Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UP Crime News

बांदा में हिस्ट्रीशीटर की हत्या-घटनास्थल पर नशेबाजी के मिले सबूत

बांदा में हिस्ट्रीशीटर की हत्या-घटनास्थल पर नशेबाजी के मिले सबूत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले वारदात स्थल पर शराब पार्टी के पुलिस को सबूत मिले हैं। पुलिस ने हत्या के संदेह में दो संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मृतक हिस्ट्रीशीटर तिंदवारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टाक का कहना है कि संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा  रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। मटौंध थाना क्षेत्र में दुरैड़ी अवैध खदान के पास वारदात जानकारी के अनुसार, मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव के बाहर शव बरामद हुआ। मृतक को बुरी तरह से सिर कुचलकर मारा गया था। मौके पर शराब की खाली बोतलें और नमकीन के पैकेट पड़े थे। ये भी पढ़ें: बांदा में प्रेमी युगल का दर्दनाक फैसला, चित्रकूट की युवती के साथ दी जान ...
बांदा के अलीगंज में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

बांदा के अलीगंज में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के अलीगंज पोड़ाबाग मोहल्ले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कहा जा रहा है कि विवाहिता की मौत जहरीले पदार्थ से हुई है। दूसरी ओर मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी असली वजह जानकारी के अनुसार, अलीगंज पोड़ाबाग निवासी निरंजन की पत्नी गजमोतिन (30) की रविवार को हालत बिगड़ गई। देर शाम इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें: चित्रकूट: दोस्त संग जंगल में घूमने गई युवती से गैंगरेप-पुलिस तलाश में जुटी महोबा निवासी मृतका के भाई जगनायक का आरोप है कि उन्होंने अपनी बहन की शादी बीती लगभग एक साल पहले की थी। आरोप लगाया कि सस...
कानपुर में NEET छात्रा से दुष्कर्म, पार्टी के बहाने बुलाया था होटल

कानपुर में NEET छात्रा से दुष्कर्म, पार्टी के बहाने बुलाया था होटल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर के काकादेव में एक NEET छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना कानपुर के काकादेव में हुई। काकादेव में हेड कांस्टेबल की नाबालिग बेटी को होटल बुलाकर उससे दुष्कर्म किया गया। इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया गया। इसके बाद मामला संज्ञान में आया तो पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गई। काकादेव थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। काकादेव में घटना, सिद्धार्थनगर में दबिशें जानकारी के अनुसार, छात्रा के परिजनों ने सिद्धार्थ नगर के युवक और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सिद्धार्थ नगर में भी दबिशें दे रही है। बताया जाता है कि किदवई नगर निवासी हेड कांस्टेबल की नाबालिग बेटी काकादेव में हास्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही है। वहीं कोचिंग मंडी में रहकर तैयारी कर रहे सिद्धार्थ नगर के तस्लीम ...
बांदा में प्रेमी युगल का दर्दनाक फैसला, चित्रकूट की युवती के साथ दी जान

बांदा में प्रेमी युगल का दर्दनाक फैसला, चित्रकूट की युवती के साथ दी जान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक प्रेमी युगल ने एक दर्दनाक कदम उठा लिया। कमासिन थाना क्षेत्र के लखनपुर में सिंह वाहिनी देवी मंदिर के पास प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि लखनऊपुर गांव के युवक शत्रुघन वर्मा (23) और चित्रकूट के पहाड़ी की राजमनी (20) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीणों को युवक और युवती एक-दूसरे का हाथ पकड़े बेसुध मिले। चित्रकूट की रहने वाली है युवती सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कमासिन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवती के भाई ओमप्रकाश व मां बिज्मा का कहना है कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर जान पहचान हुई। मामले में पुलिस ने कही यह बात.. फिर दोस्ती हुई। बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई। दोनों एक ही बिरादरी से थे। सीओ बबेरू कृष्ण कांत त्रिपाठी का कहना है कि घटना में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। शवों का पोस्टम...
बांदा में सपा नेता के खिलाफ छात्रा हमला करने और फायरिंग का मुकदमा दर्ज

बांदा में सपा नेता के खिलाफ छात्रा हमला करने और फायरिंग का मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सपा नेता शेखर शर्मा के खिलाफ एक छात्रा के पैर पर गाड़ी चढ़ाने, फायरिंग करने तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। सपा नेता व चालक समेत 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ है। शहर के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले शशांक शेखर सिंह ने शहर कोतवाली में यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा गया है कि उनकी बेटी ओजस्वी तिंदवारी रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती है। यह है पूरा मामला 31 जुलाई को स्कूल की छुट्टी होने पर बच्ची को लेने उनका भतीजा शाश्वत राज व भांजा ईशु पहुंचे थे। बताया कि स्कूल के बाहर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए चालक ने ओजस्वी के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। भांजे ईशु ने इसका विरोध किया। इस पर गाड़ी में सवार सपा नेता शेखर शर्मा और उनके साथी गाली गलौज करने लगे। ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, लग्जरी कारों संग 8 गिरफ्तार, पढ़े पू...
लखनऊ: LDA में हड़कंप, साढ़े 7 लाख रिश्वत लेते सुपरवाइजर गिरफ्तार, जेई भी..

लखनऊ: LDA में हड़कंप, साढ़े 7 लाख रिश्वत लेते सुपरवाइजर गिरफ्तार, जेई भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई हुई है। शनिवार को लखनऊ विजिलेंस टीम ने एलडीए के सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश को 7.5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश से पूछताछ में एलडीए के एक जेई की रिश्वतखोरी में संलिप्तता भी सामने आई है। साढ़े 7 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप कार्रवाई में स्मारक से जुड़े सुपरवाइजर अश्विनी को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिल रही है। तीनों से विजिलेंस टीम पूछताछ में जुटी है। आरोप है कि रिश्वत की रकम लेने के बाद सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश ने फोन कर एलडीए के जेई दिनेश वर्मा को भी बुलाया। ये भी पढ़ें: यूपी में 41 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले-कानपुर की ADM बनीं बिंदु लता बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने उसे भी पकड़ा है। बताते हैं कि जेई की भूमिका की भी जांच हो ...
बांदा सपा नेता पिटाई मामले में नया मोड़, दूसरे पक्ष के बच्चों से मारपीट-फायरिंग के आरोप

बांदा सपा नेता पिटाई मामले में नया मोड़, दूसरे पक्ष के बच्चों से मारपीट-फायरिंग के आरोप

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सपा नेता शेखर शर्मा पर कथित हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। दूसरे पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बच्चों से मारपीट और फायरिंग के आरोप लगाए हैं। एक बच्चे के पैर पर गाड़ी चढ़ाने की बात भी सामने आई है। दूसरे पक्ष का कहना है कि पेशबंदी के लिए सपा नेता शेखर शर्मा अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उधर, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविक टाक ने कहा है कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले में जांच कराई जा रही है। पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप जानकारी के अनुसार, दूसरे पक्ष के आवास विकास निवासी शशांक शेखर सिंह ने भी पुलिस को मुकदमा लिखाने के लिए तहरीर दी है। शशांक शेखर का कहना है कि 31 जुलाई को उनकी बेटी को लेने उनके भांजे और भतीजे तिंदवारी रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल गए थे। वहां टाटा जेस्ट चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्ची के पैर पर गाड़ी चढ़ा द...
बांदा में सपा नेता शेखर शर्मा की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

बांदा में सपा नेता शेखर शर्मा की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज सपा नेता शेखर शर्मा से कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने सपा नेता को गाड़ी से उतारकर पीट दिया। पिटाई से वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। घायल सपा नेता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे सपा नेता जानकारी के अनुसार, बाबूलाल चौराहा निवासी शेखर शर्मा आज अपने बच्चों को लेने लगभग साढ़े 12 बजे सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल गए थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर गाड़ी बैक कर रहा था। इसी दौरान पास में खड़े 3-4 अज्ञात लोगों ने गाड़ी के बंपर में हाथ मार दिया। ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, लग्जरी कारों संग 8 गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर.. टोकने पर ड्राइवर से गालीगलौज करने लगे। सपा नेता शेखर ने चालक से घर चलने को कहा। बाद में स्काॅर्पियो से आकर सपा न...
UP: पुष्पा स्टाइल में तस्करी-हाइड्रोलिक चेंबर में छिपा मिला गांजा, 2 गिरफ्तार 

UP: पुष्पा स्टाइल में तस्करी-हाइड्रोलिक चेंबर में छिपा मिला गांजा, 2 गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के वाराणसी में पुष्पा फिल्म स्टाइल में गांजा तस्करी का नया चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का खुलासा किया है। वाराणसी पुलिस ने किया गिरफ्तार इस मामले में तस्कर वाहन के हाइड्रोलिक चैंबर में 59.4 किलोग्राम गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले के दो लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा का कहना है कि सावन के महीने को देखते हुए विशेष चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे कॉलोनी स्थित लहरतारा अमूल डेयरी मोड़ पर ओडिशा नंबर की पिकअप को पकड़ा है। ये भी पढ़ें:  फेमस Actress रान्या सोने की तस्करी करते गिरफ्तार, 15 दिन में 4 दुबई यात्रा और हर बार..  https...
बांदा पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, लग्जरी कारों संग 8 गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर..

बांदा पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, लग्जरी कारों संग 8 गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस ने एक बड़े जुए रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 8 लोगों को लाखों की नकदी के साथ पकड़ा है। उनके कब्जे से लग्जरी कारें और मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि जुआ खेल रहे लोगों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, मालफड़, जामा तलाशी में 2 लाख से ज्यादा की नगदी बरामद की है। एक बाइक और तीन कारें बरामद की हैं। महोखर के रहने वाले हैं 8 में 7 आरोपी इन 8 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रिंसू सिंह पुत्र सुरेश निवासी महोखर। विवेक सिंह पुत्र यशवीर सिंह निवासी महोखर। रंजीत सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह निवासी राजपूत नगर, बांदा शहर। राजेश पुत्र चंद्रभूषण निवासी महोखर। शिवप्रकाश सिंह पुत्र अरिमर्दन सिंह निवासी महोखर। (चचेरा भाई) अनूप सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी महोखर। अर्जुन ...