Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

UP : एक और BJP सांसद का चुनाव लड़ने से इंकार, जेपी नड्डा को..

UP : एक और BJP सांसद का चुनाव लड़ने से इंकार, जेपी नड्डा को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : Loksabha Election 2024 बीजेपी के एक और सांसद ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। यह सांसद हैं कानपुर के सत्यदेव पचौरी। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद जानकारी साझा की है। जानकारी के अनुसार बीजेपी सांसद पचौरी ने जेपी नड्डा को चिट्ढी लिखते हुए चुनाव लड़ने से इंकार किया है। उन्होंने लिखा है कि वह आगामी चुनाव में प्रतिभाग नहीं करना चाहते हैं। पचौरी ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी अपने फैसले से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अवगत करा दिया है। बताते चलें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सत्येदव पचौरी लगभग डेढ़ लाख वोटों से जीते थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार श्री प्रकाश जायसवाल को हराया था। पचौरी कानपुर के दिग्गज नेता माने जाते हैं। ये भी पढ़ें : UP : BJP सांसद उपेंद्र रावत ने लौटाया टिकट, विदेशी महिला संग अश्लील वीडियो को बताया था झूठा ये भी पढ़ें : लोकसभा ...
बांदा के जेलर-दो डिप्टी जेलर सस्पेंड, जेल अधीक्षक पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार..

बांदा के जेलर-दो डिप्टी जेलर सस्पेंड, जेल अधीक्षक पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : माफिया मुख्तार अंसारी वाली बांदा जेल के जेलर और दो डिप्टी जेलर को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड हुए अधिकारियों में जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और अरविंद कुमार शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। बताते हैं कि मुख्तार अंसारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही पर यह कार्रवाई हुई है। माफिया मुख्तार ने खाने में जहर देने का लगाया था आरोप उधर, जेल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बांदा के जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा पर भी कार्रवाई हो सकती है। उनपर कार्रवाई की तलवार लटकी है। बताते चलें कि दो दिन पहले ही कोर्ट में पेशी के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी ने खुद को जेल में जहर देने की आशंका जताई थी। ये भी पढ़ें : UP : केन पुल से गिरे 12वीं के छात्र की मौत, दोस्त खींच रहा था फोटो तभी पैर फिसला बताते हैं कि एम्बुलेंस केस...
सुखद.. यूपी के इस जिले में दिखा गिद्धों का झुंड, कैमरे में हुए कैद

सुखद.. यूपी के इस जिले में दिखा गिद्धों का झुंड, कैमरे में हुए कैद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश से गिद्धों की संख्या लगभग विलुप्त हो रही है। इसी बीच दो दिन पहले एक गिद्धों का झुंड उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में देखने को मिला है। पास में मृत जानवर के अवशेष भी पड़े मिले हैं जिस गिद्ध खाते हुए दिखाई दिए। साथ ही जिले के हैदरगढ़ और दरियाबाद के एक गांव में पेड़ों पर गिद्धों का झुंड बैठा हुआ भी दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उनकी फोटो भी खींची। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अचानक गिद्धों की संख्या बढ़ने से वन विभाग के लोग भी काफी खुश हैं। वन विभाग के डीएफओ आकाशदीप ने कहा कि गिद्धों की हिफाजत के लिए टीम गठित की गई है। उनके संरक्षण की तैयारियां की जा रही हैं। वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि गिद्ध बड़े पर्यावरण प्रहरी हैं। ये भारतीय उपमहाद्वीप के मूल निवासी हैं। साथ ही लंबी आयु के शिकारी भी होते हैं। पूरे देश में गिद्धों की संख्या में लगभग 95% की कमी आई है। ...
बांदा में तालाब में डूबा युवक, नहाते समय हुई घटना-पुलिस ने निकाला शव

बांदा में तालाब में डूबा युवक, नहाते समय हुई घटना-पुलिस ने निकाला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र में पचनेही गांव में एक युवक तालाब में डूब गया। यह घटना उस समय हुई युवक तालाब में नहा रहा था। युवक का शव 24 घंटे बाद शुक्रवार को मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बांदा के पचनेही गांव से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के नादनमऊ गांव के बिंदा (36) परिवार के सदस्यों और गांव के तकरीबन 20 लोगों के साथ पचनेही गांव में खेतों की फसल कटाई करने आए थे। बताते हैं कि गुरुवार को पचनेही गांव के जंगल में स्थित तालाब में नहाने गए थे। ये भी पढ़ें : बांदा में ‘बबली हत्याकांड’ का खुलासा, कमिशन के खेल में चार दोस्त बने हत्यारे नहाते समय वह तालाब में डूब गए। परिजनों और गांव के लोगों ने काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने रेस्क्यू कराया। गोताख...
Breaking : बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार मामा की मौत-भांजा घायल

Breaking : बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार मामा की मौत-भांजा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए आज एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं उसका भांजा घायल हो गया। मृतक युवक अपनी बहन की ससुराल से लौट रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। उनका बांदा जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव के नीलेश (28) अपने भांजे पवन (27) निवासी कल्याणपुर (फतेहपुर) के साथ बाइक से बहन की ससुराल बिसंडा गए थे। बाइक में ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर वहां दोनों एक छठी कार्यक्रम में शामिल हुए। रात में मामा-भांजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अमवा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मामा-भांजे घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने नीलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके भांजे का इलाज चल रहा है। उनके च...
UP : केन पुल से गिरे 12वीं के छात्र की मौत, दोस्त खींच रहा था फोटो तभी पैर फिसला

UP : केन पुल से गिरे 12वीं के छात्र की मौत, दोस्त खींच रहा था फोटो तभी पैर फिसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एग्जाम खत्म होने के बाद दोस्त के साथ केन नदी पुल पर घूमने आए छात्र की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। छात्र अपने दोस्त से फोटो खिंचवा रहा था। इसके लिए पुल से निकली पानी की पाइप लाइन पर खड़ा हो गया। इसी दौरान अचानक उसके पैर फिसल गया और वह नदी में पत्थरों पर जा गिरा। इससे छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घूमने के लिए केन नदी पुल पहुंचे थे छात्र जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के अमेढ़ी गांव के रहने वाले लखन सिंह का बेटा अभिनय (18) आश्रम पद्धति विद्यालय बबेरू में इंटर का छात्र था। परीक्षाओं में स्कूल का सेंटर नवोदय विद्यालय दुरेड़ी गया था। ये भी पढ़ें : बांदा में दरोगा बनकर अभय ने डिप्टी SP दादा की विरासत को बढ़ाया आगे पेपर खत्म होने के बाद अभिनय अपने साथी संदीप के साथ घूमने के लिए आटो करके बांदा के लिए आए थे। यहां दोनों ने केन नदी पुल पर आटो छोड़ दिय...
सीतापुर में अखिलेश बोले- BJP बना रही झूठे मुकदमों का रिकार्ड

सीतापुर में अखिलेश बोले- BJP बना रही झूठे मुकदमों का रिकार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सीतापुर पहुंचकर आजम खान से मुलाकात की। पूर्व सीएमने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि बीजेपी झूठे मुकदमे लगाने में ब्रह्मांड में रिकार्ड बना रही है। कहा कि आजम खान और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। मीडिया से बात कर रहे थे अखिलेश यादव कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आजम खान को न्याय जरूर मिलेगा। कहा कि समय बदलता है और समय बड़ा ही बलवान होता है। शुक्रवार को वरिष्ठ नेता आजम खां से मिलने सीतापुर जेल गए थे। वहां से निकलने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। ये भी पढ़ें : दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, सवाल यह कि अब कैसे चलेगी दिल्ली सरकार?  ...
UP : दरोगा बनकर अभय ने डिप्टी SP दादा की विरासत को बढ़ाया आगे

UP : दरोगा बनकर अभय ने डिप्टी SP दादा की विरासत को बढ़ाया आगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के एक बेटे ने अपने दादा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। वहीं जो लोग सुन रहे हैं,वही प्रशंसा कर रहे हैं। दरअसल, शहर के सर्वोदयनगर में स्थित शिव गढ़ी में रहने वाले अभय सिंह का चयन यूपी पुलिस में उप निरीक्षक पद पर हुआ था। पुलिस में डिप्टी SP थे दादा स्व. लाल सिंह परिहार अब ट्रेनिंग के बाद उनका पहला पोस्टिंग वाराणसी हो गया है। अभय सिंह के पिता बांदा के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह परिहार हैं। मां श्रीमति साधना सिंह गृहणी हैं।  वहीं उनके दादा स्वर्गीय लाल सिंह परिहार पुलिस उपाधीक्षक थे। ऐसे में परिवार में पोते ने दादा की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है। https://samarneetinews.com/womensday-this-aparajita-of-banda-handles-heritage-verywell/ परिजन खुद को काफी गौरांवित महसूस कर रहे हैं। वहीं अ...
Breaking : बदायूं कांड की बड़ी खबर, दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार..

Breaking : बदायूं कांड की बड़ी खबर, दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बदायूं कांड के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो मासूम भाइयों की घर में घुसकर निर्मम हत्या करने के आरोपी साजिद को पहले ही पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। वहीं दूसरे आरोपी जावेद की तलाश की जा रही थी। जावेद घटना के बाद से फरार था। आज वह सरेंडर करने के लिए बरेली पहुंचा। बरेली पहुंचा था सरेंडर करने वहां सेटेलाइट बस स्टैंड से बरेली पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। इसके बाद बदायूं पुलिस को सौंप दिया। उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रहा है कि उसके बड़े भाई साजिद ने हत्याएं की थीं। उसका इनमें कोई हाथ नहीं है। पुलिस ने उससे पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। ये भी पढ़ें : इस दरिंदगी को क्या कहेंगे.., घर आकर साजिद-जावेद ने पहले मांगी मदद और फिर भाइयों का काटा गला..  ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ी घटना, 2 मासूम भाइ...
दिल्ली से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

दिल्ली से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन से वापस लौट रहे युवक की अचानक नीचे गिरने से मौत हो गई। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराई। फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के प्रेमप्रकाश (29) दिल्ली में रहकर काम करते थे। दिल्ली से घर लौट रहा था युवक मंगलवार को वह अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहे थे। तभी खुरहंड और गड़रा नाले के बीच ट्रेन से नीचे गिर गए। सुबह लोगों ने शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। परिजनों का कहना है कि https://samarneetinews.com/badaun-what-can-we-call-this-cruelty-after-coming-home-sajid-javed-first-asked-for-help-and-then-slit-throats-of-the-innocent-brothers/ वह दिल्ली में काम करते थे। दिन महीने बाद वापस घर लौ...