Breaking : बांदा शहर में युवक ने फांसी लगाई, तय थी शादी
समरनीति न्यूज, बांदा : एक युवक ने शहर में आज फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव छत के छल्ले के सहारे फांसी पर लटकता मिला। घटना बांदा शहर के निम्नीपार मुहल्ले की है। मृतक का नाम रामबाबू उर्फ लल्लू (30) पुत्र रामचरन था। बताते हैं युवक यहां-वहां काम करके अपना जीवन यापन करता था। मई में उसकी शादी तय हो चुकी थी।
फांसी लगाने का कारण अज्ञात
उसके फांसी लगाने का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उनको जरा भी अंदेशा नहीं था कि युवक ऐसा कदम उठा सकता है। उधर, पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। किन कारणों से युवक ने फांसी लगाई। इस बारे में पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
https://samarneetinews.com/banda-fire-broke-out-in-general-store-at-bus-s...









