Wednesday, May 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में युवाओं ने जातिवाद तोड़ो-समाज जोड़ो का नारा किया बुलंद

समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार को बिजलीखेड़ में मोस्ट युवा जाग्रति संस्थान की बैठक का आयोजन किया गया। जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पवन देवी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मौजूद रहे। संविधान निर्माता बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कैलाष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 72 वर्ष बाद भी मोस्ट समाज लाचार और गुलाम व गरीब है। लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व न के बराबर है।

बैठक में सभी ने रखे अपने विचार 

मोस्ट, दलित, पिछड़ा आदिवासी को जाग्रत करने की संस्था है जो नायक निर्माण करने की अहम भूमिका निभा रहा है। बूथ स्तर में कमेटी निर्माण कर बड़ी ताकत बनाएंगे। प्रबंध निदेशक निर्भय कोटार्य उपाध्यक्ष मानवेंद्र नाथ, कोषाध्यक्ष डा. एसपी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश अनुरागी, आडिटर शैलेंद्र कुमार प्रदेश महासचिव के राय, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने संगठन को आगे बढ़ाने का मूलमंत्र दिया। साथ ही जाति तोड़ो-समाज जोड़ों का नारा बुलंद किया। कुशल संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष हृदयेश कुमार वर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष अमितेंद्र कुमार ने सबका आभार व्यक्त किया। जिला कमेटी का गठन भी किया गया। इस मौके पर एक सैकड़ा स्थानीय लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान रत्नेश करो, छत्रपाल कुटार, राजेंद्र प्रसाद, डा. एसपी कोटार्य, मानवेंद्र नाथ कुटार, इंद्रपाल निराला, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः बांदा में हादसे में बेटे की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम, जिंदगी-मौत के बीच बेटी