Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: youth

बांदा के इंदिरानगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 6 महीने पहले हुई थी शादी..

बांदा के इंदिरानगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 6 महीने पहले हुई थी शादी..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के इंदिरानगर में रहने वाले एक युवक ने घर में पंखे से चादर बांधकर फांसी लगा ली। उसकी मौत की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह उस वक्त हुई, जब उसकी पत्नी पति के कमरे में उसे जगाने पहुंची। पति के शव को फांसी लटकता देख पत्नी की चीख निकल गई। इसके बाद परिवार के बाकी लोगों को घटना की जानकारी हुई। बताते हैं कि युवक की शादी बीती 27 फरवरी को हुई थी। बताया जाता है कि इंदिरा नगर मुहल्ला निवासी करन उर्फ मनोज (27) पुत्र राजेंद्र सिंह की शादी बीती 27 फरवरी को हुई थी। शहर के इंदिरनगर इलाके की घटना  बताते हैं कि वह ड्रग्स का लती था और परिवार के लोग उससे अक्सर नशा छोड़ने को कहते थे। बताया जाता है कि बीती रात भी पिता ने उसको समझाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह पत्नी पूनम पति को जगाने उसके कमरे में पहुंची। वहां पति को फांसी पर लटका देखकर चीख पड़ी। परिजन भी मौके पर प...
विधान भवन के सामने ठेकेदार ने खुद को लगाई आग, सुरक्षा कर्मियों ने  दौड़कर बचाया, यह है वजह..

विधान भवन के सामने ठेकेदार ने खुद को लगाई आग, सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर बचाया, यह है वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः मंगलवार दोपहर राजधानी में विधान भवन के सामने एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने उसे बचा लिया, लेकिन फिर भी उसका पैर बुरी तरह से झुलस गया। इस घटनाक्रम से विधानभवन के बाहर से लेकर भीतर तक हड़कंप सा मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। झुलसी हुई हालत में युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगाने वाले युवक का कहना है कि वह ठेकेदार है और निर्माण निगम उसका लंबे समय से भुगतान नहीं कर रहा है। 15 साल से वह परेशान है और अधिकारी मनमानी पर उतारु हैं और उसे पेमेंट नहीं दे रहे हैं। सीतापुर के खैराबाद का रहने वाला ठेकेदार है पीड़ित   युवक ने बताया है कि वह सीतापुर जिले के खैराबाद का रहने वाला है। उसका नाम वीरेंद्र कुमार है जो निर्माण निगम में ठेकेदारी करता है। बताया कि बीते 15 साल से वह निर्माण निगम से अपना पे...
कानपुर के चकेरी में कुछ देर पहले युवक की गोली मारकर सरेआम हत्या, वारदात से इलाके में दहशत

कानपुर के चकेरी में कुछ देर पहले युवक की गोली मारकर सरेआम हत्या, वारदात से इलाके में दहशत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज रविवार शाम कुछ देर पहले चकेरी थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली युवक के सिर में लगी और इसके बाद वह वहीं गिर पड़ा। गोली मारने वाले तीन युवक भी बाइक पर ही सवार थे जिन्होंने बड़े ही दुस्साहसिक ढंग से हत्या की इस वारदात को सरेआम अंजाम दिया। युवक की पहचान राधापुरम निवासी करन चंद्रा (25) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दोस्तों के बीच आपसी विवाद हत्या की वजह के रूप में सामने आ रहा है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हत्यारे बाइक से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास वाहनों की चेकिंग शुरू ...
राजधानी में अधिकारी की पत्नी से फेसबुक पर लड़की बनकर कर ली दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो कॅाल कर शुरू कर दी ब्लैकमेलिंग..

राजधानी में अधिकारी की पत्नी से फेसबुक पर लड़की बनकर कर ली दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो कॅाल कर शुरू कर दी ब्लैकमेलिंग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजधानी के विभूतिखंड में रहने वाले एक वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी की पत्नी को एक शातिर युवक ने ब्लैकमेलिंग का शिकार बना लिया। शातिर युवक ने लड़की के नाम से फेक आईडी के जरिये अधिकारी की पत्नी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और दोस्ती गांठ ली। फेसबुक आईडी लड़की की होने के चलते अधिकारी की पत्नी ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद आरोपी उनको लड़की बनकर ही मैसेज भी करता रहा। विभूतिखंड थाना प्रभारी का कहना है कि अधिकारी की पत्नी के पास यह रिक्वेस्ट किसी साक्षी पटेल नाम की लड़की की आईडी से आई। इसके बाद रात में मैसेंजर से उसने अधिकारी की पत्नी को कॅाल किया। हालांकि महिला ने कॅाल रिसीव नहीं की, लेकिन उनके पति ने उठाने को कहा। शातिर दिमाग आरोपी युवक   कॅाल रिसिव होते ही अधिकारी और उनकी पत्नी के होश उड़ गए, दूसरी तरफ एक य...
सीतापुर शहर में दिनदहाड़े युवक को मारीं दो गोलियां, दुस्साहसिक वारदात से फैली दहशत

सीतापुर शहर में दिनदहाड़े युवक को मारीं दो गोलियां, दुस्साहसिक वारदात से फैली दहशत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः शुक्रवार को सीतापुर शहर में दिनदहाड़े एक युवक पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में जमकर गोलियां बरसाईं। शहर के व्यस्तम इलाके में हुई इस वारदात में युवक को दो गोलियां मारी गईं। इससे वह खून से लतपत होकर गिर पड़ा। बाद में हमलावर हवा में असलाह लहराते हुए फरार हो गए। बताया जाता है कि शहर के कजियारा मोहल्ले में रहने वाला शिवम सिंह पुत्र बबलू बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बटगंज मोहल्ले के पास पक्के पुल पर दो लोगों ने उसे घेरकर गोलियां चला दीं। इस दौरान दो गोलियां शिवम को लगीं। एक उसके गले के पास लगी, जबकि दूसरी पीठ में लगी। शुक्रवार को शहर के व्यस्तम इलाके में दिनदहाड़े वारदात  गोलियों से तड़तड़ाहट से लोगों में दहशत फैल गई। कुछ लोग जान बचाने को इधर-उधर भी भागे। उधर, हमलावर हवा में असलाह लहराते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्प...
बांदा में संदिग्ध हालात में युवक का फांसी पर लटकता शव मिला

बांदा में संदिग्ध हालात में युवक का फांसी पर लटकता शव मिला

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र की ओरन पुलिस चौकी क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव फांसी पर लटकता मिला। यह शव सुबह करीब 6 बजे देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर से निकला था दुकान खोलने की बात कहकर   बताया जाता है कि मृतक युवक का नाम लाला अनुरागी (32) पुत्र स्व. गोविंद अनुरागी है। वह रोज की तरह घर से तैयार होकर दुकान खोलने गया था। उसकी इलैक्ट्रानिक की छोटी सी दुकान थी। इसी दुकान से परिवार का रोजी-रोटी चलती थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ेंः बांदा में डीएम की चौखट पर खाली घड़े-बर्तन लेकर पहुंचीं महिलाएं, नारेबाजी-प्रदर्शन...
बांदा में साली को बचाने के चक्कर में चली गई जीजा की जान

बांदा में साली को बचाने के चक्कर में चली गई जीजा की जान

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मरका थाना क्षेत्र के इंगुवा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन कालोनी के दरवाजे में करंट फैल गया। गृहस्वामी और उसकी साली वहीं मौजूद थे। साली ने जैसे ही दरवाजा पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गई और उसकी चीख निकल गई। इंगुवा गांव में रहने वाले सुमेर (33) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कालोनी मिली थी। उसी कालोनी का निर्माण कार्य चल रहा था। गेट में करंट आने से हादसा  सलेब पड़ना अभी बाकी है। मंगलवार सुबह मजदूर काम कर रहे थे। परिवार के लोग वहीं खड़े थे। सुमेर की साली रानी (16) निवासी रैपुरा (चित्रकूट) भी वहां आई हुई थी। बताते हैं कि लोहे के दरवाजे में अचानक वहां से निकली बिजली की डोरी छूने से करंट फैल गया। रानी ने जैसे ही दरवाजा छुआ वह करंट की चपेट में आकर चीख पड़ी। साली को बचाने के प्रयास में जीजा सुमेर ने दरवाजा को पकड़कर हटाना चाहा। बताते हैं कि रानी ...
बांदा में अभी-अभी सिरफिरे ने मां-बेटी की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

बांदा में अभी-अभी सिरफिरे ने मां-बेटी की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। एक सिरफिरे ने घर में घुसकर मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में वहीं पर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर डीआईजी दीपक कुमार व एसपी गणेश प्रसाद साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक श्री साहा ने बताया है कि मामला प्रेमप्रसंग का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। गिरवां गांव में दिनदहाड़े वारदात से दहशत   बताया जाता है कि गिरवां थाने से चंद कदमों की दूरी पर कालिका मंदिर के पीछे नई बस्ती में रहने वाला युवक सुधांशु मिश्रा दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाले फूलचंद्र के घर जा पहुंचा। वहां इससे पहले ...
बांदा में युवाओं ने जातिवाद तोड़ो-समाज जोड़ो का नारा किया बुलंद

बांदा में युवाओं ने जातिवाद तोड़ो-समाज जोड़ो का नारा किया बुलंद

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार को बिजलीखेड़ में मोस्ट युवा जाग्रति संस्थान की बैठक का आयोजन किया गया। जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पवन देवी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मौजूद रहे। संविधान निर्माता बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कैलाष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 72 वर्ष बाद भी मोस्ट समाज लाचार और गुलाम व गरीब है। लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व न के बराबर है। बैठक में सभी ने रखे अपने विचार  मोस्ट, दलित, पिछड़ा आदिवासी को जाग्रत करने की संस्था है जो नायक निर्माण करने की अहम भूमिका निभा रहा है। बूथ स्तर में कमेटी निर्माण कर बड़ी ताकत बनाएंगे। प्रबंध निदेशक निर्भय कोटार्य उपाध्यक्ष मानवेंद्र नाथ, कोषाध्यक्ष डा. एसपी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश अनुरागी, आडिटर शैलेंद्र कुमार प्रदेश महासचिव के राय, मंड...
बांदा में पत्नी को आधे रास्ते से घर भेजकर रुका युवक, बाद में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका..

बांदा में पत्नी को आधे रास्ते से घर भेजकर रुका युवक, बाद में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका..

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शंकर पुरवा के समीप एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई का कहना है कि उसके भाई की हत्या की गई है। जबकि पुलिस इस मामले को सड़क हादसा करार दे रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। नरैनी के शंकर पुरवा के पास पड़ा मिला शव, गंभीर चोटों के निशान   कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव के करौला पुरवा निवासी भारत (35) पुत्र गप्पू मंगलवार को सुबह अपनी पत्नी सुनैना को लेकर तेरा गांव उपचार कराने गया था। पत्नी का उपचार कराने के बाद भारत पत्नी को लेकर नरैनी आया। वहां नरैनी से पत्नी को टेंपो में बैठाकर घर भेज दिया। इसके बाद पत्नी सुनैना घर पहुंच गई, जबकि बाद में घर आने की बात कहने वाला भारत नहीं पहुंचा। येे भी पढ़ेंः&n...