Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: youth

कानपुर में घर से निकले युवक का शव मिला, परिजनों-ग्रामीणों ने लगाया जाम

कानपुर में घर से निकले युवक का शव मिला, परिजनों-ग्रामीणों ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः दो दिन पूर्व ड्यूटी पर चकरपुर जाने के लिए निकले युवक का शव तीसरे दिन सोमवार को गांव के ही पास गैस प्लांट के पीछे बरामद हुआ। शव पर साइकिल पड़ी हुई थी। सिर में गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजन भी बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया है। महानगर के सचेंडी थानांतर्गत हीरापुर निवासी वीर सिंह (22) चकरपुर में एनटीपीसी के ठेकेदार के साथ सहायक के तौर पर काम करता था। परिजनों ने लिखाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट   शनिवार की सुबह रोज की तरह वीर सिंह अपनी ड्यूटी चकरपुर जाने के निकला। देर शाम हो जाने के बावजूद जब वीर सिंह अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होन...
डेनमार्क की नताशा का पंजाब के ड्रग्स एडिक्ट युवक से प्यार, समर्पण देख हर कोई स्तब्ध..

डेनमार्क की नताशा का पंजाब के ड्रग्स एडिक्ट युवक से प्यार, समर्पण देख हर कोई स्तब्ध..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पंजाब में डेनमार्क की रहने वाली एक लड़की प्यार की अजीबों-गरीब मिसाल पेश कर रही है। इस लड़की को पंजाब के एक नशेबाज यानि ड्रग्स एडिक्ट, युवक से आन लाइन प्यार हुआ। अब अपने इसी प्यार को यह विदेशी लड़की यथार्थ रूप दे रही है। आजकल प्यार में त्याग की यह भावना कम ही देखने को मिलती है। शायद यही वजह है कि लोग इस प्रेमी जोड़े को देखकर खासकर, नताशा का समर्पण देखकर बेहद स्तब्ध हैं। चैटिंग से मुलाकात, फिर प्यार और शादी बताते हैं कि पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला युवक मलकीत नशे का लती है। उसकी आन लाइन चैटिंग के दौरान डेनमार्क की नताशा नाम की एक 23 साल की लड़की से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में रोज बात होने लगी। इसी साल जनवरी में चैटिंग से शुरू हुई यह प्रेमकहानी 23 मार्च को डेनमार्क की नताशा को दिल्ली एयरपोर्ट तक ले आई। इसके बाद दोनों गुरदासपुर पहुंचे और फिर एक-दूसरे को दिल दे च...
बांदा में एमबीए पास युवक की केन में संदिग्ध हालात में डूबकर मौत, हत्या की आशंका-दोस्तों पर शक की सुईं

बांदा में एमबीए पास युवक की केन में संदिग्ध हालात में डूबकर मौत, हत्या की आशंका-दोस्तों पर शक की सुईं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बबेरू से रायपुर जाने के लिए घर से निकला युवक का शव चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में केन नदी से पुलिस ने बरामद किया। सिर और आंख समेत शरीर में चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पूछतांछ की जा रही है। परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना की हकीकत सामने आएगी। घर से रायपुर जाने के लिए निकला फिर नहीं लौटा   बबेरू कस्बे के भूषण थोक निवासी नीरज सिंह (35) पुत्र नरोत्तम सिंह एमबीए होल्डर है। वह रायपुर (छत्तीसगढ़) में जॉब करता था। तकरीबन एक वर्ष से वह अपने घर में था। 1 जुलाई को उसने रायपुर जाने के लिए रिजर्वेशन कराया था। देरी से स्टेशन पहुंचने के कारण नीरज की ट्रेन छूट गई। इस पर उसने अपने एक मित्र को फोन कर घर से बाइक लेकर बांदा...
कानपुर में रावतपुर क्रॉसिंग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

कानपुर में रावतपुर क्रॉसिंग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रावतपुर क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से एक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे युवक को हैलट में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि शहर के किदवई नगर में रहने वाला सुधांशु (23) अपने साथी अमनपाल (22) के साथ दोस्त के घर नवाबगंज आए थे। दोस्त के घर से पार्टी से लौट रहे थे दोनों  बताया जाता है कि यहां एक पार्टी से दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 3 बजे रावतपुर क्रासिंग के पास किदवई नगर जाते वक्त तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। बताते हैं कि ट्रक ने मोटर साइकिल सवार सुधांशु और अमन पाल दोनों को ही रौंद दिया। अमनपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल सुधांशू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। ये भी पढ़ेंः...
कानपुर के चकेरी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार के लोग नहीं बता सके वजह

कानपुर के चकेरी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार के लोग नहीं बता सके वजह

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः चकेरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। युवक का नाम कमलेश कुशवाह (35) है। बताते हैं कि मृतक के एक पांच साल की बेटी भी है और बीते कुछ समय से वह परेशान चल रहा था। परिजनों ने वजह बताई अज्ञात मृतक के पिता ने कहा कि स्थिति स्पष्ट नहीं है कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है। यह घटना चकेरी के चेतनगर इलाके में बालिका विद्यालय के पास की बताई जा रही है। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ेंः कानपुर में पानी की लूट की अजीबो-गरीब वारदात ने उड़ाए पुलिस के होश, महिला दुकानदार का पानी कैन लूट ले गए बाइक सवार.....
बांदा में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम मचा

बांदा में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से काम निपटाने के बाद बाइक में सवार होकर घर जा रहे युवक को लामा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। यूपी 100 ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे कानपुर रेफर किया गया। परिजन कानपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के पिता ने बताया कि धीरेंद्र खेती-किसानी करके भरण पोषण करता था। रविवार को बाइक से जा रहा था गांव  पचनेही गांव निवासी धीरेंद्र (38) पुत्र जगदीश रविवार की शाम को बाइक में सवार होकर शहर से अपने गांव वापस जा रहा था। बाइक सवार युवक अभी लामा गांव के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। वह छिटककर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे...
बांदा में बहन की चौथी लेकर लौटा था भाई और घर आकर लगा ली फांसी..

बांदा में बहन की चौथी लेकर लौटा था भाई और घर आकर लगा ली फांसी..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बेहद चौंकाने वाली घटना के तहत बहन की ससुराल से चौथी लेकर लौटे भाई ने घर पहुंचकर फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने जानकारी होने पर कमरा खोला तो शव लटका देखा। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव में लाला प्रजापति (32) पुत्र गोरेलाल सोमवार को अतर्रा गांव अपनी बहन की चौथी लेने गया था। परिवार के लोग नहीं बता सके कारण  वहां ले लौटकर न जाने क्या बात हुई कि उसने घर के उपरी कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक घर की छत से वापस नीचे न आने पर पत्नी ने जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति का शव फंदे पर लटका हुआ था। मृतक के दादा चंद्रपाल ने बताया है कि 11 जून को लाला की बहन आरती की शादी हुई थी। शादी के बाद लाला चौथी लेने ससुराल अतर्रा गया था। वहां से...
बांदा में आर्थिक तंगी से गुजर रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा में आर्थिक तंगी से गुजर रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे अधेड़ व्यक्ति ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। परिवारीजनों का कहना है कि मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने आर्थिक तंगी के चलते घटना का होना बताया   मरझा गांव निवासी फकरुद्दीन (42) पुत्र रजवा पेशे से मजदूर था। वह मजदूरी करके किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन परिवार की गाड़ी खींचने में उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। घर में अक्सर आर्थिक तंगी के चलते शोरगुल भी होता रहता था। काम न मिलने और आर्थिक तंगी से परेशान फकरुद्दीन ने आखिरकार रविवार की रात को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर...
बांदा में पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे जा कूदा, एक पल में उड़ गए जिस्म के चीथड़े

बांदा में पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे जा कूदा, एक पल में उड़ गए जिस्म के चीथड़े

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इससे परिवार में हाहाकार मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर शहर में चर्चा होती रही। बताते हैं कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव निवासी भवानीदीन (40) सोमवार सुबह घर से बिना कुछ बताए निकले थे। बिना बताए घर से था निकला   इसके बाद मथनाखेड़ा गांव के पास बांदा-मानिकपुर रेल मार्ग पर मानिकपुर-झांसी पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताते हैं कि ट्रेन से भवानीदीन के जिस्म के चीथड़े उड़ गए। शरीर बुरी तरह से जगह-जगह से कटकर टुकड़ों में बंट गया। मौके पर ही उनकी दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। केबिन मैन ने उनका शव देखा तो रेलवे पुलिस को जानकारी दी। ये भी पढ़ेंः बांदा में बाराती कर रहे थे छेड़छाड़ तो भाई ने बुला ली पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बहन की डोल...
दिल्ली के कनॉट प्लेस में पहले डॉक्टर से पूछा धर्म, फिर कथित तौर पर लगवाए जय श्रीराम के नारे

दिल्ली के कनॉट प्लेस में पहले डॉक्टर से पूछा धर्म, फिर कथित तौर पर लगवाए जय श्रीराम के नारे

Breaking News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद देश के कई हिस्सों से जबरन जय श्रीराम के नारे को लगवाने को लेकर खबरे आ रही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली का सामने आया है। प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ और लेखक डॉ. अरुण गद्रे को दिल्ली के कनॉट प्लेस में कथित तौर पर कुछ युवाओं ने घेरकर उनसे उनका धर्म पूछा और फिर जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए मजबूर किया। इस घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। अंग्रेजी अखबार हिंदू में प्रकाशित खबर के मुताबिक, पुणे के रहने वाले डॉ. गद्रे ने इस घटना के संबंध में अभी पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है। 26 मई की सुबह हुई घटना   डॉ. अरुण के एक करीबी मित्र ने बताया कि यह घटना 26 मई के सुबह की है। दरअसल, डॉ. गद्रे ने यह पूरी घटना प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार अनंत बागाइतकर को बताई। अनंत बगाइतकर ने कहा, 'वह (डॉ. गद्रे...