Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव पर सजाई मेहंदी, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के डिग्गी चौराहा पर स्थित एक एकेडमी में रविवार हो महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव मनाया गया और भगवान शिव व पार्वर्ती की पूजा अर्चना की गई। एकेडमी की संयोजिका शोभना श्रीवास्तव की अगुवाई में महिलाओं ने एक दूसरे को सौभाग्य चिंह भेंट कर हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी। रविवार को आयोजित हरियाली तीज उत्सव के दौरान महिलाओं ने खूब मस्ती की और जीवन को हरियालीमय बनाने का संदेश दिया। सावन गीतों व मोहक नृत्य के माध्यम से महिलाओं ने खुशी का इजहार किया।

जीवन को हरियालीमय बनाने का दिया संदेश  

महिलाओं ने एक दूसरे के हाथों में मेहदी सजाई और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसके बाद सभी महिलाओं ने मिलजुल कर स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए और साथ में बैठकर उनका स्वाद चखा। कार्यक्रम के दौरान ऐसे उत्सवों को कमजोर व गरीब तबके के लोगों के साथ मिलकर मनाने का प्रस्ताव दिया गया, जिसका सभी ने स्वागत किया। संयोजिका श्रीमती श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शक्ति श्रीवास्तव, कीर्ति श्रीवास्तव, सुहानी, सांझी कश्यप, मीना गुप्ता, गौरी गुप्ता, रानी गुप्ता, कल्पना श्रीवास्तव, वंदना शुक्ला, रोली सिन्हा, पूनम श्रीवास्तव, संगीता मिश्रा समेत तमाम महिलाएं शामिल रहीं।

ये भी पढ़ेंः बांदा के हार्पर क्लब में महिला सदस्यों ने लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प