्ड प्रमोटर संजीव झुनझुलवाला के ठिकानों पर रेड जानकारी के अनुसार आज सुबह आयकर विभाग ने राधामोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स के चार प्रतिष्ठानों और एमराल्ड के प्रमोटर संजीव झुनझुनवाला के ठिकानों पर रेड मारी है। इसके साथ ही बांग्ला भवन पर भी छापेमारी की कार्रवाई हुई है। सुबह 5 बजे हुई इस छापेमारी से खलबली मच गई है। ये भी पढ़ें : बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-हम राष्ट्र के लिए लड़ रहे, वो कुर्सी के लिए आयकर ट...
बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-हम राष्ट्र के लिए लड़ रहे, वो कुर्सी के लिए

बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-हम राष्ट्र के लिए लड़ रहे, वो कुर्सी के लिए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई राष्ट्र के लिए है, जबकि विपक्ष की सत्ता के लिए है। हम राष्ट्र के लिए लड़ रहे हैं, जबकि वे कुर्सी के लिए..। हमारी प्राथमिकता राष्ट्र है, उनकी प्राथमिकता सत्ता। ये बातें आज बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहीं। वह जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी रही। उन्होंने कहा कि सपा ने जनाधार खो दिया है। अब उनके पास न कोई नीति है और न कोई स्टैंड। यूपी में 80 की 80 सीटें जीतेगी बीजेपी उन्होंने कहा कि उन लोगों ने (सपा सरकार) ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं थीं, सनातन धर्म को मानने वाला कोई भी व्यक्ति उनको माफ नहीं करेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा यूपी में 80 की 80 सीटें जीतेगी। विपक्षी पार्टियों क...
Banda : बीपीएम एकेडमी के डायरेक्टर अंकित कुशवाह ने बताए योग से सरल जीवनशैली के टिप्स

Banda : बीपीएम एकेडमी के डायरेक्टर अंकित कुशवाह ने बताए योग से सरल जीवनशैली के टिप्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : योग एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके द्वारा आप अपनी जीवनशैली को सरल बना सकते हैं। तनाव और अवसाद से हमेशा के लिए मुक्ति और शरीर को हमेशा स्वस्थ रख सकते हैं। ये बातें आज भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी (श्रीनाथ बिहार) के डायरेक्टर अंकित कुशवाह ने कहीं। श्री कुशवाह आज 21 मई से चल रहे योगा समर कैंप के अंतिम दिन एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के मौके पर बोल रहे थे। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में योग कार्यक्रम उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने-अपने जीवन में योग की महत्ता को समझना चाहिए। साथ ही इसे अपनी जीवनशैली का आवश्यक हिस्सा बनाना चाहिए। उधर, यूरो किड्स की डायरेक्टर संध्या कुशवाहा ने भी लोगों को जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। योग कार्यक्रम इंडियन योग एसोसिएशन के सहयोग से कराया गया। खास बात यह रही कि आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग दिवस के प्रोटोकॉल...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : राज्यपाल, सीएम योगी, डिप्टी सीएम और मंत्रियों ने भी किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : राज्यपाल, सीएम योगी, डिप्टी सीएम और मंत्रियों ने भी किया योग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे उत्तर प्रदेश में योग की धूम रही। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ सभी मंत्रियों ने भी योग किया। इस मौके पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के साथ सांसद रवि किशन ने भी योग किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आरोग्यता प्रदान करने में योग की बड़ी भूमिका है। राजभवन में राज्यपाल की मौजूदगी में डिप्टी सीएम ने योग किया इसी तरह लखनऊ राजभवन में महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की उपस्थिति योग कार्यक्रम हुआ। राज्यपाल की उपस्थिति में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने योग किया। जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्री ने योग प्रेमियों के साथ योग किया। उ...
आज बांदा आ रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यह है कार्यक्रम..

आज बांदा आ रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यह है कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बांदा आ रहे हैं। उनका हेलीकाप्टर दोपहर 12:55 बजे बांदा कृषि विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से डिप्टी सीएम श्री पाठक कार्यक्रम स्थल डीआईसी स्कूल मैदान पहुंचेंगे। एक जनसभा को संबोधित करेंगे। लगभग दोपहर 2:15 बजे वापस कृषि विश्वविद्यालय पहुंचकर उन्नाव के लिए रवाना हो जाएंगे। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियां करने में जुटा है। ये भी पढ़ें : Weather Alert : बुंदेलखंड के कुछ जिलों में आज-कल भारी बारिश और पूरब में लू का अलर्ट  ...